VinFast फ्री चार्जिंग स्कीम: दिन-ब-दिन पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से हर कार मलिक परेशान हो चुका है। ऐसे में लोग अब EV गाड़ियों का रुख कर रहे हैं। पर EV गाड़ियों में भी चार्जिंग को लेकर भुगतान करना ही पड़ता है। लेकिन हाल ही में ग्राहकों की इस फ्यूल के ख़र्च की परेशानी को समाप्त करने के लिए VinFast लेकर आई है VinFast फ्री चार्जिंग स्कीम।
जी हां सुनने में तो बहुत अजीब लगता है, लेकिन ऑटो इंडस्ट्री में एक ऐसा ऑफर सामने आया है। इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते ट्रेंड के बीच ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने फ्यूल चार्ज को ZERO करने का निर्णय लिया है। VinFast ने 31 मार्च 2029 तक ग्राहकों को यह VinFast फ्री चार्जिंग स्कीम सुविधा दी है।
क्या है यह VinFast फ्री चार्जिंग स्कीम?
यह फ्री चार्जिंग स्कीम असल में VinFast की एक फ्री ड्राइविंग स्कीम है। VinFast अपने ग्राहकों को फ्री चार्जिंग की सुविधा दे रहा है। मतलब VinFast कार खरीदने के बाद अब ग्राहकों को चार्जिंग के लिए पैसे नहीं देने होंगे। सबसे खास बात यह सुविधा 31 मार्च 2029 तक वैलिड रहेगी। मतलब आने वाले कई सालों तक बिना चार्जिंग खर्चे के ग्राहक अपनी कार चला सकते हैं। इसका सीधा मतलब है फ्री चार्जिंग स्कीम ही बन गई है ‘फ्री ड्राइविंग स्कीम’ मतलब रनिंग कॉस्ट बिल्कुल 0

VinFast ने क्यों उठाया है यह बड़ा कदम?
बता दें देखने में तो ऐसा लगता है कि VinFast का यह कदम ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए है।बपरंतु ऐसा नहीं है यह VinFast की बहुत बड़ी रणनीति का हिस्सा है।
- पेट्रोल डीजल से हटकर ग्राहकों को EV की ओर शिफ्ट करना
- EV की रनिंग कॉस्ट को कम रखना और कम दिखाना
- नए ब्रांड पर ग्राहकों का भरोसा बेहतर करना
- इसी की वजह से भारत जैसे प्राइस सेंसिटिव मार्केट में जब लोगों को फ्यूल कॉस्ट से मुक्ति मिलेगी तो सीधी बात है कि ग्राहक EV पर शिफ्ट होना पसंद करेंगे।
VinFast फ्री चार्जिंग स्कीम से ग्राहकों को क्या फायदा होगा?
- VinFast फ्री चार्जिंग स्कीम से ग्राहकों को चार्जिंग पर 0 रुपए खर्च करना होगा।
- इसका मेंटेनेंस भी बाकी गाड़ियों से काफी सस्ता है।
- कुल मिलाकर VinFast की गाड़ी खरीदने के बाद ग्राहक हर महीने हजारों रुपए की बचत कर सकते हैं।
- मतलब लंबे समय में लाखों रुपए की बचत की गारंटी है।
भारतीय बाजार में VinFast की कौन सी गाड़ियां अवेलेबल है?
- भारतीय बाजारों में VinFast की मुख्य दो कारें फिलहाल अवेलेबल हैं: VinFast VF 6 और VinFast VF7
- VinFast VF 6 एक कंपैक्ट इलेक्ट्रिक SUV, फैमिली यूज़ के लिए परफेक्ट, 400 किलोमीटर की रेंज और किफायती EV सेगमेंट वाली गाड़ी है।
- वही VinFast VF 7 प्रीमियम मिड साइज SUV है जो ज्यादा पावर और ज्यादा फीचर लोडेड है। यह 450 किलोमीटर की रेंज देती है और एडवांस टेक्नोलॉजी एडवांस फीचर के साथ भारतीय बाजारों में मिल रही है।
VinFast फ्री चार्जिंग स्कीम का फायदा कौन ले सकता है?
- VinFast फ्री चार्जिंग स्कीम का फायदा केवल VinFast की इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले ग्राहक ही ले सकते हैं।
- VinFast के ग्राहक जो vf6 या vf7 जैसी गाड़ी खरीदेंगे उन्हें ही VinFast 31 मार्च 2029 तक फ्री EV चार्जिंग की सुविधा देगी।
- नए खरीदार जो EV गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं जो पेट्रोल/डीजल से परेशान है वह इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।
- VinFast 2019 तक वैध है इस अवधि के अंदर कार खरीदने वालों को ही फ्री चार्जिंग का फायदा मिलेगा।
- फ्री चार्जिंग का फायदा तब मिलेगा जब ग्राहक कंपनी के ऑफिशियल चार्जिंग स्टेशन पर कार चार्ज करवाएँगे।
- यह स्कीम घर पर चार्ज करना या किसी अन्य स्टेशन से चार्ज करने पर लागू नहीं होगी।
- वर्तमान में VinFast की गाड़ी मेट्रो सिटी में ज्यादा बिक रही है और EV इंफ्रास्ट्रक्चर भी यहीं पर ज्यादा विकसित है।
- फिलहाल गांव या छोटे शहरों में VinFast चार्जिंग स्टेशन की सुविधा सीमित है इसलिए यहां फायदा कम मिल सकता है।
कुल मिलाकर VinFast फ्री चार्जिंग स्कीम ऑटो सेक्टर में एक क्रांतिकारी पहल है। यह ग्राहकों को पेट्रोल-डीजल की कीमत से तो मुक्ति दिलाता है। साथ ही EV गाड़ियों को चार्ज करने का आकर्षक ऑफर भी दे रही है। ऐसे में वे सभी ग्राहक जो EV गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर ही रहे हैं उनके लिए VinFast vf6 और vf7 जैसे मॉडल फायदेमंद हो सकते हैं क्योंकि अगले 4 सालों के लिए ग्राहकों को मिलेगा निशुल्क EV चार्जिंग फायदा।
Read More:Ford India Comeback : भारत में फिर लौट रही है फोर्ड, जानिए यहाँ कब से शुरू होगी कारों की बिक्री


















