Toyota Innova Crysta: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों का भरोसा जीतकर लंबे समय तक किसी कार ने अपनी पहचान बनाई है तो वह है Toyota Innova Crysta, फैमिली ट्रिप हो या लंबी दूरी की यात्रा इस गाड़ी ने MPV सेगमेंट में अपने भरोसेमंद परफॉर्मेंस से ग्राहकों का दिल जीता है। लेकिन अब इस गाड़ी को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक 2027 की शुरुआत में Toyota इनोवा क्रिस्टा को बंद करने की तैयारी कर चुकी है। मतलब 2027 से Toyota Innova Crysta डिस्कंटीन्यू हो जाएगी।
यह खबर केवल एक कार के बंद होने की खबर नहीं है। यह भारतीय ऑटो से इंडस्ट्री में एक बहुत बड़े बदलाव की भी खबर है, क्योंकि एमिशन नॉर्म्स सख्त होते जा रहे हैं, टेक्नोलॉजी बदलती जा रही है। हाइब्रिड गाड़ियों की मांग बढ़ती जा रही है। इसी बीच टोयोटा भी अपनी रणनीति को बदलने के लिए पूरी तरह से तैयार है और शायद इसी खेल में Toyota, Innova Crysta को बंद करेगी। तो अब सवाल उठता है कि टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के बंद होने के बाद आखिर कौन सी गाड़ी इसकी जगह पर आएगी? क्या टोयोटा किसी नई गाड़ी को मार्केट में उतारेगी?
क्यों बंद हो रही है Toyota Innova Crysta?
Toyota Innova Crysta बंद होने के पीछे सबसे बड़ी वजह है। भारत में कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल इकोनामी के नए नियम आने वाले हैं। यह नियम गाड़ियों के एमिशन को नियंत्रित करने के लिए बनाए जा रहे हैं और इनका पालन करना सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए जरूरी होगा। crysta एक डीजल इंजन और लैडर फ्रेम चेसिस पर आधारित बनी हुई MPV है जो मजबूत तो है लेकिन एमिशन बहुत ज्यादा करती है। इसी लिए इस गाड़ी को सरकारी नियमों के अंतर्गत बनाए रखने हेतु अब डिस्कंटीन्यू किया जा रहा है। यही वजह है कि आने वाले समय में टोयोटा इको फ्रेंडली और फ्यूल एफिशिएंट विकल्प पर फोकस कर रही है।
Toyota Innova Crysta की जगह कौन सी गाड़ी आएगी ?
2027 में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की जगह Toyota Hycross बाजारों में अपनी धाक जमायेगी। यह गाड़ी पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन विकल्प के साथ मिल रही है जो Crysta की जगह ले लेगी। हाईक्रॉस का हाइब्रिड वर्जन काफी महंगा है जो 26 लाख रुपए तक मिल रहा है। इसलिए हो सकता है या टैक्सी ऑपरेटर के लिए यह भारी पड़े, लेकिन घरेलू इस्तेमाल के लिए यह गाड़ी पर्फेक्ट व्हीकल साबित होगी। आने वाले समय में टैक्सी ऑपरेटर की समस्या को हल करने हेतु टोयोटा सस्ता और बेस वेरिएंट हाइब्रिड मॉडल लाने की योजना बना रही है, जिसमें बेसिक फीचर रखे जाएंगे पर कीमत काफी कम होगी।
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा बंद होने पर टैक्सी सेगमेंट पर क्या असर होगा ?
Toyota Innova Crysta लो मेंटिनेस मजबूत बॉडी और शानदार माइलेज वाली गाड़ी रही है। इसीलिए यह टैक्सी ऑपरेटरों को खासा पसंद आई थी। परंतु अब इसकी जगह पर टोयोटा सस्ता और बेस वेरिएंट हाइब्रिड Hycross मॉडल लॉन्च करेगी। हायक्रॉस का हाइब्रिड वर्जन 14 से 15 km/l की माइलेज देगा जो फ्लीट ऑपरेटर के लिए फायदेमंद होगा।
क्या Toyota की यह रणनीति सही है?
- Toyota Innova Crysta को बंद करने से टोयोटा को कई सारे फायदे होंगे।
- सबसे बड़ा फायदा उन्हें अलग-अलग प्लेटफार्म पर काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- उत्पादन लागत कम हो जाएगी।
- हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को बढ़ावा मिलेगा नए एडमिशन नॉर्म्स का पालन करना भी आसान हो जाएगा।
- हालांकि फ्लीट ऑपरेटर के लिए टोयोटा को नई टेक्नोलॉजी पर काम करना होगा और सस्ती गाड़ी लांच करनी होगी।
- लेकिन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड मॉडल की ओर बढ़ रही है।
- ऐसे में टोयोटा का यह कदम भविष्य को देखकर उठाया गया है हालांकि इनोवा क्रिस्टा यूज़ करने वालों के लिए यह खबर थोड़ी निराशाजनक है।
Toyota Innova Crysta चलाने वालों के लिए महत्वपूर्ण खबर
- जिन लोगों के पास पहले से ही टोयोटा इनोवा क्रिस्टा है उन्हें घबराने की जरूरत बिल्कुल नहीं है।
- क्योंकि कार बंद होने का मतलब यह नहीं होता कि कार बेकार हो जाएगी।
- टोयोटा अपनी गाड़ियों के लिए लंबे समय तक सर्विसेज स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराती है। मतलब आने वाले कुछ सालों तक या आराम से चला सकेंगे।
- दूसरी बात टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की रीसेल वैल्यू काफी अच्छी है।
- कोई पॉपुलर गाड़ी बंद होती है तो सेकंड हैंड मार्केट में उसकी डिमांड बढ़ जाती है।
- हालांकि डीजल गाड़ियों की लोकप्रियता आने वाले समय में कम हो जाएगी और कुछ शहरों में इसको लेकर नियम सख्त हो जाएंगे लेकिन तत्काल परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल ऐसा कोई खतरा नहीं है।

















