Tata Car Discount Offers: सबसे ज्यादा डिस्काउंट टाटा सफारी और हैरियर के फेसलिफ्ट से पहले केमॉडल पर मिल रहा है. इन डिस्काउंट ऑफर का फायदा आप अप्रैल 2024 में उठा सकते हैं. टाटा टियागो, नेक्सॉन और अल्ट्रोजजैसी कारों पर भी छूट मिलेगी. आइए जानते हैं कि टाटा पंच पर भी डिस्काउंट मिल रहा है या नहीं.

Tata Car Discount Offers

अप्रैल महीने में टाटा मोटर्स की ओर से अपनी कारों और एसयूवी सेगमेंट के वाहनों पर लाखों रुपये के डिस्‍काउंट को ऑफर किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक के ऑफर्स को दिया जा रहा है। इस महीने में कंपनी अपनी सफारी, हैरियर और टियागो, नेक्‍सन, अल्‍ट्रोज जैसी कारों पर भी ऑफर दे रही है।

टाटा नेक्सॉन और अल्ट्रोज पर कितनी छूट?

टाटा नेक्सॉन खरीदने पर केवल एक्सचेंज/स्क्रैप के तहत मात्र 15,000 रुपये तक की छूट मिलेगी. अल्ट्रोज के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसमें 25,000 रुपये का कंज्यूमर(Tata Car Discount Offers) डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज/स्क्रैप बेनिफिट्स शामिल है.

2024 मॉडल्‍स पर कितना डिस्‍काउंट

2024 की अल्‍ट्रोज पर 35 हजार रुपये और नेक्‍सन पर 15 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। कंपनी की ओर से इस महीने में सबसे छोटी एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली पंच पर किसी भी तरह का कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। कंपनी की कारों और एसयूवी(SUV) पर ज्‍यादा डिस्‍काउंट और ऑफर की जानकारी के लिए शोरूम पर संपर्क किया जा सकता है। यह ऑफर शहर और शोरूम के मुताबिक अलग अलग हो सकते हैं।

टाटा पंच पर कितना डिस्काउंट?

टाटा ने नेक्सॉन से लेकर सफारी और हैरियर जैसी एसयूवी के लिए डिस्काउंट ऑफर्स(Tata Car Discount Offers) जारी किए हैं. लेकिन टाटा पंच पर कंपनी कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है. अप्रैल 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2024 में टाटा पंच भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये है.

Tata Cars Discount Offers April 2024

ModelVariantDiscountExchange/Scrappage BonusTotal Benefit
Altroz (Petrol MT)₹ 25,000₹ 10,000₹ 35,000
Altroz (Diesel)₹ 35,000₹ 10,000₹ 35,000
Altroz (CNG/DCA)₹ 10,000₹ 10,000₹ 20,000
Nexon (Petrol/Diesel)All₹ 15,000₹ 15,000
Tiago (Petrol XT(O), XT, XZ+)₹ 35,000₹ 10,000₹ 45,000
Tiago (Other Petrol Variants)₹ 25,000₹ 10,000₹ 35,000
Tiago (CNG)₹ –₹ 10,000₹ 10,000
Tigor (CNG)₹ 20,000₹ 10,000₹ 30,000
Tigor (Petrol XZ+, XM)₹ 30,000₹ 10,000₹ 40,000
Tigor (other petrol version)₹ 20,000₹ 10,000₹ 30,000