Nissan Gravite MPV Launch: लंबे समय से जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Nissan India भारत में Nissan Gravite की लॉन्च की प्लानिंग कर रही थी और आखिरकार आज वह दिन आ गया है। आज 21 जनवरी 2026 को Nissan Gravite इस 7 सीटर MPV से पर्दा उठाने वाली है और जल्द ही यह गाड़ी भारत की सड़कों पर दौड़ लगाती हुई दिखेगी। Nissan Gravite MPV मल्टीपर्पज व्हीकल सेगमेंट कि दमदार दावेदार है। इस गाड़ी की खबरों ने ही भारत की बड़ी-बड़ी ब्रांड की नींदें उड़ा दी है क्योंकि एक तो जापानी ऑटोमोबाइल का दम और दूसरा दाम भी कम।
बता दे Nissan Gravite एक मल्टीपरपज व्हीकल है जो मध्यम वर्ग की जरूरत को ध्यान में रखकर लॉन्च की जा रही है। इस गाड़ी में 7 लोगों के बैठने की क्षमता है। यह ऐसे परिवार के लिए परफेक्ट विकल्प है जो लंबी यात्राओं और रोजमर्रा की जरूरत के लिए गाड़ी खरीदना चाहते हैं। इस गाड़ी को CMF-A+ प्लेटफार्म पर बनाया गया है, मतलब यह आकार और बॉडी फीचर्स के मामले में Renault Triber के जैसी ही है।
क्यों बन रही है Nissan Gravite इंडियन ब्रांड के लिए खतरा?
डिजाइन और बिल्ड: Nissan Gravite को CMF A+ प्लेटफार्म पर बनाया गया है। इसका बॉडी स्ट्रक्चर काफी स्ट्रॉन्ग है। इसके बोल्ड फ्रंट ग्रील और Nissan का सिगनेचर डिजाइन इसे बेहतरीन एक्सटीरियर लुक देता है। साथ ही इसमें आ रहे हैं स्पोर्टी बम्पर और आकर्षक एलॉय व्हील्स, साथ में LED DRL, फ्रंट के साथ-साथ इसके बैक में भी नए टेल लैम्प्स और Gravite का बैज दिखाई देगा जो की मजबूती और आधुनिकता का पूरा संतुलन रखता है।
इंटीरियर और फीचर: जब बात करें Nissan की तो इंटीरियर की बात कैसे नहीं होगी? इस कंपनी की गाड़ियों की खासियत ही इसका इंटीरियर है। स्पेशल केबिन जो 3 रो में बैठने की सुविधा देगा। टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीप्ल USB या C टाइप के चार्जिंग सपोर्ट
इंजन और पावर ट्रेन: Nissan Gravite में इंजन के वही पुराने विकल्प देखने को मिलेंगे, जो रेनॉल्ट ट्राइबर में मौजूद है लेकिन इसमें Nissan का पूरा तड़का होगा:
- 1.0 L नेचरली एस्पायरेटेड पेट्रोल इंजन जो लगभग 70 से 72 PS पावर और 96 nm टॉर्क जनरेट करेगा।
- वही 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT ट्रांसमिशन का विकल्प इसके साथ जोड़ा जाएगा, जो ड्राइविंग को आसान बनाएगा।
- हो सकता है Nissan भविष्य में CNG के विकल्प भी पेश करें।
सेफ्टी फीचर्स: Nissan Gravite पर अभी तक कोई सेफ्टी क्रैश टेस्ट नहीं किया गया है। लेकिन इस गाड़ी में Nissan ने पहले ही 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग्स को ध्यान में रखकर सारी सुविधाएं लोड कर दी हैं। इस गाड़ी में दिए जा रहे हैं 6 एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, व्हीकल डायनेमिक कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, रियर पार्किंग सेंसर, 360° कैमरा
गाड़ी का ARAI माइलेज: Nissan Gravite के इस मॉडल को ARAI सर्टिफाइड माइलेज के आकड़े मिल चुके हैं। ARAI रिपोर्टेड माइलेज की माने तो यह गाड़ी 15.2 KM/L का माइलेज देगी। हालांकि वास्तविक माइलेज 18 से 20 KM/L भी हो सकता है। यह पूरी तरह से ड्राइविंग पैटर्न पर निर्भर करता है। कुल मिलाकर यह गाड़ी सिटी माइलेज 13 से 15 KM/L और हाईवे माइलेज 15 से 18 KM/L दे सकती है।।
लॉन्च और कीमत: Nissan India, Nissan Gravite का लॉन्च आज 21 जनवरी 2026 को करेगी और इसकी डिलीवरी मार्च 2026 से शुरू हो जाएगी। बुकिंग प्रक्रिया भी 21 जनवरी 2026 से शुरू हो जाएगी। बुकिंग के लिए ग्राहक ऑनलाइन प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर सकते हैं या डीलर से संपर्क कर गाड़ी बुकिंग के बारे में पता कर सकते हैं। बात करें कीमत की तो यह गाड़ी भारत में 6 लाख से 9 लाख रुपये (एक्स शोरूम) कीमत पर पेश की जाएगी। जैसे-जैसे वेरिएंट और फीचर्स बढ़ेंगे वैसे-वैसे कीमत बढ़ सकती है।
गाड़ी किसे देगी टक्कर
भारतीय MPV सेगमेंट में पहले से ही कई गाड़ियां Nissan Gravite को टक्कर देने के लिए खड़ी हैं। Maruti Suzuki Ertiga, Toyota Rumion, Kia Carens, हालांकि Nissan Gravite इन सभी से काफी किफायती, आरामदायक और स्पेस फोकस्ड कार है। साथ ही सेफ्टी फीचर्स में भी यह कोई कमी नहीं कर रही।
Nissan Nissan को पूरी उम्मीद है कि Nissan Gravite भारत के MPV मार्केट में अपनी धाक जरूर जमा लेगी। हालांकि Nissan Gravite, Nissan की रणनीति का पहला मॉडल है। आने वाले समय में Nissan भारतीय बाजारों में 3 और गाडियां लांच करने वाला है और साथ ही अपनी आफ्टर सेल सर्विस को भी पहले से और बेहतर करने की प्लानिंग कर रहा है।












