केंद्रीय विभाग में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यूनियन पब्लिक सर्विस लेकर आया है UPSC Group A Group B Recruitment 2026 नोटिफिकेशन!!
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसके माध्यम से अलग-अलग विभागों में 45 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। इसके लिए आवेदन शुल्क केवल ₹25 रखा गया है। यह भर्ती केवल इंटरव्यू के आधार पर होने वाली है जिसमें लिखित परीक्षा का कोई झंझट नहीं। मतलब सुरक्षित करियर की पूरी गारंटी और इसके बाद मिलेगी उम्मीदवारों को 56,000 से 2 लाख मासिक सैलरी!
UPSC Group A Group B Recruitment 2026 पद और विभाग
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 45 पद भरे जाएंगे, जो केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण विभागों में होंगे
जैसे
- रक्षा मंत्रालय
- मिनिस्ट्री ऑफ़ माइंस
- संस्कृति मंत्रालय
- लद्दाख प्रशासन
पदों का विवरण
- सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफीसर ग्रेड II : 29 पद असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर : 4 पद
- असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर : 2 पद
- एकाउंट्स ऑफिसर : 3 पद
- असिस्टेंट प्रोफेसर ट्रांसलेटर : 2 पद
- लाइब्रेरी और सूचना अधिकारी : 1 पद
UPSC Group A Group B Recruitment 2026 तारीख और शेड्यूल
- आवेदन शुरू : 9 मई 2026
- आवेदन की आखिरी तारीख : 29 मई 2026
- आवेदन में संशोधन, इंटरव्यू इत्यादि की तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 30 और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
- SC/ST/OBC को सरकारी नियम अनुसार 3 से 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- इसके अलावा हर एक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता होनी जरूरी है।
- जैसे कि कुछ भी पड़ा में केवल ग्रेजुएशन, कुछ में पोस्ट ग्रेजुएट और कुछ के लिए इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए, जिसका पूरा विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए नोटिफिकेशन में दिया गया है।
- साथ ही कुछ पदों के लिए अनुभव की आवश्यकता भी रखी गई है।
आवेदन शुल्क
UPSC Group A Group B Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार से होगा
- GEN/ OBC / EWS :₹25
- SC/ST/महिला : निशुल्क
सिलेक्शन प्रोसेस
- UPSC Group A Group B Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन शॉर्ट लिस्टिंग/ स्क्रीनिंग/ इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
- फिलहाल लिखित परीक्षा का कोई विवरण सामने नहीं आ रहा, लेकिन हो सकता है कुछ पदों पर लिखित परीक्षा ली जाए।
- अंतिम चयन उम्मीदवारों के अकादमिक रिकॉर्ड्स और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
क्या होगा वेतन और अन्य भत्ते
- इस पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवार को 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत वेतन मिलेगा, जिसमें शुरुआती सैलरी 56,100 से ₹2,00,000 प्रतिमाह होगी।
- इसके बाद महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, ट्रैवलिंग एलाउंस, पेंशन जैसे अन्य सुविधाएं भी मिलेगी।
- साथ ही करियर ग्रोथ की गारंटी भी होगी।
UPSC Group A Group B Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वहां जाकर ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन पोर्टल खोलें ।
- अब UPSC Group A Group B Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- यहां जाकर पीडीएफ विवरण को सावधानी पूर्वक पढ़ें।
- अब अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फार्म को सावधानीपूर्वक भरें और सभी दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके पश्चात आवेदन शुल्क जमा करें अब फॉर्म को सबमिट कर दे।
UPSC Group A Group B Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है जो बिना ज्यादा आवेदन शुल्क के प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी चाहते हैं। 45 पदों पर होने वाली इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न मंत्रालय में सीधी नियुक्ति का मौका मिलेगा। तो कुल मिलाकर वे सभी युवा जो इन पदों पर आवेदन करने के योग्य है वह 29 मई 2026 से पहले आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए युवाओं से निवेदन है कि वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करें।













