3 लाख में CNG कार : आज के दौर में पेट्रोल-डीजल का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी के लिए गाड़ी खरीदना अब महंगाई भरा सौदा होता जा रहा है। लेकिन यदि समझदारी से फैसला लिया जाए तो कम बजट में भी शानदार माइलेज वाली कार मिल सकती है। जी हां, वर्तमान में बाजारों में CNG कारों ने धमाका मचाया हुआ है। भरोसेमंद और बढ़िया परफॉर्मेंस वाली 3 लाख में CNG कार कम कीमत पर आसानी से मिल रही हैं।
अगर आप रोजाना ऑफिस जाना चाहते हैं, फैमिली के लिए सस्ती कार ढूंढ रहे हैं या कम खर्चे में ज्यादा चलने वाले ऑप्शन चाहते हैं तो 3 लाख में CNG कार आपके लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन हो सकती है। यह ब्रांडेड कारें जो देंगी 25 से 30 KM/KG का माइलेज। जी हां, CNG कारें वर्तमान बाजार में गरीब नहीं स्मार्ट ग्राहकों की पसंद बन चुकी हैं। यह ऐसी गाड़ियां कम खर्चे में ज्यादा माइलेज देती हैं।
3 लाख में CNG कार के 5 विकल्प जो हैं स्मार्ट ग्राहकों की पसंद
Maruti Suzuki WagonR CNG : मारुति सुजुकी वेगनआर भारत की सबसे भरोसेमंद CNG कारों में से एक है। इसका टॉल ब्वॉय डिजाइन ज्यादा हेड रूम और ज्यादा स्पेस देता है। यह लंबी और आरामदायक गाड़ियों में से एक गिनी जाती है। बड़ा केबिन स्पेस और लो मेंटेनेंस कॉस्ट इस गाड़ी को ग्राहकों की पहली पसंद बनाता है। वर्तमान में यह गाड़ी 2.3 लाख से 2.8 लाख के बीच मिल रही है। मतलब अगर आप फैमिली यूज़ के लिए CNG कार खरीदना चाहते हैं तो मारुती वेगन आर एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।
Maruti Suzuki Alto 800 CNG: मारुति सुजुकी अल्टो 800 भारत की सबसे सस्ती और लोकप्रिय कारों में से एक है। 30KM/KG की एवरेज देने वाली यह गाड़ी छोटे शहरों और डेली यूज़ लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन मानी जाती है। कंपैक्ट इंजन, आसान ड्राइविंग और कम मेंटेनेंस वाली यह गाड़ी सभी तरीके से परफेक्ट चॉइस है। वे ग्राहक जिनका बजट बहुत टाइट है और कम खर्चे में चलने वाली कार चाहिए तो मारुति अल्टो 800 CNG 2.2 लाख से 2.7 लाख के बीच खरीद सकते हैं।
Maruti Suzuki Celerio CNG: मारुति सुजुकी सिलेरियो उन ग्राहकों के लिए खास है जो मॉडर्न लुक और बेहतर ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं। हल्की और स्मूथ ड्राइविंग के लिए जानी जाने वाली यह कार वर्तमान में 2.4 लाख से 2.9 लाख के बीच मिल रही है। यह गाड़ी 28 से 32 KM/KG की एवरेज देती है। इस CNG इंजन अच्छा सस्पेंशन सिटी ड्राइव को एकदम परफेक्ट बनता है।
Hyundai Xcent CNG: अगर हैचबैक की जगह सेडान लेना चाहते हैं तो हुंडई एक्सेंट CNG एक बढ़िया विकल्प है। ज्यादा स्पेस और बेहतर कंफर्ट के साथ यह गाड़ी 20 से 25 KM/KG की एवरेज देती है। वर्तमान में इसकी कीमत 2.5 लाख से 3 लाख के बीच है। बड़ा बूट स्पेस, आरामदायक सिटिंग और प्रीमियम इंटीरियर के साथ यह गाड़ी लंबी दूरी की यात्रा के लिए बहुत सही विकल्प है।
Datsun Go CNG: डैटसन गो एक बजट फ्रेंडली कार है। इसका स्पेस और मॉडर्न डिजाइन इसे बहुत ज्यादा परफेक्ट बनाता है। इस गाड़ी में CNG किट इसे बहुत सस्ता बनाता है। गाड़ी का बड़ा केबिन, हल्की बॉडी, अच्छी माइलेज इसे परफेक्ट बनाते हैं। यह गाड़ी 25 KM/KG की एवरेज दे रही है। वर्तमान में इसकी कीमत 2 से 2.5 लाख के आस पास आंकी गई है।
CNG कार खरीदते समय क्या ध्यान रखें?
3 लाख में CNG कार खरीदते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें
- ध्यान दें कि इसमें कम्पनी की CNG किट पहले से ही फिट हो।
- गाड़ी का RC और इंश्योरेंस होना चाहिए।
- कार का सर्विस रिकॉर्ड चेक कर लें।
- यदि सेकंड हैंड कार खरीद रहे हैं तो टेस्ट ड्राइव और पेपर्स चेक करना बिल्कुल ना भूलें।
कुल मिलाकर फैमिली के लिए स्पेस और भरोसा चाहने वालों के लिए कई सारी CNG कारें आज एक स्मार्ट और समझदारी भरा विकल्प हो चुकी हैं। इन्हें अच्छी तरह से चलाने के बाद अच्छी रीसेल वैल्यू पर बेचा भी जा सकता है। WagonR और Celerio CNG को इनमे से बेस्ट विकल्प माना जाता है। जो सही कार होने के साथ-साथ हजारों रुपए की मासिक बचत की गारंटी भी देती हैं।

















