Mahindra XEV 9e Booking महिन्द्रा ने आज से अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 9e की बुकिंग शुरू कर दी है। भारतीय बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए महिंद्रा ने यह रणनीति भरा कदम उठाया है। महिंद्रा के पास फ्यूचर रेडी ऑप्शन की कोई कमी नहीं है। इसी क्रम में कुछ समय पहले ही Mahindra XUV 7XO की प्री बुकिंग शुरू हुई थी। परंतु ऐसे ग्राहक जो XUV 7XO की जगह एक फ्यूचर रेडी EV व्हीकल खरीदना चाहते हैं उनके लिए महिंद्रा ने शुरू की है Mahindra XEV 9e की ऑफिशियल बुकिंग।
वर्तमान में कई ग्राहक ऐसे हैं जो पेट्रोल और डीजल के विकल्प पर निर्भर नहीं रहना चाहते, बल्कि ऐसे ग्राहक अब समझ चुके हैं कि अगले 2 से 3 सालों में फ्यूचर मोबिलिटी EV गाड़ियां ही होंगी। इसी बात का फायदा उठाते हुए महिंद्रा ने भी अपनी स्ट्रेटजी लगाई है और Mahindra XUV 7XO के साथ-साथ Mahindra XEV 9e की ऑफिशियल बुकिंग आज से शुरू कर दी है। कम रनिंग कॉस्ट, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस्ड फीचर की चलते इस गाड़ी की बुकिंग को रिस्पांस भी काफी बढ़िया मिल रहा है।
Mahindra XEV 9e : फ्यूचर मोबिलिटी और सेफ्टी का दमदार संगम
- Mahindra XEV 9e महिंद्रा के इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म INGLO पर तैयार की गई है। यह प्लेटफार्म EV गाड़ियों की डिजाइन के लिए बनाया गया प्लेटफार्म है जो की गाड़ी में ज्यादा स्पेस, बेहतर बैटरी कैपेसिटी, शानदार ड्राइविंग डायनामिक सुनिश्चित करता है।
- इस गाड़ी की सबसे खास बात यह होगी कि यह एक लंबी रेंज वाली बैटरी से लोडेड होगी जो एक बार की चार्जिंग में 500 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगी।
- इस गाड़ी के साथ आएगा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जो की 30 मिनट में 80% तक चार्ज कंपलीट करेगा।
- साथ ही गाड़ी में दिया जा रहा है पावरफुल इलेक्ट्रॉनिक मोटर जो दमदार टॉर्क जनरेट करेगा और ड्राइविंग को बन जाएगी स्मूथ।
Mahindra XEV 9e का फ्यूचर रेडी डिजाइन
- Mahindra XEV 9e में महिंद्रा ने प्रीमियम इंटीरियर और एक्सटीरियर का ध्यान दिया है। इस गाड़ी का डिजाइन इसे बाकी गाड़ियों से बहुत ही अलग बनाता है।
- गाड़ी के फ्रंट में क्लोज्ड टीवी ग्रिल, शार्प LED DRL और एयरोडायनेमिक प्रोफाइल का इस्तेमाल किया गया है।
- यह गाड़ी दिखने में XUV 7XO की SUV डिजाइन की तरह दिखती है लेकिन इसमें मिलता है Mahindra XEV 9e का फ्यूचरिस्टिक कॉन्सेप्ट।
- ऐसे ग्राहक जो सड़कों पर दमदार रोड प्रसेंस वाली गाड़ी तलाश रहे हैं वह Mahindra XEV 9e को चुनकर कोई गलती नहीं करेंगे।
क्यों है यह XUV 7XO से एक कदम आगे
Mahindra XEV 9e एक टेक्नोलॉजी के मामले में भी काफी एडवांस रखा है। इसके फीचर XUV 700 और XUV 7XO से भी बहुत ज्यादा स्मार्ट हैं। इसमें ग्राहक को मिलेगा
- बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
- डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
- एडवांस्ड ड्राइवर अस्सिटेंट सिस्टम
- पैनोरमिक सनरूफ
- 360 डिग्री कैमरा
- कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
- ओवर द एयर अपडेट( OTA)
क्यों बुक करनी चाहिए Mahindra XEV 9e
जब से महिंद्रा ने अपनी XEV 9e बुकिंग की खबर ऑफिशियल की है ग्राहकों के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि इस गाड़ी को क्यों बुक करना चाहिए? आइये जानते हैं क्यो करें इसे बुक?
- महिंद्रा की यह गाड़ी एक इलेक्ट्रिक SUV है मतलब पेट्रोल और डीजल का झंझट समाप्त।
- पेट्रोल और डीजल का झंझट समाप्त होने से हर महीने ज़ेब पर बोझ कम
- प्रति किलोमीटर का खर्चा भी कम क्योंकि EV की चार्जिंग का खर्च पर यूनिट पेट्रोल के खर्चे से काफी कम पड़ता है जिससे हर महीने ग्राहक हजारों रूपयों की बचत कर सकता है।
- साथ ही EV गाड़ी का मेंटनेन्स कॉस्ट भी कम होता है इससे फिर से पैसों की बचत होती है।
- वही आने वाले समय में सरकार पेट्रोल और डीजल के नियमों में सख्ती करने वाली है और EV को सरकार का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
- इसके अलावा EV की गाड़ियां मोटर की वजह से ज्यादा टॉर्क जनरेट करती है इससे स्पीड तो बढ़ती ही है परफॉर्मेंस भी स्मूथ होता है।
- सबसे खास बात है यह गाड़ियां पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित होती है।
किसे बुक करनी चाहिए Mahindra XEV 9e
- ऐसे ग्राहक जो EV गाड़ी की तलाश कर रहे हैं, खासकर इलेक्ट्रिक SUV
- ऐसे ग्राहक जो अब तक XUV 7XO के बारे में सोच रहे थे परंतु अब एक EV गाड़ी खरीदना चाहते हैं।
- लंबी रेंज, प्रीमियम फीचर्स और कम रनिंग कॉस्ट वाली गाड़ी ढूंढने वाले
- साथ ही एक पारिवारिक SUV खरीदने वाले जिन्हें रोजाना शहरों में यात्रा करनी पड़ती है।
Mahindra XEV 9e की बुकिंग ऑफीशियली ओपन करना महिंद्रा की सोची समझी रणनीति है। 2026 में महिंद्रा EV मार्केट में धमाका करने वाली है क्योंकि महिंद्रा ने EV मार्केट की स्ट्रैटेजी को समझ लिया है। ऐसे में आने वाले 10 सालों में यदि आप भी गाड़ी लेकर पछताना नहीं चाहते तो EV एक सबसे परफेक्ट विकल्प है और जब EV खरीदनी ही है तो Mahindra XEV 9e वर्तमान में सबसे दमदार और सबसे सेफ विकल्प है।
Read More: Tata Punch 2026 Facelift: लॉन्च डेट, कीमत, फीचर्स, और इंजन अपडेट्स












