Met Gala 2026 के रेट कार्पेट पर जब Kylie Jenner में कदम रखा तो हर नजर उन्हीं पर टिक गई। इस बार उन्होंने केवल एक ड्रेस नहीं पहनी थी बल्कि इस बार बोल्ड आर्ट फॉर्म से फैशन को बदल दिया था।
उनका Schiaparelli Gown एक ऐसा illusion क्रिएट कर रहा था जैसे कपड़े शरीर से फिसल रहे हो और भीतर का Nude Corset पूरी तरह से उभर कर सामने आ रहा था। उनके इस लुक की सबसे खास बात थी ‘Nipple illusion’
Kylie Jenner के इस आउटफिट को Met Gala 2026 में केवल ग्लैमरस नहीं बल्कि एक्सपेरिमेंट भी कहा जा रहा है। यह लुक Kylie का अब तक का सबसे Daring लुक था जो किसी को बोल्ड लगा तो किसी को एकदम परफेक्ट फैशन आर्ट
Kylie Jenner का Met Gala 2026 लुक
Kylie का यह लुक एक कांसेप्चुअल फैशन स्टेटमेंट था जिसमें बॉडी, फैब्रिक और illusion तीनों को मिलाकर एक लिविंग आर्ट बनाया गया।
Nude illusion corset: Kylie Jenner के इस आउटफिट का सबसे स्ट्राइकिंग हिस्सा था उनका न्यूड इल्यूजन कॉरसेट, इस कॉरसेट को इस तरह से डिजाइन किया गया था कि वह एक ड्रेस नही स्किन की तरह लग रहा था।
इसमें बॉडी लाइक डिटेलिंग, curve और nipple illusion को इतनी बारीकी से दिखाया गया था की पहली नजर में समझना मुश्किल हो जाए कि यह कपड़ा है या शरीर का असली हिस्सा…निप्पल इल्यूज़न एलिमेंट ने इस लुक को सबसे ज्यादा बोल्ड बनाया।
Falling dress concept: कायली स्टाइलिश लुक का दूसरा महत्वपूर्ण हिस्सा था उनका ड्रेस का निचला हिस्सा, जिसमें आइवरी फैब्रिक और pearl इस्तेमाल किए गए थे। यह इस तरह से drape किया गया था कि ऐसा लग रहा था कि यह गाउन नीचे खिसक रहा है। देखने वाले को पहली बार में यह लगे कि यह अभी नीचे गिर जाएगा। यह एक प्रकार का इल्यूजन था।

Kylie Jenner लुक में Next level Craftsmanship
काइली जेनर के इस आउटफिट को बनाने में हजारों pearls का इस्तेमाल किया गया था। इसमें सिलाई भी इतनी बारीकी से की गई थी कि जिसे करने में कई घण्टो की मेहनत लगी। हर हिस्से को बारीकी से बुना गया था। Corset की बनावट या स्कर्ट की layering सब कुछ काफी परफेक्ट था। देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे यह ड्रेस नहीं बल्कि कोई म्यूजियम का आर्ट हो।
मिनिमल मगर इंपैक्ट फुल मेकअप
काइली जेनर ने अपने आउटफिट के साथ अपने मेकअप को भी काफी अच्छी तरह से संभाला था। आउटफिट को कंप्लीमेंट करने के लिए मेकअप और हेयर शैली को काफी कंट्रोल रखा गया।
आंखों को स्मोकी बनाया गया, लिप्स पर न्यूड लिपस्टिक का इस्तेमाल किया गया और सबसे हैरानी की बात थी उनके आइब्रोज.. उन्होंने अपने आइब्रोज को पूरी तरह से ब्लीच करवा लिया। जैसे की चेहरे पर कभी आइब्रोज थे ही नहीं। यह सब इसलिए किया गया था ताकि आउटफिट के कॉन्सेप्ट पर नजर जाए ना की उनके चेहरे पर।
काइली का हेयर स्टाइल ओल्ड हॉलीवुड वेव्स थीम पर रखा गया था। उनके फोरहेड पर एक खास किस्म की कर्ल आ रही थी जो सॉफ्ट लेकिन स्क्लप्टेड फिनिश दे रही थी। उनका हेयर स्टाइल काफी हटके लेकिन Raw और आर्टिस्टिक था।
इस look पर क्यों छिड़ी है बहस
Kylie Jenner का Met Gala 2026 लुक अब लोगों की बहस का हिस्सा बन गया है। लोग जहां kylie के इस nude illusion ड्रेस की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ इसे Over Exposed फैशन भी बता रहे हैं। कुछ ने Kylie के ब्लीच आइब्रो को भी एक्सट्रीम स्टेप बताया है।
सबसे बड़ी बहस लोग अब यह पूछ रहे हैं कि यह फैशन है या अटेंशन खींचने का तरीका? हालांकि फैशन इंडस्ट्री के जाने माने लोग कायली के इस लुक को एक्सपेरिमेंट बता रहे हैं और यह Met Gala 2026 की थीम के हिसाब से एकदम परफेक्ट लुक भी है।
Kylie Jenner का Met Gala 2026 लुक केवल एक फैशन मोमेंट नहीं रहा, बल्कि अब यह एक स्टेटमेंट बन गया है। एक तरफ उन्होंने जहां अपने इस फैशन लुक से बॉडी स्टैंडर्ड को तोड़ा है, फैशन को art की तरह पेश किया है। हालांकि उनके ‘फ्री निप्पल इल्यूजन’ ‘ब्लीच आइब्रो’ और ‘कांसेप्चुअल स्टाइलिंग’ ने सोशल मीडिया पर बहस जरूर छेड़ दी है। लेकिन Met Gala भी सुंदर दिखने का नहीं बल्कि एक्सपेरिमेंट करने का मंच है।


















