Amravati Viral Video: महाराष्ट्र के अमरावती के परतवाड़ा में सामने आए लड़कियों के यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी अयान अहमद का एक वीडियो पुलिस के हाथ लगा है, जिसमें वह Boss लिखी टी-शर्ट पहनकर जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस वीडियो में पुलिसकर्मी भी मौजूद दिख रहे हैं, जो उसे बधाई देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।
जन्मदिन की पार्टी में पुलिस की मौजूदगी से मचा बवाल
Amravati Viral Video: अमरावती परतवाड़ा केस में नया खुलासा, आरोपी का बर्थडे वीडियो आया सामने, पुलिस पर उठे सवाल#amravativiralvideo pic.twitter.com/FD8lVN6qS1
— Raj Chouhan (@RajChou06043538) April 17, 2026
शुरुआत में ही इस मामले में पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगे थे, लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है, उसने विवाद को और बढ़ा दिया है। वीडियो में आरोपी को केक काटते और पटाखे फोड़ते देखा जा सकता है, वहीं कुछ पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है और सवाल उठ रहे हैं कि जिस आरोपी पर इतने गंभीर आरोप हैं, उसके साथ पुलिस इतनी नरमी क्यों दिखा रही थी।
गाड़ियों के जरिए लड़कियों को करता था इम्प्रेस
Ek haath me 📖, dusre me smartphone 🤘#Amravati pic.twitter.com/fgry1RX5Jg
— Vinayak Tripathi (@belikevinayak) April 15, 2026
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी के पिता सेकंड हैंड कार का कारोबार करते हैं। शक है कि आरोपी इन्हीं गाड़ियों के साथ फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लड़कियों को प्रभावित करता था। इस तरह वह पहले भरोसा जीतता और फिर धीरे-धीरे उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस पूछताछ में आरोपी अयान अहमद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह पिछले दो सालों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी। पिछले 6 महीनों में उसने कई लड़कियों से दोस्ती की और उनसे मिलने लगा। इसी दौरान उसने 4 से 6 महीनों के भीतर कई वीडियो बनाए, जो बाद में वायरल हो गए।

आरोपी ने यह भी बताया कि उसका अपने दोस्त उजेर के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद उजेर ने ये अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। फिलहाल पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।
घर से मिले लैपटॉप, हार्ड डिस्क और कई सबूत
जब पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली तो वहां से एक लैपटॉप, एक हार्ड डिस्क और एक टैब बरामद किया गया। इन डिवाइस की जांच में अब तक 8 पीड़ितों की पहचान हुई है, साथ ही 18 वीडियो और 39 फोटो मिले हैं, जिन्हें वायरल किया गया था। पुलिस अब इन सभी डिजिटल सबूतों की गहराई से जांच कर रही है।
6 पुलिसकर्मियों का तबादला, आंतरिक जांच शुरू
इस मामले में सामने आए वीडियो के बाद पुलिस विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। अमरावती के एसपी ने वीडियो में दिखाई देने वाले 6 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कंट्रोल रूम में कर दिया है। साथ ही इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ आंतरिक जांच भी शुरू कर दी गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनकी भूमिका क्या थी और कहीं कोई लापरवाही या मिलीभगत तो नहीं हुई।
जांच जारी, और खुलासों की संभावना
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं। यह मामला न सिर्फ अपराध की गंभीरता को दिखाता है, बल्कि यह भी बताता है कि सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल किस तरह बड़ी घटनाओं को जन्म दे सकता है।
















