ISRO Astronaut Recruitment 2026 एक ऐसी खबर है जिसमें हर आम नागरिक को हैरान कर दिया है।
जी हां अब तक अंतरिक्ष में जाने का और एस्ट्रोनॉट बनने का सपना केवल वही लोग पूरा कर पाते थे जो एयरफोर्स से जुड़े होते थे। क्योंकि इसरो एयरफोर्स के टेस्ट पायलट को ही एस्ट्रोनॉट बनाता था। लेकिन अब इंजीनियर, वैज्ञानिक, STEM बैकग्राउंड के लोगों को भी ISRO यह मौका देगा। इस नए मिशन का नाम है ISRO Gaganyan Mission जो भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है।
ISRO Astronaut Recruitment 2026 के अंतर्गत अब भारत में स्पेस सेक्टर में करियर के नए दरवाजे खुलेंगे। हालांकि यह मौका इतना आसान भी नहीं होगा, क्योंकि इसके लिए उच्च शिक्षा, अनुभव और फिटनेस बहुत ज्यादा जरूरी होगी। आइये समझते हैं कि क्या है आखिर यह ISRO Gaganyan Mission और इसरो एस्ट्रोनॉट रिक्रूटमेंट के अंतर्गत किस प्रकार और कैसे होगी एस्ट्रोनॉट की भर्ती?
RelatedPosts
ISRO Astronaut Recruitment 2026 में कौन आवेदन कर सकता है?
सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि इस आवेदन प्रक्रिया को सभी आम नागरिकों के लिए खोला गया है लेकिन कुछ विशेष शर्तों के साथ..
- ISRO गगनयान मिशन के अंतर्गत कोई भी इंजीनियर( मैकेनिकल, एयरोस्पेस, इलेक्ट्रिक)
- कोई भी वैज्ञानिक (फिजिक्स, केमिस्ट्री” बायोलॉजी) डॉक्टर /रिसचर्स/ STEM फील्ड के एक्सपर्ट आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए योग्यता इस प्रकार रखी गई है:
- आवेदक का भारत का नागरिक होना जरूरी है।
- आवेदक साइंस/ इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट या मास्टर्स होना अनिवार्य है।
- यहां पायलट के लिए उड़ान अनुभव होना जरूरी है।
- आवेदक की उम्र 27 से 37 वर्ष होनी चाहिए।
- इसके अलावा शारीरिक/ मानसिक फिटनेस और मेडिकल और साइकोलॉजिकल टेस्ट पास करना होगा।
ISRO Astronaut Recruitment 2026 प्रोग्राम के अंतर्गत एस्ट्रोनॉट को क्या करना होगा?
ISRO Astronaut Recruitment 2026 के अंतर्गत एस्ट्रोनॉट को केवल स्पेस में जाने के लिए रिक्रूट नहीं किया जाएगा बल्कि उन्हें अंतरिक्ष में वैज्ञानिक प्रयोग करने होंगे।
- मशीन/ सिस्टम को ऑपरेट करना होगा।
- इमरजेंसी स्थितियों को संभालना होगा।
- पृथ्वी और अंतरिक्ष से मिले डाटा का अध्ययन करना होगा।
- भविष्य के लिए मशीनों पर रिसर्च करनी होगी।
- गगनयान मिशन के अंतर्गत 3 अंतरिक्ष यात्रियों को लगभग 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर भेजा जाएगा जहां वे 3 से 7 दिन तक रहेंगे।
यह भर्ती कब शुरू होगी?
ISRO गगनयान मिशन के अंतर्गत ISRO Astronaut Recruitment 2026 शुरू होने वाला है। हालांकि इसकी आधिकारिक डेट अभी तक घोषित नहीं हुई है। इस अभियान का दूसरा बैच तैयार किया जा रहा है जिसमें 10 लोगों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इनमें से 4 सिविलियन होंगे और सिविलियन एस्ट्रोनॉट को 4th मिशन से उड़ान का मौका मिलेगा। मतलब आने वाले 2 से 5 वर्षों में यह आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- ISRO Astronaut Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक को ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां जाकर करियर क्षेत्र में नोटिफिकेशन पर क्लिक करना होगा।
- यहां ऑनलाइन आवेदन फार्म भरना होगा।
- इसके बाद शिरतलिस्टेड केंडिडेट को लिखित परीक्षा इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
- और फाइनल रिक्रूटमेंट केवल 10 लोगों का होगा जिनमें से 4 सिविलियन होंगे।
- यह मौका क्यों है खास
- ISRO का यह कदम केवल एक मिशन नहीं है, बल्कि इसके पीछे बहुत बड़ा विजन है।
- भारत आने वाले 10 सालों में खुद का स्पेस स्टेशन बनाना चाहता है।
- हर साल 1-2 मानव मिशन के अंतर्गत चुने जाएंगे और उन्हें स्पेस में भेजा जाएगा।
- ISRO को 2040 तक एस्ट्रोनॉट का बड़ा कैडर खड़ा करना है जिसके लिए आने वाले समय में हजारों युवाओं के लिए स्पेस सेक्टर में करियर के नए रास्ते खोले जाएंगे।
कुल मिलाकर वे सभी इच्छुक उम्मीदवार जो उपरोक्त बताई गई एलिजिबिलिटी रखते हैं और अंतरिक्ष में जाने का सपना देखते हैं, उन सभी का सपना अब हकीकत बन सकता है। इसरो का ISRO Astronaut Recruitment 2026 मिशन भारत के युवाओं के लिए एक क्रांतिकारी फैसला साबित हो सकता है।
मतलब आने वाले समय में अब एस्ट्रोनॉट बना केवल फौजी पायलट तक ही सीमित नही रहेगा बल्कि विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति जुनून रखने वाले हर युवा के लिए यहाँ अवसर उपलब्ध होगा।

















