Top Female Porn Stars: मनोरंजन की दुनिया बहुत ही बड़ी है। इसमें कई इंडस्ट्रीज शामिल है। एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी उसी में से एक है।यह इंडस्ट्री एक लंबे समय से चर्चा और विवाद का विषय रही है। हालांकि यह इंडस्ट्री अब धीरे-धीरे बदल रही है। परन्तु अब तक इस क्षेत्र में काम करने वाले कलाकारों को अक्सर गलत नजर से देखा जाता रहा है। लेकिन अब लोगों की सोच बदल रही है। आज कई मशहूर पोर्न स्टार्स हैं जो इस इंडस्ट्री में काम करते हुए अपनी अलग पहचान बना रही हैं और समाज में एक अलग सफलता हासिल कर चुकी हैं।
इन पॉर्न स्टार्स के नाम केवल काम के आधार पर नहीं बल्कि उनकी मेहनत, संघर्ष और आत्मनिर्भरता के नजरिए से भी देखे जाने चाहिए। इनमें से कई पॉर्न स्टार्स ने अपने अनुभव को साझा कर समाज में खुली बातचीत, इस पेशे से जुड़े खतरे, सम्मान इत्यादि की चर्चा को आगे बढ़ाया है। यह पेशा देखने में जितना मनोरंजनक लगता है उतना ही ज्यादा खतरनाक है। कई मशहूर पोर्न स्टार ने इस पेशे के माध्यम से जहां अपनी पहचान बनाई है वही इस पेशे से जुड़ी सच्चाई भी खोल कर रख दी है।
वे मशहूर पोर्न स्टार जिन्होंने बदल दी एडल्ट इंडस्ट्री की सोच
1. Mia Khalifa
मिया खलीफा एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा चर्चित पोर्न स्टार रह चुकी हैं। उन्होंने 2014 में इस इंडस्ट्री में काम शुरू किया और बहुत कम समय में ही वे लोकप्रिय हो गई। लेकिन मियां खलीफा ने असल में लाइमलाइट तब लूटी जब उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचाई। हालांकि उन्होंने अब इंडस्ट्री छोड़ दी है और अब नए करियर की तरफ मुड़ चुकी हैं। लेकिन आज भी वे सार्वजनिक मंचो पर इंडस्ट्री से जुड़े अनुभव और चुनौतियों के बारे में खुलकर बात करती हैं। आज वे एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, स्पोर्ट्स कमेंटेटर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के रूप में जानी जाती है।
2. Riley Reid
Riley Reid एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपने करियर के दौरान कई पुरस्कार जीते और फैन फॉलोइंग भी हासिल की। हालांकि राइली केवल एक एडल्ट एक्ट्रेस नहीं है बल्कि एक मजबूत इंसान भी है। इन्होंने इस इंडस्ट्री के सकारात्मक पहलू के साथ-साथ चुनौतियों के बारे में भी हमेशा खुलकर बात की है। उन्होंने समझाया है कि इस इंडस्ट्री में काम करने वाले लोग भी इंसान होते हैं। उनकी अपनी भावना होती है और उन्हें यह काम कई बार मजबूरी में तो कई बार नाम कमाने के लिए करना पड़ता है।
3. Sasha Grey
साशा ग्रे ऐसी पोर्न स्टार है जिसने एडल्ट इंडस्ट्री छोड़कर मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाई है। साशा ग्रे ने एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ने के बाद फिल्म , टीवी शो, संगीत और लेखन जैसे कई क्षेत्रों में काम किया। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं।उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री को लेकर ऐसे राज उजागर किए हैं जिसे सुनकर अच्छे-अच्छे का दिल दहल जाए। उन्होंने अलग-अलग मंचों से इस इंडस्ट्री की असलियत बताई है। हालांकि साशा ग्रे एक ऐसा उदाहरण है जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर अलग-अलग क्षेत्र में सफलता हासिल की है।
4. Angela White
एंजेला व्हाइट एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा है। ऑस्ट्रेलिया से आने वाली एंजेला व्हाइट ने अपने करियर में कई पुरस्कार जीते हैं और इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बनाई है। एंजेला व्हाइट ने पोर्न इंडस्ट्री में काम तो किया ही है बल्कि निर्देशक और निर्माता के रूप में भी काम कर चुकी है। उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री में जुड़ी अन्य महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर आवाज उठाई है। मशहूर पोर्न स्टार रहने के बावजूद भी उन्होंने अन्य महिलाओं के हक के लिए हमेशा काम किया है।
5. Asa Akira
ऐसा अकीरा भी एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा है। उन्होंने इस करियर में लोकप्रियता हासिल की और उसके बाद लेखक के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव पर कई किताबें लिखी है जिसमें उनके संघर्ष, सफलता, व्यक्तिगत जीवन के बारे में खुल कर बताया गया है। अपनी किताबों के माध्यम से ऐसा अकीरा ने लोगों को यह समझाया है कि कैसे पोर्न इंडस्ट्री के पीछे वास्तविक जीवन की कहानी छुपी होती है कुछ में दर्द होता है तो कुछ में भावनाए होती है।
आज समय के साथ एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लेकर लोगों की सोच बदल रही है। पहले इस क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को एक ही नजरिए से देखा जाता था परंतु सोशल मीडिया आने से पॉर्न स्टार्स के संघर्षों को समझना आसान हो रहा है। कई मशहूर पोर्न स्टार अब लेखक, पॉडकास्ट होस्ट बिजनेस वूमेन, सोशल मीडिया क्रिएटर बनकर नहीं पहचान बना रही है।
एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मशहूर पोर्न स्टार्स काफी प्रभावशाली हैं। इनमें से कुछ ने एडल्ट इंडस्ट्री में पहचान बनाई है और आज भी काम कर रही हैं। तो कुछ इस इंडस्ट्री को छोड़कर अब अपनी अलग राह बना चुकी हैं। लेकिन हर पोर्न स्टार ने बताया है कि किसी भी प्रकार का पेशा कैसा भी हो हर प्रोफेशन में सम्मान और सामाजिक दृष्टिकोण रखना जरूरी होता है

















