जल्द ही भारत में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन लॉन्च होने वाला है। OnePlus इंडिया ने अपने ट्विटर अकॉउंट पर इसका एक टीज़र जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इसके अलावा वन प्लस नए ​टीडब्लूएस Nord Buds 2 को भी लॉन्च करने वाला है।

अनुमान लगाए जा रहे है कि इन दोनों को एक साथ ही लॉन्च किया जायेगा। जानिए कब होगा वन प्लस Nord CE 3 Lite 5G और टीडब्लूएस Nord Buds 2 लॉन्च। साथ ही जानिए क्या ख़ास होगा वन प्लस Nord CE 3 Lite 5G में।

कब होगा OnePlus Nord CE 3 Lite 5G लॉन्च

OnePlus
credit: google

बताया जा रहा है की अगले महीने 4 अप्रैल को वन प्लस Nord CE 3 Lite 5G को लॉन्च किया जायेगा। इसके साथ ही इसी दिन वन प्लस Nord Buds 2 को भी लॉन्च किया जायेगा।

OnePlus
credit: google

4 अप्रैल को कंपनी द्वारा भारत में एक इवेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसका नाम ‘Larger than life – A OnePlus Nord Launch Event’ है। इसी इवेंट में दोनों को लॉन्च किया जायेगा। इसे वन प्लस के सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव दिखाया जायेगा।

Also read: Oneplus की इस स्मार्ट टीवी पर मिलेगा 10 हज़ार रुपए से ज्यादा का डिस्काउंट, Flipkart पर मिलेगा डिस्काउंट ऑफर, जल्द हो सकता है खत्म

OnePlus ने ट्वीटर में पोस्ट कर दी इसकी जानकारी

वन प्लस कंपनी ने अपने ऑफिसियल ट्वीटर अकॉउंट पर एक वन प्लस Nord CE 3 Lite 5G का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे वन प्लस Nord CE 3 Lite 5G और OnePlus Nord Buds 2 दोनों को दिखाया गया है। इसके साथ ही पोस्ट के कैप्शन में लिखा है – “कुछ आ रहा है। कुछ #LargerDhanLife। 4 अप्रैल को और जानें।”

वन प्लस CE 3 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus
credit: google
  • इसमें में 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्लेदी जाएगी।
  • 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट।
  • 8जीबी रैम और 12जीबी रैम मेमोरी।
  • 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज।
  • क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट आएंगे नज़र।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 6 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा।
  • 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर।
  • 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी हो सकती है उपलब्ध।

Also read: Moto G13 to launch in India on March 29, Check Specs Here