Tesla Model Y L: भारत के इलेक्ट्रिक कार मार्केट में एक बहुत बड़ा विस्फोट होने वाला है। जी हां, टेस्ला भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में धमाकेदार एंट्री करने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक 22 अप्रैल को टेस्ला अपना नया मॉडल लॉन्च करने वाली है। इस मॉडल की वर्तमान में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। इस मॉडल का नाम है ‘Tesla Model Y L’ 6 सीटर वर्जन, इसका लॉन्च टेस्ला की रणनीति को अलग स्तर पर लेकर जाएगा। खासकर फैमिली सेगमेंट में टेस्ला की यह SUV भारत की बाकी गाड़ियों को कांटे की टक्कर देगी।
क्या है Tesla Model Y L
Tesla Model Y L असल में टेस्ला के Tesla Model Y का ही नया वेरिएंट है। यह एक लांग व्हील बेस (LWB) 6 सीटर SUV है। इस गाड़ी में तीन रो सीटिंग दी जा रही है। सबसे खास बात यह गाड़ी भारतीय परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। मतलब यह मॉडल भारत के लोगों के लिए काफी अपीलिंग होगा। यह वेरिएंट चीन में पहले ही पेश किया जा चुका है और अब 22 अप्रैल को Tesla Model Y L इंडिया में लॉन्च होगा। इसमें 2-2-2 सीटिंग लेआउट दिए जा रहे हैं। मतलब आरामदायक स्पेस और सुरक्षा की पूरी गारंटी।

भारत में क्यों खास है Tesla Model Y L
Tesla Model Y L इंडिया लॉन्च भारत की बड़ी फैमिली को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। भारत में फैमिली कार और 7 सीटर कारों की मांग ज्यादा है। इसलिए टेस्ला का यह कदम सीधे तौर पर टोयोटा, इनोवा, किया, और हुंडई जैसे सेगमेंट को टक्कर देगा।
बता दे Tesla ने इससे पहले भी Tesla Model Y भारत में लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत 59 से 73 लाख के बीच बताई जा रही है। हालांकि इसकी कीमत इंपोर्ट ड्यूटी की वजह से काफी ज्यादा हो गई थी जिसकी वजह से इसकी बिक्री काफी सीमित रही। परन्तु Tesla Model Y L के जरिए टेस्ला फैमिली फोकस्ड ऑप्शन देने की कोशिश कर रही है जिससे इसकी मांग में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।
Tesla Model Y L फीचर और स्पेसिफिकेशन
- बता दे Tesla Model Y L में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
- यह गाड़ी लंबे व्हीलबेस के साथ आ रही है, जिसकी वजह से ज्यादा लेग रूम होगा।
- 6 सीटर प्रीमियम केबिन होगा जो ज्यादा स्पेशियस होगा।
- इस गाड़ी में बड़ी बैटरी दी जा रही है जो 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज कवर करेगी।
- वहीं गाड़ी में डुअल मोटर AWD सेटअप की सुविधा दी जा रही है।
- इसमे एडवांस इंफोटेनमेंट और टेस्ला का ऑटो पायलट सिस्टम भी रखा जाएगा।
- सबसे खास बात इस गाड़ी का मिनिमलिस्ट डिजाइन, टच स्क्रीन और सॉफ्टवेयर अपडेट काफी खास होगा जो इसे साधारण EV से काफी अलग बनाएगा।
भारत में Tesla Model Y L का लॉन्च
Tesla Model Y L 22 अप्रैल 2026 को लांच होगी। इस दिन टेस्ला ग्लोबल रणनीति और नए प्रोडक्ट का भी ऐलान करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी भारत में अपनी मजबूती साबित करने के लिए नए मॉडल टेस्ट कर रही है। हालांकि फिलहाल यह मॉडल चीन की गीगाफैक्ट्री से इंपोर्ट किया जा रहा है। लेकिन आने वाले समय में टेस्ला भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू करेगी, जिससे Tesla Model Y L मॉडल की कीमत काफी कम हो जाएगी और आने वाली EV गाड़ियों की कीमत भी काफी किफायती होगी।
कुल मिलाकर 22 अप्रैल 2026 टेस्ला के लिए महत्वपूर्ण दिन होने वाला है। भारत के ऑटोमोबाइल मार्केट में टेस्ला मॉडल लॉन्च होगा। Tesla Model Y L भारत के EV सेगमेंट में गेम चेंजर साबित होगा। मतलब भारतीय परिवारों को ध्यान में रखकर प्रीमियम वह भी 6 सीटर SUV उतारी जा रही है। अब देखना यह होगा कि भारत के ग्राहक इस गाड़ी को कैसा रिस्पांस देते हैं?
Read More: सारा अली खान का माउंटेन मोड हुआ खत्म!! अब होगा सारा का दमदार कमबैक!!

















