Automobile

सस्ती कार डील 2026: EV कार खरीदने वालों की बल्ले बल्ले!! 20% तक सस्ती हुई गाड़ियां, टैक्स भी माफ, जानिए पूरी डील

सस्ती कार डील 2026

सस्ती कार डील 2026: आज के समय कार खरीदना मतलब आम आदमी के लिए कोई सपना साकार करना। क्योंकि बजट, टैक्स बढ़ती कीमत इस सपने को पूरा होने से रोक देती हैं। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने ऑटो सेक्टर में हलचल मचा दी है। इस खबर के अनुसार अब EV कार पर सीधा 20% तक डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही रोड टैक्स पर भी छूट मिलेगी और रजिस्ट्रेशन भी माफ हो जाएगा। मतलब अब कार खरीदना आसान ही नहीं बल्कि ऑफर की भरमार बन जाएगा।

 बता दें यह सस्ती कार डील 2026 वाला कमाल किया है तेलंगाना सरकार ने, तेलंगाना सरकार एक अनोखी डील लेकर सामने आई है जिसमें ऑटो सेक्टर और सरकारी कर्मचारी के बीच एक गठजोड़ किया गया है। इस सस्ती कार डील 2026 के चलते अब तेलंगाना में EV गाड़ियां सस्ते दामों पर बिकेंगी वहीं रजिस्ट्रेशन भी माफ होगा और रोड टैक्स में भी छूट मिलेगी।

तेलंगाना सस्ती कार डील 2026 कर्मचारियों के लिए सुपरडील

रिपोर्ट्स की माने तो तेलंगाना सरकार ने एक अनोखी पहल शुरू करते हुए EV कार मैन्युफैक्चरर से बात की है और तेलंगाना के सरकारी कर्मचारियों के लिए खास डील फाइनल की है। इस सस्ती कार डील 2026 के अंतर्गत राज्य के 5 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को अब कार खरीदने पर सीधा 20% की छूट मिलेगी बयह छूट केवल कार पर ही नहीं बल्कि दो पहिया गाड़ियों पर भी मिल रही है। सबसे खास बात यह छूट किसी डीलर या बैंक ऑफर के माध्यम से नहीं मिलेगी। बल्कि सीधा ऑटोमोबाइल कंपनी के माध्यम से दी जाएगी जिससे ग्राहकों को सीधा फायदा होगा।

सस्ती कार डील

तेलंगाना सस्ती कार डील 2026 में कौन सी कंपनियां देंगी फायदा?

तेलंगाना सरकार और ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच में एक विशिष्ट करार किया गया है, जिसमें नए जमाने के ऑटो ब्रांड शामिल हो चुके हैं। तेलंगाना सस्ती कार डील 2026 के अंतर्गत

  • महिन्द्रा इलेक्ट्रिक
  • ओला इलेक्ट्रिक
  • एथेर एनर्जी
  •  ग्रेविटों मोटर्स
  • टाटा मोटर्स

जैसे ऑटोमोबाइल कंपनियां इस डील में शामिल हो चुकी है। वहीं सूत्रों की माने तो आने वाले समय में इस ब्रांड लिस्ट में और इजाफा होने वाला है।

इस डील सरकारी कर्मचारियों को क्या मिलेगा?

तेलंगाना सरकार अपने सरकारी कर्मचारियों को कार खरीदने पर केवल 20% की छूट ही नहीं दे रही बल्कि रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस भी माफ कर रही है। यह छूट 31 दिसंबर 2026 तक लागू होगी। इसमें प्राइवेट कार, कमर्शियल व्हीकल और ट्रैक्टर सभी शामिल है। सबसे खास बात इस पूरे योजना में वाहन खरीदने की कोई लिमिट नहीं है कितने भी वाहन खरीदे जा सकते हैं।

तेलंगाना सरकार का इस लाभ का मकसद

  •  तेलंगाना सरकार यह लाभ केवल इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पर ही दे रही है।
  • मतलब आने वाले समय में तेलंगाना सरकार तेलंगाना में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ाना चाहती है।
  • इसलिए सरकारी कर्मचारियों के माध्यम से ऑफर शुरू किया जा रहा है।
  •  साथ ही सरकार, सरकारी दफ्तर में चार्जिंग स्टेशन भी लगाने वाली है।
  •  मॉल, होटल, पब्लिक पार्किंग में भी चार्जिंग सुविधा बढ़ाई जाएगी जिससे तेलंगाना में ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल अपनाएँगे।
  •  इससे पेट्रोल डीजल से चलने वाली गाड़ियों में कमी आएगी।
  • सरकारी कर्मचारी इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने लगेंगे जिससे प्रदूषण से जुड़ी समस्या तो कम होगी ही साथ ही इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा।
  • EV बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनियों को भी बढ़ावा मिलेगा और एक तरह से यह देश के लिए ही महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

तेलंगाना सरकार की लंबी प्लानिंग :यह केवल ऑफर नहीं मिशन है

तेलंगाना सरकार का यह सस्ती कार डील 2026 ऑफर केवल ऑफर नहीं बल्कि यह एक लंबी प्लानिंग है। असल में यह एक बहुत बड़ा मिशन है जिसके अंतर्गत आने वाले कुछ सालों में सरकार सरकारी वाहन इलेक्ट्रिक करने पर जोर दे रही है, ताकि सभी सरकारी कर्मचारियों के पास इलेक्ट्रिक वाहन हों। प्राइवेट वाहन भी धीरे-धीरे EV में बदले जाएं। हालांकि तेलंगाना में पहले से ही 2800 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें चल रही है। परंतु इलेक्ट्रॉनिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए और इलेक्ट्रिक कारों को प्रमोट करना होगा। आने वाले समय में तेलंगाना सरकार 1 लाख ऑटो रिक्शा को EV में बदलने की प्लानिंग भी कर रही है।

तेलंगाना के बाद अन्य राज्यों में भी शुरू होगी यह स्कीम

हालांकि तेलंगाना सरकार ने फिलहाल यह ऑफर अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए लांच किया है। लेकिन आने वाले समय में हो सकता है कि यह स्कीम पूरे देश भर में लागू की जाए। हर राज्य सरकार अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए यदि इस प्रकार की स्कीम चालू करती है तो निश्चित ही हर राज्य में 25% से 40% गाड़ियां इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल बन जाएगी। EV सेगमेंट को लोकप्रियता मिलेगी और आने वाले समय में हो सकता है कि कार कंपनियां प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को भी डिस्काउंट दे सके।

कुल मिलाकर ऑटो सेक्टर के लिए तेलंगाना सरकार द्वारा सस्ती कार डील 2026 वाला यह कदम गेम चेंजर साबित होगा। EV ऑटोमोबाइल सेक्टर में अब तेजी से इजाफा देखने को मिलेगा क्योंकि तेलंगाना सरकार 20% तक सीधा डिस्काउंट, टैक्स माफी और EV इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर रही है। फिलहाल यह सुविधा केवल तेलंगाना राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए है और हो सकता है आने वाले समय में अन्य राज्य भी इस ऑफर को अपने राज्यों में शुरू करें जिससे आम आदमी के लिए EV कार खरीदना आसान हो जाएगा।

Read More: कंडोम की कीमतों में भारी इजाफा: वॉर इफ़ेक्ट अब प्यार पर भी पड़ेगा!! कंडोम की बढती कीमतों से बिगड़ जाएगा बेडरूम का बजट?

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp