PM किसान 22 वीं किस्त : देश भर के किसानों के लिए केंद्र सरकार के हवाले से राहत भरी खबर सामने आ रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त किसानों के खाते में इसी हफ्ते में ट्रांसफर करने का निर्णय ले लिया है। लंबे समय से किसान ₹2000 की इस 22वीं भी किस्त का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार आने वाले 3-4 दिनों में वह घड़ी भी आ जाएगी जब किसानों के खाते में यह ₹2000 ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। यह राशि किसानों के खाते में DBT द्वारा ट्रांसफर हो जाएगी। रिपोर्ट की माने तो इस बार करीबन 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
कब जारी होगी PM किसान 22 वीं किस्त?
ताजा अपडेट के अनुसार प्रधानमंत्री किसान योजना की 22 वीं किस्त13 मार्च 2026 को जारी होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में अपने दौरे पर होंगे और वहीं से वे 1 क्लिक ट्रांसफर करेंगे। जिससे देश के सभी 9 करोड़ पात्र किसानों के खाते में ₹2000 की राशि ट्रांसफर हो जाएगी। किसानों के लिए यह राशि खेती के छोटे-मोटे खर्चे, खाद, बीज और अन्य जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होगी।

किन किसानों को मिलेगी PM किसान 22 वीं किस्त की राशि?
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में केवल उन्हीं किसानों किसानों को 22 वीं किस्त के ₹2000 में मिलेंगे जिन्होंने सारी पात्रता शर्तें पूरी कर ली हो।
- किसान जिन्होंने ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली हो
- जिन्होंने अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कर लिया हो
- साथ ही ऐसे किसान जिन्होंने अपने सारे जरूरी दस्तावेज पोर्टल पर अपडेट कर दिए हों
- वहीं ऐसे किसान जिनके दस्तावेजों में बदलाव हुआ है तो उन्होंने भी पोर्टल पर जाकर अपने विवरण अपडेट कर लिए होंम
इन किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
- ऐसे किसान जिन्होंने अभी तक ई केवाईसी पूरी नहीं की है अथवा ऐसे किसान जिनके पास DBT की सुविधा एक्टिव नहीं है उन्हें योजना की राशि नहीं मिलेगी।
- साथ ही वे किसान जो अब इस योजना की पात्रता पूरी नहीं करते या जिनके घर से किसी की सरकारी नौकरी लग चुकी है या किस जिनकी आय अब पहले से ज्यादा है और अभी आयकर का भुगतान कर रहे हैं उन्हें इस योजना से बाहर कर दिया गया है।
PM किसान 22 वीं किस्त लाभार्थी सूची कैसे चेक करें?
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं लिस्ट जांचने के लिए सबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां जाकर फार्मर कॉर्नर के विकल्प पर क्लिक करें।
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही बेनिफिशियरी लिस्ट का विकल्प दिखाई देगा इसे क्लिक करें।
- यहां क्लिक करने के बाद अपने राज्य, गांव, जिला, ब्लाक का चयन करें।
- सही चयन करने के बाद गेट रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने लाभार्थियों की पूरी सूची दिखाई देगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त यदि खाते में नहीं आती है तो क्या करें
- 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त ट्रांसफर की जाने वाली है। वे सभी किसान जिनके खाते में यह राशि नहीं आती है वे सबसे पहले चेक करें कि उन्होंने अपना ई केवाईसी किया है या नहीं।
- यदि केवाईसी नहीं किया है तो जल्द से जल्द ई केवाईसी कर लें।
- इसके बाद चेक करें कि आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है या नहीं और यदि नहीं है तो यह काम भी पूरा करें।
- बेनिफिशियरी सूची में अपना नाम देखें यदि नाम नहीं है तो किस्त नहीं आएगी।
- लैंड रिकॉर्ड वेरीफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी करें।
- बैंक अकाउंट और IFSC कोड को सुधार लें।
- इसके बाद भी यदि परेशानी नहीं सुलझती तो पीएम किसान हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
- रिकॉर्ड अपडेट होते ही 22वीं क़िस्त की राशि 23वीं किस्त के साथ में भेज दी जाएगी।
देश भर के वे सभी किसान जो बेसब्री से इस योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे उन्हें अब जल्द ही अपने खाते में ₹2000 की प्राप्ति होगी। आने वाली 13 मार्च 2026 को किसानों के खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वन क्लिक के माध्यम से यह राशि ट्रांसफर करेंगे।
Read More: Kisan Advice: बढ़ती गर्मी के बीच बेहद सावधानी बरतें किसान, खड़ी फसलों-सब्जियों की ऐसे करें देखभाल













