महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉरपोरेशन रिक्रूटमेंट 2026 : कभी ऐसा सुना है कि सरकारी नौकरी मिल जाए वह भी बिना किसी परीक्षा और बिना किसी इंटरव्यू के?? हालांकि सुनने में यह काफी अजीब लगता है लेकिन इस बार मामला पूरा सच है।

महाराष्ट्र में 407 पदों पर इस प्रकार की भर्ती निकली है जहां बिना एग्जाम और बिना रिजल्ट के चक्कर के सीधी भर्तियां की जा रही हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह भर्तियां महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉरपोरेशन रिक्रूटमेंट 2026 के अंतर्गत निकाली गई हैं।

इस जॉब को पाने के लिए केवल ITI की डिग्री और अच्छे नंबर होने जरूरी हैं। मतलब यदि कोई उम्मीदवार ITI में अच्छे नंबर से उत्तीर्ण हो चुका है और महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में सीधी भर्ती पाना चाहता है उनके लिए यह चांस गोल्डन ऑपच्यरुनिटी से कम नहीं।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 6 मई 2026 निर्धारित कर दी गई है। ऐसे में समय रहते हैं आवेदन करना जरूरी हो जाता है इसके लिए हम बताएंगे आपको फार्म का विवरण, एलिजिबिलिटी और सम्पुर्ण गाइडलाइन।

महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉरपोरेशन रिक्रूटमेंट 2026 के पदों का विवरण

महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉरपोरेशन रिक्रूटमेंट 2026 के अंतर्गत करीबन 407 पद भरे जाने वाले हैं। यह पद अलग-अलग ट्रेड में विभाजित किए गए हैं।

  • कंप्यूटर ऑपरेटर
  • इलेक्ट्रीशियन
  • वायरमैन
  • प्लंबर
  • OTP ऑपरेटर
  • AC टेक्निशियन

इस नौकरी को पाने की योग्यता

वे सभी उम्मीदवार जो बिना परीक्षा और बिना इंटरव्यू के सीधा महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉरपोरेशन रिक्रूटमेंट 2026 के माध्यम से परमानेंट नियुक्ति प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए जरूरी है कि वह योग्यता का विवरण सावधानी से चेक करें। जो इस प्रकार से है:

  • संबंधित ट्रेड में ITI उत्तीर्ण
  • NCVT या SCVT में पंजीकरण अनिवार्य
  • ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 2023 से 2025 के बीच ITI किया है उन्हें इस रिक्रूटमेंट ड्रिल में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • इस पूरी प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 40 रखी गई है।
  • वही विशेष वर्ग से आने वालों को 3 से 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉरपोरेशन रिक्रूटमेंट 2026 सैलरी

  • इन पदों पर डायरेक्ट नियुक्त होने के बाद सबसे पहले उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप के लिए चुना जाएगा।
  • जहां उन्हें ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड दिया जाएगा।
  • शुरुआत में भुगतान ₹8000 से ₹10000 प्रतिमाह होगा।
  • यह भुगतान अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों में से कुछ उम्मीदवारों को परमानेंट नियुक्ति दी जाएगी जहां वेतन और अन्य सुविधाएं बढ़ जाएंगे।

क्या होगा सिलेक्शन प्रोसेस

  • महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉरपोरेशन रिक्रूटमेंट 2026 के लिए किसी प्रकार की कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू गठित नहीं किया जा रहा।
  • यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह से उम्मीदवारों के ITI मार्क्स की मेरिट सूची के आधार पर होगी।
  • ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने ITI 2023 से 2025 के बीच उत्तीर्ण में किया है उनमें से मेरिट उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
  • शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और उसके बाद फाइनल नियुक्तियां होगी।

कैसे करें आवेदन

  • महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉरपोरेशन रिक्रूटमेंट 2026 के अप्रेंटिसशिप नौकरियों को पाने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को www.apprenticeshipindia.gov.in इस वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां जाकर रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करने के बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल इत्यादि भरना होगा और OTP से वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।
  • वेरिफिकेशन होने के बाद लॉगिन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • लॉगिन होने के बाद प्रोफाइल भरना होगा जहां पर्सनल डिटेल्स, ITI क्वालिफिकेशन , अपना ट्रेड, ITI के मार्क्स, पासिंग ईयर सब भरना होगा।
  • बैंक डिटेल और आधार कार्ड लिंक करना होगा।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट पर सर्च करना होगा।
  • PCMC रिक्रूटमेंट 2026 के विकल्प पर क्लिक करने के बाद एस्टेब्लिशमेंट कोड डालकर इस नौकरी के फॉर्म को खोजना होगा।
  • फॉर्म मिलते ही इस फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरना होगा और अपने आईटीआई मार्कशीट, आधार कार्ड, कास्ट सर्टिफिकेट पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सबमिट कर देना होगा।
  • इसके बाद इस फॉर्म का एक प्रिंटआउट भी निकलना होगा।
  • इस प्रिंटआउट फार्म को सावधानीपूर्वक भरना होगा और अपने सभी दस्तावेजों की जेरोक्स कॉपी करवा कर “इंडस्ट्रियल ट्रेंनिंग डिपार्मेंट, पिंपरी चिंचवड़ पुणे” इस पते पर ऑफलाइन भेजना होगा।

कुल मिलाकर वे सभी उम्मीदवार जो ITI पास है और सरकारी सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉरपोरेशन रिक्रूटमेंट 2026 एक गोल्डन चांस है। बिना परीक्षा, बिना इंटरव्यू सीधे मेरिट के चयन के आधार पर उम्मीदवारों की डायरेक्ट नियुक्ति इस भर्ती को खास बना देती है। हालांकि जरूरी है कि आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Read More: करण औजला के जीवन का वह डार्क साइड जो कभी सामने नहीं आया!!