Atique Ahmed: उम्रकैद की सजा के बाद माफिया अतीक को पुलिस साबरमती ले जा रही है, शाम तक पहुंचेगा काफिला। पूराने पन्ने पलटने पर नतीजा- 2005 में विधायक राजू पाल की हत्या सांसद Atique Ahmed और भाई अशरफ के साथ अन्य लोगो ने की थी उमेश पाल इस घटना के चश्मदीद...
Atique Ahmed: उम्रकैद की सजा के बाद माफिया अतीक को पुलिस साबरमती ले जा रही है, शाम तक पहुंचेगा काफिला।
पूराने पन्ने पलटने पर नतीजा-
2005 में विधायक राजू पाल की हत्या सांसद Atique Ahmed और भाई अशरफ के साथ अन्य लोगो ने की थी उमेश पाल इस घटना के चश्मदीद गवाह थे। राजू पाल हत्या के बाद उमेश पाल को जानमान की धमकियां दी जाने लगी।
बता दें कि माफिया Atique Ahmed पर उमेश पाल अपहरण मामले में ही केस दर्ज नही हुआ इससे पहले भी अतीक पर 101 केस दर्ज किए गए है पर सजा केवल 1 केस में मिली वो भी योगी राज के दौरान।
उमेश पाल हत्याकांड मामले में दोषी अतीक अहमद, भीई अशरफ और असद के साथ अन्य 9 लोग शामिल है।
एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसला-
[caption id="attachment_39132" align="alignnone" width="696"]

Credit: google[/caption]
उमेश पाल अपहरण मामले में प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। मामले में अतीक अहमद समेत तीन दोषियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है 'जिसमें उसका भाई अशरफ और बेटा असद शामिल है' साथ ही जुर्माना भी लगाया है। Atique Ahmed को साबरमती जेल ले जाया जा रहा है।
अतीक को प्रयागराज की नैनी जेल से अहमदाबाद की साबरमती जेल ले जाया जा रहा है। इस दौरान अतीक का काफिला राजस्थान के बारां में थोड़ी देर आराम करने के लिए रुका जिसकी वीडियो भी सामने आई है।
[caption id="attachment_39095" align="alignnone" width="696"]

Credit: google[/caption]
माफिया से नेता बने अतीक अहमद Atique Ahmed को प्रयागराज की एक अदालत ने 28 मार्च को 17 साल पुराने
उमेश पाल अपहरण मामले में उम्रकैद की सजा सुना दी है।
सोमवार को अतीक को अहमदाबाद की साबरमती जेल से नैनी जेल लाया गया था और मंगलवार को कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए अतीक को आइपीसी की धारा 364ए के अनुसार आजीवन कारावास की सजा सुना दी।
Also Read:
Karnataka Assembly Election: कर्नाटक विस चुनाव की तारीख पर आज EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
अतीक को दोबारा प्रयागराज की नैनी जेल से अहमदाबाद की साबरमती जेल ले जाते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। अतीक ने बताया की उसे ब्लड प्रेशर की समस्या है।
बीपी की समस्या के बारे में सुनकर पुलिस ने उसके लिए वैन में नास्ते-पानी की व्यावस्था कराई।
इस दौरान अतीक का काफिला राजस्थान के बारां में थोड़ी देर आराम करने के लिए रुका जिसकी वीडियो भी सामने आई है। इसके साथ ही आपको बता दें कि अतीक अहमद ने कोर्ट से अपील की थी कि उसे दोबारा साबरमती जेल भेजा जाए।
[caption id="attachment_39147" align="alignnone" width="696"]

Credit: google[/caption]
जिसके बाद अदालत ने उसकी अर्जी मान ली और मंगलवार शाम ही 24 लोगों की पुलिस टीम के साथ अतीक का काफिला साबरमती जेल के लिए रवाना हो गया।
अन्य जानकारी-
उमेश पाल केस के बाद माफिया Atique Ahmed का खौफ लोगो को दिलों से खत्म होते दिखा कोर्ट में लोग अतीक अहमद के लिए फांसी सजा की मांग करते नजर आए। वही दूसरी तरफ तो कुछ लोग उसके लिए जूते-चप्पल की माला लेकर कोर्ट पहुंचे।
आपको बता दे कोटा तक पहुंच चुका है अतीक अहमद।
Also Read:
दिल्ली की सड़कों पर दिखा Amritpal Singh डेनिम जैकेट, चश्मा लगाए और बिना पगड़ी के