भारत में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सरकार भी अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए MHA Cyber Security Recruitment 2026 के अंतर्गत 195 टेक्निकल पद भरे जा रहे हैं।
मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स के अंतर्गत की जाने वाली यह नियुक्ति केवल एक सरकारी नौकरी की गारंटी नहीं देती बल्कि देश हित में काम करने का मौका भी देती है। यह सरकारी नौकरी साइबर सुरक्षा को मजबूत करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गठित की जा रही है।
ऐसे युवा जो हाई प्रोफाइल साइबर क्राइम केस को सॉल्व करना चाहते हैं उनके लिए यह गोल्डन अवसर है। ITI, साइबर सिक्योरिटी डेटा से जुड़े लोग मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स द्वारा निकाली गई इस MHA Cyber Security Recruitment 2026 में 19 मई 2026 से पहले आवेदन कर सकते हैं।
MHA Cyber Security Recruitment 2026 तारीख और शेड्यूल
- आवेदन शुरू 7 मई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026
- लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की तिथि के बारे में जल्दी नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
MHA Cyber Security Recruitment 2026 पदों का विवरण
मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स द्वारा साइबर सिक्योरिटी के विभिन्न पद भरे जाएंगे, जिसकी नियुक्ति अलग-अलग राज्य में होगी। इन पदों का विवरण इस प्रकार है।
- साइबर थ्रेड इंटेलिजेंस
- सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सिक्योरिटी
- मीडिया एंड कम्युनिकेशन
- लीगल एंड इन्वेस्टिगेशन
- क्राइम एनालिसिस एंड फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन डिजिटल फॉरेंसिक ट्रेनिंग
- क्रिप्टो AL/ML एडमिन
- साइबर फॉरेंसिक (आसाम)
कौन कर सकता है आवेदन ?
- MHA Cyber Security Recruitment 2026 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक के पास में B Tech/MCA/ MSC जैसे क्षेत्र में डिग्री होनी जरूरी है।
- आवेदक को साइबर सिक्योरिटी /नेटवर्किंग/ डाटा एनालिटिक्स या डिजिटल फॉरेंसिक का ज्ञान होना जरूरी है।
- इनमें से कुछ पदों के लिए 1 से 5 साल के अनुभव की आवश्यकता पड़ सकती है।
क्या होगी सिलेक्शन प्रोसेस
- इन पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती मेरिट और उनके स्किल के आधार पर की जाएगी।
- सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म्स को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।
- इसके बाद शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
- परीक्षा में पास उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होंगे और नियुक्तियां आयोजित की जाएंगी।
क्या होगा वेतन और अन्य भत्ते?
- चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग पदों पर भर्ती किया जाएगा, जिसमें वेतन ₹1,50,000 से ₹2,50,000 के आसपास होगा।
- साथ ही प्रत्येक उम्मीदवार को हाउस रेंट अलाउंस, महंगाई भत्ता, मेडिकल भत्ते, पेंशन और अन्य सुविधाएं दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन ?
- MHA Cyber Security Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक को मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां जाकर भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना होगा।
- नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करने के बाद उम्मीदवार के सामने आवेदन फॉर्म आ जाता है।
- उम्मीदवार को इस आवेदन फार्म को सावधानी से भरना होगा और दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- अब इस फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
कुल मिलाकर MHA Cyber Security Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो टेक्निकल ज्ञान रखते हैं और अपने ज्ञान से देश की सेवा करना चाहते हैं। यह भर्ती न केवल एक सुरक्षित करियर की गारंटी देता है बल्कि 2.50 लाख तक की मासिक सैलरी साथ ही देश के डिजिटल सुरक्षा मिशन का हिस्सा बनने का मौका भी देता है। हालांकि उम्मीदवारों से निवेदन है 19 मई 2026 से पहले आवेदन करें और परीक्षा की तरह शुरू कर दें।
Read More: Coal India MT Recruitment 2026: 660 पदों पर बंपर भर्ती, ₹1,60,000 मासिक सैलरी पाने का सुनहरा मौका

















