X नया डिसलाइक फीचर : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। X का यूजर एक्सपीरियंस अब पूरी तरह से बदलने वाला है। बता दें जल्द ही एलन मस्क X पर डिसलाइक बटन शुरू करने वाले हैं। X नया डिसलाइक फीचर से स्पैम और लो-क्वालिटी कंटेंट की मोनेटाइजिंग सुविधा पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
जी हां, यह फैसला उन यूजर्स के लिए खास है जो X प्लेटफार्म पर बढ़ते फालतू कंटेंट और भ्रामक खबरों से परेशान थे। यह नया डिसलाइक बटन एक ऐसा फीचर होगा जो यूजर्स किसी भी पोस्ट के रिप्लाई में कर सकते हैं। इस नए डिसलाइक बटन को थम्स डाउन, या टूटे दिल जैसे संकेत में बनाया जाएगा जिससे अब घटिया कंटेंट को डिसलाइक करने की छूट यूजर के पास होगी और X ऐसे कंटेंट की कमाई रोक देगा।
‘X’ नया डिसलाइक फीचर कैसे लगाएगा स्पैम पर ब्रेक
एलन मस्क का यह नया एक्शन एक फीचर अपडेट नहीं है, बल्कि यह कंपनी की बहुत बड़ी रणनीति है। इसका मकसद बिल्कुल साफ है। स्पैम करने वालों की कमाई खत्म करना, X से लो क्वालिटी कंटेंट हटाना, X प्लेटफार्म को पहले की तरह भरोसेमंद और पारदर्शी बनाना। X नया डिसलाइक फीचर आने वाले समय में स्पैम से कमाई करने वाले लोगों पर गाज गिराने का काम करेगा। क्योंकि स्पैम से कमाई का फायदा लगभग पूरी तरह से खत्म हो जाएगा, जिससे कई सारे कंटेंट क्रिएटर को नुकसान हो सकता है।
‘X’ के मोनेटाइजेशन के नियमों में भी होगी सख्ती
- X कंटेंट क्रिएटर के लिए पहले मोनेटाइजेशन मॉडल चला रहा था, लेकिन अब इसमें भी बदलाव किया जाएगा।
- हाल ही में X ने स्पष्ट कर दिया है कि AI से बने कंटेंट पर लेबल जरूरी कर दिया जाएगा।
- गलत या भ्रामक कंटेंट की कमाई पर नए नियम बनाए जाएंगे।
- नियम तोड़ने वालों को 90 दिनों तक मोनेटाइजेशन का फायदा नहीं दिया जाएगा।
- मतलब अब क्वालिटी कंटेंट बनाने वालों को ही X प्लेटफार्म से मॉनेटरी फायदा मिलेगा।
एलन मस्क के साथ स्पैमर्स भी हो गए हैं एक्टिव
एक तरफ जहां एलन मस्क X नया डिसलाइक फीचर लाकर स्पैम खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। वही स्पैमर्स पूरी तरह से स्कैम करने के पीछे जुड़ गए हैं। एलन मस्क की नई रणनीति का फायदा उठाते हुए कई फर्जी स्कैमर कंटेंट क्रिएटर को कंटेंट वायलेशन के ईमेल भेज रहे हैं। यूजर्स को जबरदस्ती अपील के नाम पर फेक लिंक भेजा जा रहा है। कुछ जगहों पर डाटा और पासवर्ड चोरी के मामले भी सामने आए हैं। ऐसे में X की टीम ने स्पष्ट कर दिया है कि यूजर्स को सावधान रहने की जरूरत है और ऑथेंटिकेट लिंक के अलावा किसी भी गैर आधिकारिक लिंक पर क्लिक न करें।
‘X’ पर स्पैम की समस्या को खत्म कर क्या मिलेगा?
- एक लंबे समय से X प्लेटफार्म पर स्पैम और फेक अकाउंट की भरमार बढ़ती जा रही है। यूजर्स खुद परेशान हो चुके हैं।
- हाल ही की एक रिपोर्ट के अनुसार X ने 1 साल में 800 मिलियन अकाउंट सस्पेंड किए हैं।
- यह अकाउंट फेक, स्पैम और मैनिपुलेशन में शामिल थे।
- ऐसे ही लाखों अन्य अकाउंट अभी भी X पर एक्टिव हैं जो बिना वजह फालतू की इनफार्मेशन और भ्रामक खबरें डालकर मोनेटाइजेशन का फायदा भी उठा रहे हैं।
- ऐसे में एलन मस्क सारी समस्याओं को खत्म करने के लिए यह नए बदलाव कर रहे हैं।
- नए नियम के लागू होते ही X पर स्पैम कम हो जाएगा।
- लोगों के पोस्ट पर फालतू रिप्लाई कम आएंगे।
- X पर काम की और बेहद जरूरी जानकारी ऊपर दिखेगी।
- कंटेंट की क्वालिटी में सुधार होगा।
- गलत जानकारी फैलाने वालों पर लगाम लगाई जाएगी।
- धीरे-धीरे X से स्पैम और फेक कंटेंट हट जाएगा।
कुल मिलाकर एलन मस्क का यह X नया डिसलाइक फीचर जैसा कदम सोशल मीडिया की दुनिया में एक बहुत बड़ा बदलाव होगा। डिसलाइक के जरिए अब यूजर्स खुद तय करेंगे कि कौन से कंटेंट को पैसा मिलना चाहिए और कौन सा कंटेंट बेकार है। यह सिस्टम काम कर गया तो कुछ ही समय में एक X प्लेटफार्म एक साफ, पारदर्शी और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म बन जाएगा।
Read More: Mutual Fund Loss: म्युचुअल फंड में लॉस हुआ तो ऐसे बचाएं टैक्स, 90% नहीं जानते यह ट्रिक















