भारत के प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में अगर सबसे ज्यादा तुलना किसी दो कारों की होती है, तो वो हैं Toyota Glanza और Maruti Suzuki Baleno। देखने में दोनों लगभग एक जैसी लगती हैं, लेकिन लोग हमेशा कन्फ्यूज रहते हैं कि आखिर “असली फर्क” क्या है। सीधी बात ये है इंजन, प्लेटफॉर्म और परफॉर्मेंस लगभग same है, फर्क बस ब्रांडिंग और कुछ छोटे-छोटे डिटेल्स में है।
Toyota Glanza और Maruti Baleno

कीमत और वैल्यू का खेल
अगर बजट की बात करें तो यहां हल्का फर्क दिखता है:
- Maruti Baleno की शुरुआती कीमत लगभग ₹5.99 लाख (ex-showroom) से शुरू होती है
- Toyota Glanza की शुरुआती कीमत लगभग ₹6.3–6.4 लाख के आसपास है मतलब सीधा सा Baleno थोड़ी सस्ती पड़ती है, जबकि Glanza थोड़ी premium feeling देती है।
इंजन और परफॉर्मेंस: दोनों भाई-भाई
- दोनों में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है
- पावर लगभग 88–90 bhp के आसपास है
- टॉर्क भी लगभग 113 Nm
- गियरबॉक्स: 5-speed manual और AMT
माइलेज: जेब पर हल्की
दोनों कारों की सबसे बड़ी ताकत है इनका mileage
- पेट्रोल में लगभग 22–23 kmpl
- CNG में लगभग 30 km/kg तक का शानदार माइलेज, मतलब रोज़ की city driving के लिए दोनों ही काफी किफायती हैं।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
दोनों में आपको लगभग same फीचर्स मिलते हैं:
- 9-inch टचस्क्रीन सिस्टम
- Android Auto & Apple CarPlay
- 360-degree camera
- Head-up display (HUD)
- Connected car features
बस फर्क इतना है:
- Glanza में Toyota का connected system
- Baleno में Maruti का Suzuki Connect
इंटीरियर और कम्फर्ट
अंदर बैठकर भी दोनों में ज्यादा फर्क महसूस नहीं होगा:
- spacious cabin
- dual-tone interiors
- rear AC vents
- cruise control
- 318 litre boot space
डिजाइन: बस taste का खेल
- Baleno: ज्यादा clean और simple look, chrome touch के साथ
- Glanza: थोड़ा sporty और premium front look
सेफ्टी
- 6 airbags (higher variants में)
- ABS with EBD
- ESP
- Hill hold assist
- ISOFIX mounts
सच कहें तो Toyota Glanza और Maruti Baleno लगभग same car हैं। फर्क सिर्फ logo और branding का है।
- same engine
- same mileage
- same features
- same practicality, बस चुनाव आपकी preference और brand trust पर depend करता है।















