सान्या मल्होत्रा ब्रेकअप: बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कभी भी सुर्खियों में नहीं रहती। लेकिन इस बार उनकी पर्सनल लाइफ ही सुर्खियों की वजह बन चुकी है। वजह है उनका अपने कथित बॉयफ्रेंड ऋषभ रिखीराम शर्मा के साथ ब्रेकअप होना। जी हां, कुछ समय पहले तक सान्या मल्होत्रा और ऋषभ रिखीराम शर्मा की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि सान्या मल्होत्रा ने मशहूर सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा से ब्रेकअप कर लिया है। यह ब्रेकअप असल में इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर शुरू हुआ है।
कब शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी ?
सान्या मल्होत्रा और ऋषभ शर्मा के रिश्ते की शुरुआत की कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई, लेकिन 2025 की शुरुआत में दोनों के अफेयर की चर्चा तेजी से फैलने लगी। दोनों को कई बार अलग-अलग इवेंट पर साथ देखा गया। कई बार दोनों एक साथ अलग-अलग जगह पर भी स्पॉट हुए। इसके बाद फैन्स ने नोटिस किया कि दोनों एक साथ काफी दिखाई दे रहे हैं, यहां तक की सोशल मीडिया पर एक दूसरे के पोस्ट पर लगातार लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं।
धीरे-धीरे यह अटकलें मजबूत हो गई कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। हालांकि यह बॉलीवुड है, यहां कुछ भी छुपाए नहीं छिपता। ऐसे में धीरे-धीरे खबर तेज होती गई की सितार वादक ऋषभ शर्मा और सान्या मल्होत्रा के बीच कुछ पक रहा है।
ऋषभ शर्मा-सान्या मल्होत्रा ब्रेकअप की असली वजह?
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों का रिश्ता 1 साल से ज्यादा समय तक चला। हालांकि यह रिश्ता हमेशा रूमर्ड ही रहा क्योंकि दोनों ने पब्लिकली कभी भी एक दूसरे के लिए कोई जिक्र नहीं किया और ना ही रिश्ते की कोई पुष्टि की। लेकिन दोनों द्वारा एक साथ दिए गए कुछ पोज लोगों के लिए हिंट बनते रहे। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही थी। हालांकि दोनों काफी अलग-अलग फील्ड से हैं लेकिन कई बार इवेंट पर एक साथ दिखाई देना, लोगों को दाल में कुछ काला नजर आ रहा था। और अब खबरें आ रही है कि सान्या मल्होत्रा ब्रेकअप कर चुकी हैं।
जी हां ऋषभ शर्मा और सान्या मल्होत्रा ब्रेकअप हो चुका है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो करना आजकल ब्रेकअप का संकेत बन चुका है। रिपोर्ट की माने तो दोनों ने म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग से अलग होने का फैसला किया है। दोनों अब अपने-अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं। इसीलिए शायद रिश्ते को खत्म करना बेहतर समझा।

सान्या मल्होत्रा और ऋषभ का करियर
सान्या मल्होत्रा बॉलीवुड की एक दमदार अदाकारा हैं। इन्होंने 2016 में दंगल से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई अलग-अलग प्रकार के रोल किये। ‘बधाई हो’ में उनका सपोर्टिंग रोल काफी सराहा गया। वहीं ‘पगलेट’ में लीड रोल का किरदार निभाया। कंटेंट ड्रिवन फिल्मों और OTT प्रोजेक्ट में भी वह काफी सक्रिय हैं और आने वाले समय में कई परफॉर्मेस ओरिएंटेड कंटेंट में देखी जाने वाली है।
वही ऋषभ रिखीराम शर्मा भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में उभरता हुआ नाम हैं। वे मशहूर सितार वादक ‘पंडित रवि शंकर’ के आखिरी शिष्य भी रहे हैं। ऋषभ शर्मा केवल पारंपरिक संगीत तक सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने क्लासिकल म्यूजिक को मॉडर्न अंदाज में पेश करने का भी काम किया है। दुनिया भर में उनके लाइफ कंसर्ट्स शो हो रहे हैं उन्होंने सितार फ़ॉर मेंटल हेल्थ जैसे इनीशिएटिव को भी शुरू किया है।
प्यार और शादी को लेकर सान्या मल्होत्रा का नजरिया
सान्या मल्होत्रा ब्रेकअप से पहले अपने इंटरव्यू में जिक्र कर चुकी हैं कि वह प्यार में विश्वास करती हैं। हालांकि शादी को लेकर उन्हें कुछ नहीं सोचा। क्योंकि शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है वह अपने करियर पर फोकस करना चाहती है। इससे लगता है शायद यही वजह है कि वे ऋषभ से ब्रेकअप कर बैठी हैं।
हालांकि सान्या मल्होत्रा ब्रेकअप के बाद अब अपने प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं और ऋषभ दुनियाभर में लगातार म्यूजिक और परफॉर्मेंस शो कर रहे हैं। बता दें, दोनों की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट और कमेंट की बाढ़ आ चुकी है।
कुल मिलाकर सान्या मल्होत्रा और ऋषभ रिखीराम शर्मा की लव स्टोरी ना कभी ऑफिशियल हुई और ना ही उनका ब्रेकअप ऑफिशियल हुआ। लेकिन इस अनऑफिशियल रिश्ते का अंत काफी शांति और बिना विवाद के हुआ। अब इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो करना सच में ब्रेकअप का कोई तरीका है या यह लोगों की पहली नजर का कमाल यह तो समय ही बताएगा मगर फिलहाल सान्या मल्होत्रा ब्रेकअप की खबर हर जगह सुर्खियां बटोर रही है।

















