बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्शन फ्रेंचाइजी धुरंधर को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आ रहा है। जी हां,हम बात कर रहे हैं धुरंधर 3 की..
मेकर्स ने फैंस के एक्साइटमेंट को 300 गुना करने का पूरा प्लान कर लिया है और साफ संकेत दे दिए हैं की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। बल्कि असली खेल तो अब शुरू होने वाला है। अंदर से खबरें आ रही है कि धुरंधर 3 में कहानी में ऐसा बदलाव देखने को मिलेगा जो पूरे फ्रेंचाइजी की दिशा बदल देगा।
अब यह केवल एक फिल्म नहीं होगी बल्कि यह होगा सिनेमैटिक यूनिवर्स जिसमें नए किरदार, खतरनाक मिशन और इंटरनेशनल लेवल का एक्शन देखने को मिलेगा। यही वजह है की धुरंधर फैन अब जानना चाहते हैं कि धुरंधर 3 को लेकर मेकर्स का प्लान क्या है और पार्ट 3 की कहानी और कास्ट आखिर क्या होगी?
क्या है मेकर्स का धुरंधर 3 को लेकर इशारा?
रणवीर सिंह स्टार्टर धुरंधर ने जब 2025 में शुरुआत की तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह सीरीज इतनी बड़ी हिट बन
जाएगी। इसके बाद धुरंधर 2 ने तो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। यह फिल्म अब 2000 करोड़ के आसपास कमाई कर इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। लेकिन कहानी यही खत्म नहीं होती।
अब है मेकर्स का नया प्लान.. जी हां Jio studio ने हाल ही में ऐसा हिंट दे दिया है जिसने फैंस के एक्साइटमेंट को धुरंधर के कलेक्शन की तरह ही ऊपर उठा दिया है। फिल्म की को- प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने इंटरनेट पर ऐसा बयान दे दिया है जिससे हलचल मच गई है। उन्होंने लिखा है कि ‘हम धुरंधर से अभी उबरे नहीं हैं और हमारे पास और बड़ा प्लान है’ मतलब अब असली गेम शुरू होने वाला है।
ऐसे में सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि Jio फिल्म शायद धुरंधर 3 लेकर आने वाली है। या फिर ऐसा कोई नया प्रोजेक्ट जो इस कहानी को अलग लेवल पर लेकर जाएगा।
धुरंधर 3 की कहानी में होगा बड़ा बदलाव?
बात करें मेकर्स के प्लान की तो अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन अंदर से खबरें आ रही है की कहानी अब एक अंडर कवर एजेंट और आतंकवाद नेटवर्क के ईद गिर्द घूमेगी। रिपोर्ट की माने तो आने वाले पार्ट में अब केवल एक मिशन नहीं बल्कि सिस्टम पर ध्यान दिया जाएगा।
धुरंधर 3 पहले से ज्यादा डार्क, इंटरनेशनल लेवल के कॉनफ्लिक्ट और नए दुश्मनों से भरी होगी। इस फिल्म में एक बार फिर से रणवीर सिंह को ही कास्ट किया जाएगा और शायद येलीना की वापसी होगी। इस बार कहानी धुरंधर 2 से ही शुरू होगी या हीरो का अलग अवतार होगा यह तो पूरी खबर आने के बाद पता चलेगा।
आदित्य धर ने भी दिए बड़े संकेत
इससे पहले आदित्य धर भी इस संकेत दे चुके हैं कि 2026 के अंत तक कोई बड़ा सरप्राइज फैन्स के लिए सामने आएगा ल। इसका मतलब साफ है कि मेकर्स धुरंधर 3 की लोकप्रियता को भुनाने की तैयारी कर चुके हैं। क्योंकि अब फैन्स लगातार मांग कर रहे हैं कि उन्हें इस फ्रेंचाइजी को और आगे देखना है। ऐसे में धुरंधर 1 और धुरंधर 2 की अपार सफलता के बाद धुरंधर 3 का आना तो बनता है।
कब तक होगी धुरंधर 3 की शूटिंग शुरू?
मेकर्स ने धुरंधर 3 को लेकर फिलहाल सोशल मीडिया पर केवल हिंट ही दिए हैं। लेकिन आगे मेकर्स का प्लान क्या है इस बात पर अस्पष्टताबबनी हुई है। संभावनाएं दिखाई दे रही है कि धुरंधर 3 में नए किरदार का बड़ा ट्रांसफोर्मेशन होगा। किसी बड़े स्टार/ विलन की एंट्री होगी और यह कहानी अब ग्लोबल लेवल पर शिफ्ट हो जाएगी। मतलब अब यह केवल एक साधारण फिल्म नहीं होगी बल्कि मैसिव सिनेमैटिक यूनिवर्स बन जाएगा। शायद आदित्य धर और जियो फिल्म मिलकर कुछ बड़ा करने वाले हैं।
धुरंधर 3 के आने के हिंट ने ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, तो सोचिए जब धुरंधर 3 की शूटिंग शुरू होगी तो फैन्स का एक्साइटमेंट किस हद तक जाएगा? हालांकि फिलहाल फैन्स इंतजार कर रहे हैं कि धुरंधर 2 OTT पर रिलीज हो जाए ताकि लोग धुरंधर-द रिवेंज का मजा घर पर बार-बार ले सकें।
Read More: सिद्धार्थ गुप्ता की कहानी…10 साल का इंतजार और Krishnavataram Part 1: Hridayam ने बदल दी किस्मत!!
















