भारत की सबसे प्यारी और दिल को छू लेने वाली वेब सीरीज गुल्लक अब Gullak 5 के साथ फिर से वापसी करने जा रही है। और इस बार कहानी में आ रहा है नया ट्विस्ट.. जी हां, इस बार Gullak 5 में फैन्स को देखने के लिए मिलेगा नया चेहरा
Gullak 5 के नए सीजन में अन्नु भैया का किरदार अब वैभव राज नहीं बल्कि 12th Fail में काम कर चुके अनंत वी. जोशी निभाएंगे। मेकर्स की माने तो यह नया बदलाव कैरेक्टर की दिशा बदल देगा और साथ ही कहानी को एक नहीं गहराई भी देगा।
दर्शकों को मिलेगा अन्नु भैया का नया चेहरा
इस बार Gullak 5 में अन्नू मिश्रा का किरदार अब अनंत वी. जोशी निभाते नजर आएंगे। इन्होंने वैभव राज गुप्ता को रिप्लेस कर दिया है। वैभव राज गुप्ता पिछले 4 सीजन में लगातार अन्नु भैया का चेहरा रहे हैं और उन्होंने अपने नेचुरल अभिनय से दर्शकों के दिल में जगह बनाई है।
हालांकि इस बार अनंत वी. जोशी इस किरदार में अपने अंदाज का तड़का लगाएंगे। मेकर्स की माने तो यह नया चेहरा रोल की डिमांड था। इसलिए मेकर्स ने अन्नु भैया के जीवन का एक मैच्योर फेस दिखाने हेतु वैभव राज नहीं बल्कि अनंत वी. जोशी को कास्ट किया है।
Gullak 5 की कहानी में आएगा नया मोड़
Gullak 5 की कहानी अब मजेदार किस्सों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अब अन्नु भैया पहले से ज्यादा मैच्योर हो चुके हैं। कहानी अब हंसी मजाक, घरेलू नोंक झोंक पर नहीं बल्कि जिम्मेदारी, करियर और जिंदगी के बड़े फैसलों पर फोकस करेगी। हालांकि मिश्रा परिवार पहले की तरह ही सादगी, प्यार और रोजमर्रा की जिंदगी जिएगा लेकिन इस बार सीरीज में आएगी भावनात्मक गहराई।
कौन हैं अनंत वी. जोशी?
अनंत वी जोशी को इससे पहले हम 12th Fail में देख चुके हैं। इस फिल्म में उन्होंने दमदार भूमिका निभाई थी और अपनी छाप छोड़ी थी। इसके अलावा उन्होंने OTT प्लेटफॉर्म पर भी अपनी अलग इमेज बना रखी है। हाल ही में हमने उन्हें ‘मामला लीगल है’ में विश्वास पांडे के रोल में भी देखा।
उनकी नेचुरल एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस काफी दमदार है और इस बार अन्नु भैया का किरदार एक बड़ी जिम्मेदारी मांगता है। इसीलिए अनंत वी. जोशी को इस रोल के लिए चुना गया है।। हालांकि अनंत जोशी के लिए भी यह Gullak 5 का रोल बहुत बड़ी जिम्मेदारी होने वाला है। क्योंकि उन्हें अब अन्नु भैया की इमेज को संभालना तो होगा ही साथ ही अपना नया टच भी देना होगा।
सोशल मीडिया पर फैन्स का मिला-जुला रिएक्शन
जैसे ही Gullak 5 में वैभव की जगह अनंत जोशी को कास्ट करने की खबर सामने आई सोशल मीडिया पर लोगों का मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है। सीरीज के दीवाने अन्नु भैया के रोल में वैभव राज को ही देखना चाहते हैं। वहीं कुछ लोग किरदार की मांग को देखते हुए अनंत वी. जोशी की कास्टिंग से संतुष्ट नजर आ रहे हैं।
पिछले 4 सीजन्स में वैभव राज गुप्ता ने इस किरदार को इतनी सादगी और इतनी सच्चाई से निभाया है कि लोग अब वैभव राज गुप्ता को अन्नु भैया नाम से ही बुलाने लगे हैं। ऐसे में अनंत जोशी का रोल इस Gullak 5 सीरीज में क्या नई ऊर्जा और नजरिया लेकर आएगा यह समय ही बताएगा।
जहां एक तरफ अन्नु भैया का चेहरा बदला है वहीं दूसरी तरफ पूरी स्टार कास्ट वैसे की वैसी ही है। मतलब शो की आत्मा अब भी बरकरार रहेगी। हालांकि अब देखना यह होगा की अन्नु भैया का किरदार बदलना मेकर्स के लिए कहीं एक बहुत बड़ा रिस्क ना हो जाए, क्योंकि फैन्स के लिए यह बदलाव काफी अजीब है। मगर अनंत वी. जोशी इस किरदार में अपनी पहचान बना लेते हैं तो हो सकता है Gullak 5 सीजन और भी ज्यादा यादगार हो जाए।
















