अगर आप एक दमदार, लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक लेने का सोच रहे हैं, तो Ola Electric ने अभी मार्केट में ऐसा दांव खेला है जिसने सबको चौंका दिया है। कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ 9.1 kWh की कीमत में सीधे ₹60,000 की भारी कटौती क...

अगर आप एक दमदार, लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक लेने का सोच रहे हैं, तो Ola Electric ने अभी मार्केट में ऐसा दांव खेला है जिसने सबको चौंका दिया है। कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ 9.1 kWh की कीमत में सीधे ₹60,000 की भारी कटौती कर दी है। पहले यही बाइक ₹1,89,999 में मिलती थी, लेकिन अब इसे ₹1,29,999 (एक्स-शोरूम) में खरीदा जा सकता है। इस नई कीमत के साथ Ola ने साफ कर दिया है कि वो अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में और भी आक्रामक तरीके से खेलना चाहता है।
Ola Roadster X+ 9.1 सिर्फ कीमत में ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस में भी काफी आगे है। इसमें कंपनी का खुद का बनाया हुआ 4680 Bharat Cell इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 501 किलोमीटर तक की रेंज देता है। यानी अगर आप रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं, तो ये बाइक आपके लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकती है।
चार्जिंग की बात करें तो अगर बिजली का औसत रेट ₹5 प्रति यूनिट मान लें, तो इस बाइक को फुल चार्ज करने में सिर्फ ₹46 का खर्च आता है। यानी प्रति किलोमीटर चलाने का खर्च सिर्फ ₹0.09 पड़ता है। आज के समय में इससे सस्ता रनिंग कॉस्ट मिलना लगभग नामुमकिन है।
अगर इसे एक आम पेट्रोल बाइक जैसे Bajaj Platina 110 से तुलना करें, तो फर्क और भी साफ नज़र आता है। Bajaj Platina लगभग 70 kmpl का माइलेज देती है और पेट्रोल की कीमत करीब ₹94.77 प्रति लीटर मानें, तो इसका रनिंग कॉस्ट लगभग ₹1.35 प्रति किलोमीटर बैठता है।
| Vehicle | Fuel Type | Mileage/Range | Cost per Km |
|---|---|---|---|
| Ola Roadster X+ | Electric | 501 KM | ₹0.09 |
| Bajaj Platina 110 | Petrol | 70 kmpl | ₹1.35 |
अब अगर सीधा हिसाब लगाएं, तो Ola Roadster का रनिंग कॉस्ट पेट्रोल बाइक के मुकाबले कई गुना कम है। हालांकि, इसकी शुरुआती कीमत ज्यादा है, लेकिन रोजाना के खर्च में इतनी बचत होती है कि लंबे समय में ये फायदे का सौदा बन जाता है। एक मोटा अनुमान यह भी बताता है कि इस कीमत के अंतर को कवर करने में करीब 6 लाख किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा, लेकिन इसमें मेंटेनेंस कॉस्ट शामिल नहीं है—जहां इलेक्ट्रिक बाइक का खर्च काफी कम होता है।
Ola Electric ने इस बार सिर्फ कीमत ही नहीं बदली, बल्कि बेचने का तरीका भी बदल दिया है। अब Roadster X+ 9.1 को ओपन सेल में नहीं बेचा जाएगा। इसकी जगह कंपनी ने “Limited Purchase Window” मॉडल अपनाया है।
पहला सेल विंडो 3 अप्रैल को शाम 6 बजे से 9 बजे तक खुलेगी, जिसमें सीमित यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी। इसके बाद अगली सेल कब होगी, यह कंपनी प्रोडक्शन के हिसाब से तय करेगी। इसका मतलब साफ है डिमांड ज्यादा है और सप्लाई अभी लिमिटेड है।
कंपनी के मुताबिक, यह कीमत में कटौती उनके Gigafactory में बढ़ती प्रोडक्शन और बैटरी टेक्नोलॉजी में खुद की पकड़ मजबूत होने की वजह से संभव हुई है। जैसे-जैसे 4680 Bharat Cell का उत्पादन बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लागत कम हो रही है, और इसका फायदा सीधे ग्राहकों को दिया जा रहा है।
Ola का कहना है कि Roadster X+ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। #EndICEAge कैंपेन के बाद इसकी डिमांड 5 गुना तक बढ़ गई है। मार्च महीने में कंपनी ने 150% से ज्यादा ग्रोथ दर्ज की और रजिस्ट्रेशन 10,000 यूनिट्स के पार पहुंच गए।
अगर आप रोजाना ज्यादा चलने वाले यूजर हैं और पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान हैं, तो Ola Roadster X+ 9.1 आपके लिए एक स्मार्ट इन्वेस्टमेंट साबित हो सकती है। कम रनिंग कॉस्ट, लंबी रेंज और अब कम कीमत तीनों चीजें इसे एक मजबूत ऑप्शन बनाती हैं।
हालांकि, लिमिटेड सेल मॉडल की वजह से इसे खरीदना थोड़ा मुश्किल जरूर हो सकता है, लेकिन अगर आप सही समय पर बुकिंग कर लेते हैं, तो ये डील आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
Hero Passion+ Disc: अगर आप किफायती कीमत पर नई, ज़्यादा माइलेज वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Hero MotoCorp ने अपनी लोकप्रिय कम्यूटर बाइक, Hero Passion+ का नया डिस्क ब्रेक वाला मॉडल लॉन्च किया है। यह नया मॉडल पुराने वर्शन के...
