Surya Gochar : 14 अप्रैल को सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके अलावा इस शुभ दिन पर त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है, जिसके कारण मेष संक्रांति का महत्व कई गुना बढ़ गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य गोचर और त्रिपुष्कर योग का शुभ संयोग 4 राशियों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं साबित होगा। इन राशियों को करियर में खूब लाभ मिलेगा। साथ ही इस शुभ संयोग के कारण आर्थिक लाभ और निवेश में तीन गुना वृद्धि होगी। आइए जानते हैं वो कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए ये महासंयोग सबसे शुभ साबित होगा।
इन 4 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
मेष (Aries)
सूर्य गोचर और त्रिपुष्कर योग का महासंयोग मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. नौकरी में आपको कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कमाई में बंपर उछाल देखने को मिलेगा।

मिथुन (Gemini)
यह महासंयोग आपके लिए कुबेर का खजाना खोल देगा। आपकी आय के स्रोतों में अच्छी वृद्धि होगी। इस दौरान आपको किए गए निवेश का तीन गुना रिटर्न मिल सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होने के संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी।
Read Also- पूजा का सभी फल पाने भगवान सूर्य को जल चढ़ाते समय रखें इन बातों का ध्यान
सिंह (Leo)
14 अप्रैल से आपकी किस्मत के सितारे चमक जायेंगे। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। पदोन्नति के प्रबल योग बनेंगे। विदेश जाने की चाहत रखने वालों का सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को भी भारी मुनाफा होगा।
धनु (sagittarius)
सूर्य गोचर और त्रिपुष्कर योग का महासंयोग धनु राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। अचानक बड़ा मुनाफा हो सकता है. इस अवधि में किए गए निवेश से भविष्य में अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद रहेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। नई नौकरी के भी योग हैं।

















