महाराष्ट्र राज्य सरकार की सबसे चर्चित योजना लाड़की बहन योजना अब एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार वजह है मार्च और अप्रैल की पेंडिंग क़िस्त।
जी हां लाखों महिलाएं लंबे समय से Ladki bahin yojana की किस्त का इंतजार कर रही हैं, कि आखिर उनके पैसे कब आएंगे? इस योजना को लेकर ताजा-ताजा अपडेट सामने आया है, जिसमें साफ संकेत मिल रहे हैं कि सरकार अब एक साथ 3 महीने की किस्त जारी करने वाली है।
Maharashtra Govt ने घोषणा कर दी है कि अब Ladki bahin yojana की लाभार्थियों को एक साथ ₹4,500 रुपए की राशि मिलेगी। यह खबर योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए किसी राहत की खबर से कम नहीं क्योंकि ₹4,500 रुपए की राशि एक साथ खाते में आते ही महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सशक्तिकरण।
क्यों अटकी हुई है Majhi Ladki Bahin Yojana की किस्तें?
माझी लाड़की बहन योजना की करीबन 3 किस्ते अभी तक अटकी हुई हैं। इस योजना की पात्र महिलाओं को अभी तक फरवरी, मार्च और अप्रैल की किस्त नहीं मिली है। ऐसे में लाभार्थी महिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रही हैं कि उनके खाते में उनकी किस्त का पैसा आ जाए।
हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आया है। कुछ महिलाओं के खाते में फरवरी की किस्त जारी की जा चुकी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मई के मध्य तक सरकार योजना की लाभार्थी महिलाओं को ₹1500, ₹3000 और 4500 रुपए जैसी राशि खाते में ट्रांसफर कर देगी।
हालांकि किस्त अटकने का मुख्य कारण था E-KYC का पूरा न होना। सरकार सुनिश्चित कर रही थी कि केवल उचित लाभार्थियों को ही इस किस्त का पैसा मिले। ऐसे में ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य कर दिया गया था। इस दौरान काफी सारी महिलाओं को इस सूची से हटा भी दिया गया है, क्योंकि यह महिलाएं इस योजना के लिए एलिजिबल नहीं थी।
कुछ महिलाओं की किस्त अस्थायी रूप से रोक भी दी गई है जो KYC का सत्यापन होते ही वापस शुरू कर दी जाएगी। हालांकि KYC सुधार की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026 तक थी।
योजना में कितनी मिलेगी लाभ राशि?
ताजा अपडेट के अनुसार लंबे समय से अटके हुए भुगतान को अब सरकार पूरा करेगी। ऐसे में वे सभी महिलाएं जिनकी एक महीने की किस्त रुकी है उन्हें ₹1500 की राशि मिलेगी, जिनकी 2 महीने की किस्त रुकी है उन्हें ₹3000 और जिनकी 3 महीने की किस्त रुकी है उन्हें एक साथ ₹4,500 खाते में भेजे जाएंगे।
मतलब किसी भी उचित लाभार्थी को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि यह लाभ राशि मई महीने के मध्य या अंतिम सप्ताह तक ट्रांसफर कर दी जाएगी।
खाते में नहीं आती है लाभ राशि तो क्या करें?
- वे सभी महिलाएं जो माझी लाड़की बहन योजना की लाभार्थी हैं, परंतु उन्हें लाभ राशि नहीं मिलती उनके लिए जरूरी है कि वह जल्द से जल्द KYC स्टेटस चेक करें।
- अपने बैंक खाते को आधार से लिंक रखें।
- यदि कोई भी जानकारी अपडेट नही है तो समय रहते ही उसे ठीक करें
- और आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपडेट लेते रहे।
Majhi Ladki Bahin Yojana महाराष्ट्र की बहनों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना में शुरुआत में करीबन 2.4 करोड़ महिलाओं ने आवेदन किया था। हालांकि E-KYC होने के बाद लाभार्थियों की संख्या अब कुछ कम जरूर हो गई है, लेकिन अब भी उचित लाभार्थियों और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹1500 की किस्त भेजी जा रही है।
ऐसे में वे सभी महिलाएं जो इस योजना की लाभार्थी हैं और जिनका नाम माझी लाड़की बहन योजना की सूची में आता है उन्हें अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं, क्योंकि आने वाले कुछ दिनों में उनके खाते में ₹4,500 रुपए की एकमुश्त किस्त आ जाएगी।


















