Anushka Sharma and Virat Kohli: इन दिनों भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अलग अलग जगह जाकर भगवान के दर्शन कर रहें हैं पहले वृंदावन की नगरी और आज सुबह महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे हैं। जहां दोनों ने मिलकर सुब...
Anushka Sharma and Virat Kohli: इन दिनों भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अलग अलग जगह जाकर भगवान के दर्शन कर रहें हैं पहले वृंदावन की नगरी और आज सुबह महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे हैं। जहां दोनों ने मिलकर सुबह 4 बजे महाकाल की भस्म आरती कर उनका आशीर्वाद लिया।
[caption id="attachment_26382" align="alignnone" width="696"]

Credit: Google[/caption]
Anushka Sharma और विराट ने किए महाकालेश्वर के दर्शन
जिसके बाद विराट ने भक्त की तरह मीडिया के सामने “जय महाकाल” कहा। वही अनुष्का शर्मा ने कहा कि उन्हें महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत ही अच्छा लगा।इस दौरान विराट-अनुष्का करीब डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में ही बैठे रहे। आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन कर महाकाल का अभिषेक किया। यहां तस्वीरें देखें।
[caption id="attachment_26381" align="alignnone" width="1200"]

Credit: Google[/caption]
क्रिकेटर विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी। और साथ ही मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड लगाकर धोती पहनी हुई थे। वही अनुष्का शर्मा भी सादी सी हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आईं।
मैच के बाद महाकाल पहुंचे विराट और Anushka Sharma
दरअसल,भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। इस सीरीज में अबतक तीन मुकाबले हो चुके हैं। जिसमें 2 मुकाबले टीम इंडिया ने अपने नाम किए। वहीं मैच का तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता है।
[caption id="attachment_26380" align="alignnone" width="700"]

Credit: Google[/caption]
Anushka Sharma and Virat Kohli: चौथे टेस्ट से पहले विराट और अनुष्का महाकाल के दरबार में पहुंचे हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली टेस्ट फॉर्मेट में लंबे समय से फॉर्म में नहीं चल रहें है और उनका बल्ला भी नहीं चल पा रहा है। ऐसे में फैंस को यही उम्मीद है कि महाकाल के दरबार में पहुंचे कोहली अब चौथे और निर्णायक टेस्ट में अपने बल्ले से धमाल करेंगे और एक बड़ी पारी खेलेंगे।
Also Read:
Gulmohar : पुराने और नए दौर के किस्सों से जोड़ती है “गुलमोहर’
Anushka Sharma संग विराट ने वृंदावन से की शुरुआत
Anushka Sharma and Virat Kohli: इस नए साल में वृंदावन गए थे। दोनों वृंदावन स्थित बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। जिसके बाद अनुष्का के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुए थे।
[caption id="attachment_26387" align="alignnone" width="1260"]

Credit: Google[/caption]
जहां अनुष्का, कोहली और बेटी वामिका के साथ हाथ जोड़े नजर आई थीं। दोनों वहां करीब 2 दिन वृंदावन में ही रहे थे। इसके बाद वे आनंदमई आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संतों से भी मुलाकात की थी।
Also Read:
Nawazuddin Siddiqui Abandoned His Wife And Children, Watch the Video Here