Lifestyle

Health Tips: अगर हाथों-पैरों में हो रही अकड़न और खिंचाव तो हो जाएं सावधान, हो सकती है ये बीमारी!

Health Tips

Health Tips : हाथ-पैरों में कभी-कभी होने वाली अकड़न या खिंचाव थकान या मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हो सकता है। हालांकि, अगर आपको अपने हाथों और पैरों में लगातार अकड़न और खिंचाव महसूस हो रहा है तो आपको सतर्क रहने की ज़रूरत है। हो सकता है कि जिस लक्षण को आप बार-बार मामूली समझकर नज़रअंदाज़ कर रहे हैं, वह असल में किसी अंदरूनी बीमारी की ओर इशारा कर रहा हो। आइए जानते हैं कि ऐसे लक्षण किन बीमारियों का संकेत हो सकते हैं।

गठिया (Arthritis) का एक संकेत

अगर आपको अपने हाथों और पैरों में लगातार अकड़न, खिंचाव और दर्द महसूस होता है, तो हो सकता है कि आप गठिया के शिकार हो गए हों। गठिया से पीड़ित मरीज़ों को अक्सर अपने जोड़ों में सूजन, अकड़न, कमज़ोरी, जकड़न और खिंचाव महसूस होता है। अगर दर्द लगातार बना रहता है, तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और अपनी मेडिकल जाँच करवानी चाहिए।

Health Tips

Health Tips

गठिया के लक्षण

अगर आपके जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न इतनी ज़्यादा है कि आपको चलने-फिरने में भी दिक्कत हो रही है, तो बेहतर यही है कि आप शुरू में ही सावधानी बरतें। जोड़ों का लाल होना, या छूने पर उनमें गर्माहट महसूस होना भी गठिया के संकेत हो सकते हैं। क्या आपको लगातार थकान महसूस होती है? अगर आपको ये सभी लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं, तो आपको गठिया होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Read Also- इस विटामिन की कमी से लगातार आती रहती है नींद, महसूस होती है सुस्ती और थकान तो तुरंत हो जाएं सावधान

 

ध्यान रखने योग्य बातें

गठिया के शुरुआती लक्षणों में सुबह उठने पर मुट्ठी न बना पाना, उंगलियों के जोड़ों में सूजन या टेढ़ापन आना, कंधे ऊपर उठाने में दिक्कत होना, बालों में कंघी न कर पाना या कपड़े बदलने में परेशानी होना शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गठिया अक्सर घुटनों, उंगलियों, कलाई, कंधों और कमर के निचले हिस्से को प्रभावित करता है।

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp