Bholaa Trailer Out: बॉलीबुड के धुंआधार एक्टर अजय देवगन की अपकंमिंग का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के टीजर और वीएफएक्स ने दर्शकों को पहले ही काफी प्रभावित किया है। [caption id="attachment_27370" align="alignnone" width="1280"] Credit: Google[/ca...
Bholaa Trailer Out: बॉलीबुड के धुंआधार एक्टर अजय देवगन की अपकंमिंग का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के टीजर और वीएफएक्स ने दर्शकों को पहले ही काफी प्रभावित किया है।
[caption id="attachment_27370" align="alignnone" width="1280"]

Credit: Google[/caption]
वही अब अजय देवगन ने अपने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए भोला का रोमांच और थ्रिलर से भरपूर ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
अजय देवगन ने Bholaa का ट्रेलर किया लॉन्च
गौरतलब है कि अजय की भोला के ट्रेलर रिलीज की तैयारियां काफी दिनों से चल रही थी। अजय देवगन ने पिछले हफ्ते ही ट्रेलर के रिलीज डेट की घोषणा की थी।
https://youtu.be/K-EMszLvRIQ
हालांकि, फैंस का एक्साइटमेंट बनाए रखने के लिए बीच में कई बार नए मोशन पोस्टर्स के साथ एक्टर ट्रेलर की अपडेट देते रहे थे। जब आखिरकार फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।
ब्लॉकबस्टर फिल्म का रीमेक है Bholaa
[caption id="attachment_27369" align="alignnone" width="720"]

Credit: Google[/caption]
Bholaa: बतादें कि दृश्यम 2 के बाद अजय देवगन की भोला भी साउथ फिल्म का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। जिसमें भोला की कहानी साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म कार्थी से ली गई है। ओरिजिनल फिल्म में एक्टर कार्थी ने लीड रोल निभाया था साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।
Bholaa की स्टार कास्ट मचाएगी धमाल
अगर हम बात करें भोला के स्टार कास्ट की, तो फिल्म में अजय देवगन के साथ एक बार फिर तब्बू स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगी।
[caption id="attachment_27368" align="alignnone" width="800"]

Credit: Google[/caption]
इसके अलावा फिल्म में दीपक डोबरियाल और शरद केलकर जैसे मंझे हुए कलाकारों का नाम भी शामिल है। भोला में तब्बू एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं तो वहीं, दीपक डोबरियाल निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं।
Also Read:
Alia Bhatt Adds Her Name in the list of Influential International Women of 2023
Bholaa की दमदार दिख रही कहानी
Bholaa: वही भोला की कहानी पूरी तरह से ड्रग माफिया के इर्द-गिर्द घूमती है। आपकों फिल्म में बाप-बेटी के बीच की बॉन्डिंग भी देखने को मिलेगी। भोला 30 मार्च, 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को 3डी और आईमैक्स में दोनों में रिलीज किया जाएगा।
[caption id="attachment_27367" align="alignnone" width="1600"]

Credit: Google[/caption]
अजय देवगन का धुआंधार डायरेक्शन
अजय देवगन ने Bholaa में एक्टिंग के साथ फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। बतादें कि यह उनके डायरेक्शन में बनी चौथी फिल्म होगी, इससे पहले अजय यू मी और हम, शिवाय, रनवे 34 जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।
[caption id="attachment_27371" align="alignnone" width="1280"]

Credit: Google[/caption]
वहीं, भोला के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी टी-सीरीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट और अजय देवगन फिल्म्स ने ली है।
Also Read:
Ranjeet: फिल्मों के Rape सच समझ बैठी माँ, एक्टर को निकाला घर से बाहर, पढ़े पूरी खबर