PAK vs AUS 2nd Semifinal: टी-20 विश्व कप 2021 का दूसरा सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। लेकिन हाल ही में दुबई क्रिकेट ग्राउंड से आ रही खबरों के अनुसार इस मैच में पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लग सकता है।

PAK vs AUS 2nd Semifinal: टी-20 विश्व कप 2021 का दूसरा सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। लेकिन हाल ही में दुबई क्रिकेट ग्राउंड से आ रही खबरों के अनुसार इस मैच में पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लग सकता है।
खबरों की माने तों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और शोएब मलिक के खेलने पर आज संदेह है। मोहम्मद रिजवान और शोएब मलिक फ्लू के कारण मैच प्रेक्टिस मैच में शामिल नहीं हो सके। टीम के एक अधिकारी के अनुसार, उन्हें "कम बुखार" भी था, इसी कारण उनका कोरोना टेस्ट कराया गया है जिसकी रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी।

सरफराज अहमद के रूप में पाकिस्तान के पास काफी अच्छे 'कीपर-बल्लेबाज' हैं, जो रिजवान को रिप्लेश कर सकते हैं। लेकिन रिजवान ने बाबर आजम के साथ एक शानदार ओपनिंग साझेदारी की है और उनके बिना टीम का संतुलन बिगड़ सकता है। मलिक ने इस टूर्नामेंट में वर्षों पीछे ले जाकर कड़ी परिस्थितियों में इम्पैक्ट नॉक खेलते हुए वापसी की है। वह स्कॉटलैंड के खिलाफ पिछले मैच में 18 बॉल पर अर्धशतक लगाने वाले दूसरे एक मात्र ऐसे प्लेयर बन चुके हैं।
ऐसे में इन दोनों की कमी पाकिस्तान को सेमीफाइनल में महंगी पड़ सकती है,

ऐसी हो सकती है सेमीफाइनल में पाकिस्तान टीम की प्लेइंग 11:
बाबर आजम, सरफराज अहमद, फखर जमान, मोहम्मद हफीज, हैदर अली, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी।
वहीं सेमीफाइन की दूसरी टीम ऑस्ट्रेलिया की बता करे तो Aus अपनी पुरानी टीम के साथ मैदान पर उतर सकती है, लेकिन पिच रिपोर्ट देखते हुए एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतरना अच्छा रहेगा। इस प्रकार हो सकती है आस्ट्रैलिया की प्लेइंग 11:
एरोन फिंच, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।
यह भी जरूर पढें - प्यार में पड़ीं कंगना रनौत, सबके सामने किया कबूल, देखें वीडियो: