5 स्टार सेफ्टी रेटिंग कार: आज कार खरीदना केवल स्टाइल या माइलेज का फैसला नहीं रह गया, बल्कि यह सुरक्षा से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण निर्णय भी हो गया है। भारत में आज भी हर वर्ष हजारों सड़क हादसे होते हैं। जिसके चलते अब ऐसी कार चुनना जरूरी हो गया है जो 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग का भरोसा दे। भारत सरकार ने भी इसी भरोसे को कायम रखते हुए भारत NCAP क्रैश टेस्ट शुरू किया है। जिसके आधार पर हर एक कार को जांचा परखा जाता है और उसे सेफ्टी रेटिंग दी जाती है।
वे कार जो 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर लेती हैं वह सुरक्षा की पूरी गारंटी देती हैं। अब लगभग हर कंपनी बेस्ट सेफ्टी फीचर के साथ कारें बाजार में उतार रही हैं। जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है यह कंपनियां अब सेफ्टी को कोई लग्जरी फीचर नहीं बल्कि कारों की मुख्य जरूरत समझती हैं। इसीलिए हम आज आपको 5 ऐसी बेहतरीन 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग कार के बारे में बताएंगे जो 2026 में आपके लिए सबसे सुरक्षित विकल्प बन सकती हैं।
2026 की बेस्ट 5 स्टार रेटिंग कार जो देती है सुरक्षा का पूरा भरोसा
Hyundai Venue: नई तकनीक के साथ जबरदस्त सुरक्षा
ह्युंडई वेन्यू ने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है जिसके चलते उसे 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। यह गाड़ी अब हाई स्ट्रैंथ स्टील बॉडी के साथ लॉन्च की जा रही है। यह एक्सीडेंट के दौरान होने वाले टक्कर को आसानी से झेल लेती है जिससे अंदर बैठे यात्रियों को खरोच तक नहीं लगती। इस गाड़ी में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट एसिस्ट, लेवल 2 ADAS जैसे फीचर मिलते हैं। साथ यह गाड़ी देती है 360 डिग्री कैमरा और स्मार्ट ड्राइविंग टेक्नोलॉजी का मज़ा।
Tata Nexon: भरोसे का दूसरा नाम
टाटा नेक्सन भी एक ऐसी गाड़ी है जो भारतीय बाजारों में सेफ्टी का दूसरा नाम मानी जाती है। यह कार कई सारे टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल कर चुकी है और भारत NCAP ने भी इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग कार घोषित कर दिया है। क्रैश टेस्ट में इस गाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है जो साबित करता है कि यह गाड़ी एक्सीडेंट के दौरानअंदर बैठे पैसेंजर को कुछ नहीं होने देगी। इसकी बिल्ड क्वालिटी काफी मजबूत है। 6 एयर बैग, ABS EBD, ट्रेक्शन कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट इस गाड़ी को सेफ्टी में सबसे शानदार विकल्प बनाते हैं।

Mahindra XUV 300: छोटी गाड़ी पर सुरक्षा का वादा
महिंद्रा xuv300 एक कंपैक्ट SUV है। सेफ्टी के मामले में यह कार अच्छी-अच्छी कंपनियों को पीछे छोड़ रही है। क्योंकि इस गाड़ी ने ग्लोबल NCAP टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल कर ली है। वहीं भारत NCAP ने भी इसे5 स्टार सेफ्टी रेटिंग कार डिक्लेयर कर दिया है। इस गाड़ी में ADAS लेवल 2 फीचर्स, 6 एयर बैग, मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और बेहतरीन ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। बजट में रहकर हाई लेवल सेफ्टी चाहने वालों के लिए यह गाड़ी एक परफेक्ट सॉल्यूशन है।
Skoda Kylaq: यूरोपीय सेफ्टी का भरोसा
भारत में स्कोडा अपना kylaq मॉडल लॉन्च कर चुकी है। सेफ्टी के मामले में इस गाड़ी ने अपनी अलग पहचान बना ली है। इस गाड़ी ने ग्लोबल NCAP टेस्ट के साथ-साथ भारत NCAP टेस्ट में भी 5 स्टार रेटिंग हासिल कर ली है। गाड़ी की सबसे खास बात है इसकी यूरोपीय इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी और मजबूत चेसिस जो एक्सीडेंट के समय यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करता है। इस गाड़ी में मल्टीप्ल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम मौजूद है।
Mahindra XUV 9e: इलेक्ट्रिक और सुरक्षित
महिंद्रा xuv9e इलेक्ट्रिक SUV है। इसने भी सेफ्टी के मामले में भी नया बेंचमार्क सेट किया है। इस गाड़ी को भारत NCAP में 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। गाड़ी में एडवांस बैटरी प्रोटेक्शन, मजबूत बॉडी और हाई स्कोर क्रैश टेस्ट रिजल्ट शामिल है। इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए यह एक परफेक्ट सॉल्यूशन है जो पेट्रोल डीजल के झंझट से तो मुक्ति देता ही है साथ ही सेफ्टी में भी आपको प्राथमिकता देता है।
5 स्टार सेफ्टी रेटिंग कार क्यों जरूरी है?
- 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग उन गाड़ियों को मिलती है जो हर प्रकार के क्रैश टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।
- इस दौरान हर कार को फ्रंटल, साइड क्रैश टेस्ट से गुजरना होता है। इसमें एडल्ट और बच्चों की सुरक्षा के आधार पर अंक मिलते हैं।
- गाड़ी एक्सीडेंट के दौरान पैसेंजर को कैसे सुरक्षा देता है और किस हद तक सुरक्षा प्रदान करती है इसके आधार पर ही हर गाड़ी को रेटिंग मिलती है।
- और भारत NCAP क्रैश टेस्ट भारत में चलने वाली गाड़ियों के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि यह अंदर बैठे यात्रियों की सुरक्षा की गारंटी तो देता ही है साथ ही रास्तों पर चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है।
कुल मिलाकर 2026 में कार खरीदने से पहले कीमत और माइलेज के साथ-साथ अब सेफ्टी रेटिंग्स पर भी ध्यान दें। 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग कार को ही चुनें क्योंकि यह कारें आपको और आपके परिवार को सेफ्टी की पूरी गारंटी देती हैं।
Read More: Hardik Pandya ने खरीदी नई Mercedes V-Class, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर फिर चर्चा में

















