कलाकार ने चुपके से बना दी एयर होस्टेस की तस्वीर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री फ्लाइट में बैठा हुआ है और उसकी नजर अचानक वहां काम कर रही एक खूबसूरत एयर होस्टेस पर पड़ती है। उसके चेहरे के भाव और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर वह कलाकार अपनी स्केच बुक और पेन निकालकर उसकी तस्वीर बनाना शुरू कर देता है। उधर एयर होस्टेस अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त रहती है और यात्रियों की मदद करती नजर आती है। उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता कि कोई व्यक्ति उसकी छवि को कागज पर उतार रहा है।
स्केच देखकर एयर होस्टेस हुई खुश
कुछ देर बाद जब कलाकार अपनी स्केच को अंतिम रूप दे देता है, तो वह वह कागज एयर होस्टेस को दिखाता है। जैसे ही एयर होस्टेस अपनी ही तस्वीर देखती है, वह कुछ पल के लिए हैरान रह जाती है। तस्वीर में खुद को बिल्कुल असली जैसा देखकर वह मुस्कुराने लगती है और हल्का-सा शर्माते हुए ब्लश भी करती दिखाई देती है। इसके बाद कलाकार उसे अपनी बनाई कुछ और स्केच भी दिखाता है, जिन्हें देखकर एयर होस्टेस उसके टैलेंट से काफी प्रभावित होती है।
एयर होस्टेस ने लिखा थैंक्यू नोट
वीडियो के अंत में एयर होस्टेस उस कलाकार को रोकती है और एक कार्ड पर थैंक्यू नोट लिखकर उसे देती है। उस नोट में उसने कलाकार को इतनी सुंदर स्केच बनाने के लिए धन्यवाद कहा होता है। यह छोटा-सा लेकिन दिल छू लेने वाला पल ही इस वीडियो को खास बना देता है, जिसकी वजह से लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो को मिले करोड़ों व्यूज
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर @abhinav_arts और @and_its_pihuuuuuuuu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल होने के बाद इस वीडियो को करोड़ों बार देखा जा चुका है और करीब 30 लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी कलाकार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि कलाकार ने कमाल की स्केचिंग की है, जबकि कुछ यूजर्स ने एयर होस्टेस की क्यूट रिएक्शन को भी काफी पसंद किया है। कुल मिलाकर यह वीडियो यह दिखाता है कि कला में लोगों को खुश करने की अद्भुत ताकत होती है और एक छोटी-सी स्केच भी किसी के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकती है।
Also Read – वड़ा पाव गर्ल वायरल: चंद्रिका दीक्षित का ‘किडनैपिंग वीडियो’ वायरल, पति पर गंभीर आरोप