भाई, अगर तुम एक ऐसी bike ढूंढ रहे हो जो देखने में रेसर लगे, शहर में भी मज़ा दे, और जेब पर भी ज़्यादा भारी न पड़े , तो Triumph ने बिल्कुल तुम्हारे लिए ही Tracker 400 उतारी है। कीमत है सिर्फ ₹2.46 लाख (ex-showroom) और इस रेंज में Triumph का नाम सुनकर ही दिल खुश हो जाता है। यह bike flat track racing से प्रेरित है, मतलब वो aggressive, stripped-back रेसर वाला look जो बाइक को भीड़ में भी अलग खड़ा करता है। और यह सिर्फ दिखावा नहीं है, अंदर से भी यह bike पूरी तरह ready है।
इंजन और परफॉर्मेंस 350cc में 40 PS का दम
Tracker 400 में Triumph का updated TR-series 350cc single-cylinder engine दिया गया है, जो 8,750 rpm पर 40 PS की पावर देता है। यह वही family इंजन है जो Speed 400 और Scrambler 400 X में proven हो चुकी है। इसके साथ मिलता है torque-assist clutch , यानी gear shifts smooth रहेंगे और clutch lever इतना हल्का कि city traffic में हाथ नहीं थकेगा। Triumph ने इसके लिए एक dedicated chassis भी तैयार किया है और footpegs की position भी बदली है ताकि riding stance ज़्यादा sporty और committed हो।
Triumph Tracker 400: डिजाइन
![]()
Tracker 400 का डिजाइन फ्लैट ट्रैक रेसर्स से प्रेरित है, जो इसे रोड पर स्ट्रिप्ड-बैक और अग्रेसिव लुक देता है। इसमें शामिल हैं:
- बॉक्सी फ्यूल टैंक विथ नी रेस
- फ्लाईस्क्रीन और फ्लैट वाइड हैंडलबार
- सीट काउल और साइड नंबर बोर्ड
- नए डिज़ाइन किए गए ड्यूल-स्पोक अलॉय व्हील्स
Triumph इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश कर रहा है: Racing Yellow, Phantom Black और Aluminium Silver Gloss, जिसमें रेस-स्टाइल ग्राफिक्स और बोल्ड Tracker ब्रांडिंग हैं।
Triumph Tracker 400: फीचर्स और हार्डवेयर
![]()
- स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल
- ड्यूल-चैनल ABS
- 805 mm की सीट हाइट
- सिंगल-पॉड एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल
सस्पेंशन में 43 mm के अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और गैस चार्ज्ड रियर मोनोशॉक है, दोनों में 140 mm ट्रैवल है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में चार-पिस्टन रेडियल कैलिपर्स वाला डिस्क और रियर में ABS सपोर्ट वाला डिस्क ब्रेक है। व्हील्स कास्ट एल्युमिनियम के हैं और MRF REVZ FD1 टायर से लैस हैं, जो फ्लैट-ट्रैक लुक को रोड फ्रेंडली बनाते हैं।
क्यों है यह लॉन्च खास?
इस लॉन्च के साथ Triumph इंडिया का पोर्टफोलियो और भी मजबूत हुआ है।Speed 400, Scrambler 400 X और Thruxton अब 350 cc इंजन विकल्प के साथ भी उपलब्ध हैं। यह खासकर उन युवा राइडर्स को टारगेट करता है, जो एक स्पोर्टी, मॉडर्न क्लासिक बाइक चाहते हैं।
Bottom Line:
अगर आप शहर में स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं, तो Triumph Tracker 400 आपके लिए एक दमदार ऑप्शन है। यह बाइक रेट्रो स्टाइल के साथ स्पोर्टी सिटी राइड का मज़ा देती है और युवा राइडर्स के लिए बिल्कुल सही है।
Also Read – Triumph और Bajaj मिलकर भारत में लॉन्च करेंगे नई Triumph 350cc बाइक्स, प्रीमियम सेगमेंट में नया बदलाव!















