पंजाब नर्सिंग रिक्रूटमेंट 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले नर्सिंग उम्मीदवारों के लिए वर्ष 2026 एक बहुत बड़ा अवसर लेकर आया है। पंजाब स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंस ने स्टाफ नर्स कर पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती केवल बड़ी संख्या में नियुक्ति के लिए ही शुरू नहीं की गई है, बल्कि इस भर्ती के माध्यम से कई जरूरतमंद उम्मीदवारों को स्थायी नौकरी और आकर्षक करियर भी मिलेगा।
हेल्थ सेक्टर में सरकारी नौकरी पाना आसान नहीं है ऐसे में इस भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा भी गठित की जाएगी। उत्तीर्ण उम्मीदवारों को ही बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंस में स्टाफ नर्स के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे PDF में दी गई सारी जानकारी पढ़ लें और बिना किसी गलती के आवेदन पूरा करें वरना आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है।
वे सभी उम्मीदवार जो GNM या B. Sc नर्सिंग कंप्लीट कर चुके हैं और अब सुरक्षित भविष्य और सम्मानजनक करियर पाना चाहते हैं उन सभी के लिए पंजाब नर्सिंग रिक्रूटमेंट 2026 किसी बड़ी अपॉर्चुनिटी से कम नहीं। हालांकि इस भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए जरूरी है कुछ विशेष बातों को जान लिया जाए, ताकि फॉर्म भरने में किसी प्रकार की गलती ना हो और उम्मीदवार जल्द से जल्द तैयारी शुरू कर सके।
पंजाब नर्सिंग रिक्रूटमेंट 2026 तिथि वार विवरण
- नोटिफिकेशन जारी : 11 मार्च 2026
- आवेदन आरंभ : 13 मार्च 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि : 2 अप्रैल 2026
- परीक्षा तिथि : 19 अप्रैल 2026
- परिणाम जारी : मई 2026
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन : मई 2026 अंतिम सप्ताह स्टाफ नर्स जॉइनिंग डेट : जून /जुलाई 2026
पंजाब नर्सिंग रिक्रूटमेंट 2026 आवेदन करने से पहले जान ले यह 5 जरूरी बातें
एलिजिबिलिटी
- इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए आवेदक उम्मीदवार का 12वीं साइंस उत्तीर्ण होना जरूरी है। आवेदक जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी या B. Sc नर्सिंग कोर्स/ बेसिक B. Sc नर्सिंग उत्तीर्ण होना जरूरी है।
- आवेदक का पंजाब नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल चंडीगढ़ में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
- कक्षा 10वीं और 12वीं में आवेदक का पंजाबी भाषा( अनिवार्य) में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु सीमा न्यूनतम 18 और अधिकतम 37 वर्ष होनी जरूरी है।
- हालांकि SC/ST/OBC को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में 3 से 5 सालों की छूट मिल सकती है।
परीक्षा शुल्क
वे सभी उम्मीदवार जो पंजाब नर्सिंग रिक्रूटमेंट 2026 में आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए आवेदन शुल्क भरना भी बेहद जरूरी है। आवेदन शुल्क आवेदन फार्म के साथ भरना होगा। आवेदन शुल्क का विवरण जानना बेहद आवश्यक है क्योंकि एक गलती आवेदन फॉर्म रिजेक्ट करवा सकती है।
- जनरल कैटिगरी : 2000 मूल शुल्क 360 GST
- SC/ST : 1000 मूल शुल्क 180 GST
- यह एप्लीकेशन फीस नॉन रिफंडेबल होगी और भुगतान ऑनलाइन मोड में ही करना होगा।
चयन प्रक्रिया और सैलेरी
- पंजाब नर्सिंग रिक्रूटमेंट 2026 की भर्ती के लिए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा ली जाएगी।
- 90 अंकों की लिखित परीक्षा और 10 अंक अनुभव के आधार पर दिए जाएंगे।
- इसके लिए पंजाबी भाषा का टेस्ट भी देना होगा और इसमें पास होना अनिवार्य है।
- इसी के बाद डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा और फाइनल रिक्वायरमेंट की जाएगी।
- पंजाब नर्सिंग रिक्रूटमेंट 2026 के बाद चुनिंदा नर्स को शुरुआती वेतन 29,200 प्रति माह मिलेगा।
- इसके बाद करीबन 1 साल के पश्चात 92,300 पे लेवल 5 के अंतर्गत वेतन दिया जाएगा इसमें DA, HRA और अन्य भत्ते भी जोड़े जाएंगे।
बिना गलती आवेदन कैसे करें ?
- पंजाब नर्सिंग रिक्रूटमेंट 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदन प्रक्रिया का जानना बेहद जरूरी है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा।
- सबसे पहले BFUHS.ac.in इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां जाकर रिक्रूटमेंट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद स्टाफ नर्स 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करने पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद पोर्टल पर लॉगिन कर फॉर्म में सारी सही और लेटेस्ट जानकारी भरें।
- जानकारी भरने के बाद सारे जरूरी दस्तावेज बताए गए फॉर्मेट में ही अपलोड करें।
- फॉर्मेट का पालन न करने पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
- डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद कैटेगरी के आधार पर ऑनलाइन फीस जमा करें।
- अब फॉर्म को एक बार पुनः जांच लें और सबमिट करें।
- बता दे 13 मार्च से 2 अप्रैल 2026 के बीच ही फॉर्म्स स्वीकारें जाएंगे तिथि पूरी होने के पश्चात फॉर्म रिजेक्ट हो जाएंगे।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- 10वीं /12वीं की मार्कशीट
- GNM / B. Sc नर्सिंग सर्टिफिकेट
- पंजाब नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल चंडीगढ़ का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- आवेदक का लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
- आवेदन के अन्य पहचान प्रमाण पत्र
कुल मिलाकर पंजाब नर्सिंग रिक्रूटमेंट 2026 नर्सिंग उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अपॉर्चुनिटी है। यदि किसी उम्मीदवार में उपरोक्त बताई गई आवश्यक योग्यता है और वह एक स्थायी नौकरी की तलाश कर रहा है तो वह जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकता है। हालांकि बता दे ऊपर बताई गई 5 बातों का ध्यान रखते हुए ही पंजाब नर्सिंग रिक्रूटमेंट 2026 का आवेदन फॉर्म भरें और फॉर्म रिजेक्शन की संभावना से बचें।
Read More: Punjab Nurse Recruitment 2026: 672 पदों पर भर्ती, जानें 5 जरूरी डिटेल


















