फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप आज अपना 48 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। डायरेक्टर को अपने बेहतरीन फिल्मी प्रदर्शन और उनके कामों के लिए अक्सर सराहा जाता है। गैंग्स ऑफ वासेपुर उनके द्वारा इंडियन सिनेमा को दी गई अब तक की सबसे हिट और बेहतरीन फिल्मों में से एक है। गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म एक अलग ही दुनिया हैं इसके चाहने वाले आपको इंडिया में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में देखने को मिल जाऐगें। 22 जून 2012 में अनुराग कश्यप के निर्देशन में रिलीज़ हुई गैंग्स ऑफ वासेपुर भारतीयों लोगों द्वारा आज भी काफी सराही जाती है, दो पार्ट में रिलीज़ इस हुई मूवी में किरदारो की एक बेहतरीन कलाकारी देखने को मिली जो कि इंडियन सिनेमा में एक मिलास बन गयी। आज अनुराग कश्यप के जन्मदिन के मौके पर हमने गैंग्स ऑफ वासेपुर से जुड़ा एक क्विज तैयार किया है। जिसे खेलकर आपको पता चलेगा कि और गैंग्स ऑफ वासेपुर और अनुराग कश्यप के कितने बड़े फैन हैं। तो अपने फैवरेट डायरेक्टर को खुश करने के लिए यह क्विज जरूर खेलें।
