किसान आंदोलन एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है, लेकिन इस बार खबर हैरान कर देने वाली है, खबरों की माने तो टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन का सपोर्ट करने आयी पश्चिम बंगाल की एक युवती का कुछ कथित किसानो द्वारा बलात्कार किया गया है।

किसान आंदोलन एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है, लेकिन इस बार खबर हैरान कर देने वाली है, खबरों की माने तो टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन का सपोर्ट करने आयी पश्चिम बंगाल की एक युवती का कुछ कथित किसानो द्वारा बलात्कार किया गया है।
युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर किसान संगठन चलाने वाले आरोपी अनूप और अनिल सहित 6 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है पुलिस के बयान के अनुसार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की संभावना है।
क्या है पूरा मामला
युवती कार्यकर्ता जिसने पश्चिम बंगाल में टिकरी बॉर्डर पर चले रहे किसान आंदोलन में 11 अप्रैल को भाग लिया था कथित तौर पर किसान आंदोलन में भाग लेने वाले कुछ व्यक्तियों द्वारा उसका बलात्कार किया गया।
खबरों के अनुसार कोविड -19 के संक्रमण के बाद 30 अप्रैल को युवती की मृत्यु हो गई। 26 वर्षीय युवती को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शिवम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात कबूली।
महिला के पिता ने बहादुरगढ़ में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एफआईआर में किसान आर्मी चलाने बाले अनूप और अनिल मलिक का नाम दिया गया है जो 'किसान आंदोलन के प्रमुख लोग बताए जा रहे हैं।
मृत महिला कार्यकर्ता की आरोपियों से मुलाकात 11 अप्रैल को टिकरी बार्डर पर हुई थी जहां उन्होनें एक साथ कृषि कानूनों का विरोध प्रदर्शन किया था।
पुसिल का बयान-
शिकायत के मामले पर बात करते हुए, बहादुरगढ़ स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) ने कहा कि पीडि़त युवती के पिता एक किसान आंदोलन के समर्थक हैं और उन्होनें आरोपी पर कार्यवाही करने की मांग की है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की का परिवार ने शुरू में किसान आंदोलन में जाने की अनुमति नहीं देना चाहते थे लेकिन बाद में उन्होनें भरोसा किया और जाने दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ की, लेकिन उसने उसे गलती नहीं दोहराने की चेतावनी दी।
25 और 26 अप्रैल की रात को जब युवती में कोरोना के लक्षण देखे गए तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने 30 अप्रैल को अस्पताल में अंतिम सांस ली।
सोशल मीडिया पर लोगों ने किसान आंदोलन पर उठाए सवाल
#किसान_नहीं_बलात्कारी FIR filed by a woman's father who claims his daughter was raped at Tikri Border farmers' protest site.
— Human (@Human34579215) May 10, 2021
Details by Siddhant. pic.twitter.com/eMGzqZFidK#किसान_नहीं_बलात्कारी
'Kisaan' hai woh. Unke liye saat khoon maaf ?
— ललित चौहान ????TTS + प्रशासक समिति???? (@Lalitc_official) May 10, 2021
Meanwhile courts- Kumbh is a super spreader , EC should be charged for murder and is a genocider.
pic.twitter.com/JD2NrhQz4v#किसान_नहीं_बलात्कारी#बलात्कारी_आंदोलनजीवी
Maximum Retweet and Repeat with me@beingarun28
— Its_vikrama_Aditya (@vskutwal7) May 10, 2021
#किसान_नहीं_बलात्कारी ???? #बलात्कारी_आंदोलनजीवी pic.twitter.com/14atXQTDA7
#किसान_नहीं_बलात्कारी
— Hypocrite (@AamAdami16) May 10, 2021
And Farmers Protest is corona proof. pic.twitter.com/JH3hNuuOuE
यह भी जरूर पढ़ें- बंगाल हिंसा: दंगो से दहला बंगाल, हैरान कर देने वाले वीडियो आए सामने-