भारत के ऑटो बाजार में अब तक सिर्फ प्योर इलेक्ट्रिक कारें बेचने वाली BYD अब हाइब्रिड सेगमेंट में धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपनी नई DM-i Super Plug-in Hybrid EV टेक्नोलॉजी को भारतीय बाजार के सामने पेश कर दिया है। माना जा रहा है कि इसी धांसू त...
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki जून 2026 में अपने Arena डीलरशिप नेटवर्क के जरिए कई लोकप्रिय कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दे रही है। कंपनी चुनिंदा मॉडल्स पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और अन्य लाभों के जरिए ग्राहकों को ₹90,000 तक का...
Royal Enfield Bullet 650: जैसे ही लोग Royal Enfield का नाम सुनते हैं, सबसे पहली चीज़ जो उनके दिमाग में गूंजती है, वह है इसकी खास "धम-धम" वाली आवाज़। मोटरसाइकिल के शौकीनों का लंबा इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपनी नई...
पेट्रोल डीजल की कीमतों के चलते अब हर कोई Best EV Cars तलाश रहा है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कौन सी EV कार फायदेमंद साबित होगी? और इसी के चलते आज हम आपको बताएंगे 5 Best EV Cars जो आपके खर्च को आधा और आपके ट्रैवल के मजे को दुगना कर देंगी। जी हां, हर...
Honda NX500 E-Clutch: होंडा ने अपनी नई NX500 ई-क्लच बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.44 लाख रखी गई है। इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसकी नई E-Clutch टेक्नोलॉजी है, जिससे गियर बदलते समय क्लच दबाने की जरूरत नहीं पड़ती। यह फीचर खा...
जिस Royal Enfield को लोग सिर्फ “बुलेट वाली कंपनी” समझते थे, अब वही भारत के ऑटो सेक्टर में एक बड़ा इंडस्ट्रियल गेम बदलने जा रही है।आंध्र प्रदेश में बनने वाला नया प्लांट सिर्फ एक फैक्ट्री नहीं, बल्कि भारत की बदलती ऑटो इंडस्ट्री की नई तस्वीर माना जा रहा ह...
Swift Hydrogen: भारत में मारुति सुजुकी स्विफ्ट को लोग सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि भरोसेमंद साथी मानते हैं। यही वजह है कि सालों से यह हैचबैक हर महीने हजारों घरों तक पहुंचती रही है। लेकिन अब Swift एक ऐसे अवतार में सामने आई है, जिसे देखकर ऑटो इंडस्ट्री भी है...
अगर आप Bajaj Avenger 160 Street बंद होने की खबर सुनकर चौंक गए हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। बजाज ने चुपचाप इस पॉपुलर एंट्री-लेवल क्रूज़र को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है और साथ ही Bajaj Avenger 220 Street को Coming Soon के साथ लिस्ट कर दिया है। Bajaj Avenge...
महिंद्रा ग्रुप ने हाल ही में Mahindra Thar Roxx पर आधारित एक नया ATV (ऑल-टेरेन व्हीकल) पेश किया है। कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट की गई तस्वीरों के ज़रिए इस खास गाड़ी की एक झलक दिखाई। उन्होंने बताया कि इस गाड़ी को...