Top News

पटना: कोविड -19 आइसोलेशन वार्ड में नाबालिग लड़की का बलात्कार, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

बिहार में पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में कोविद-19 आइसोलेशन वार्ड के अंदर एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में एक 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि 8 जुलाई को पीड़िता को बरह रेलवे स्टेशन पर भटकते देखा गया था, एक चाइल्ड हेल्पलाइन ने 15 वर्षीय लड़की को बचाया और कोरोनोवायरस परीक्षण के लिए पीएमसीएच हॉस्पिटल को सौंप दिया।

खबरों के अनुसार 8 जुलाई की रात को वार्ड के सुरक्षा गार्ड महेश प्रसाद पीड़िता को बाथरूम में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़िता ने डर के मारे किसी को यह नहीं बताया। जब चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य बुधवार को उसे देखने आए, तो उसने अपनी आपबीती सुनाई।

यह भी जरूर पढ़े- असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 35 लाख से ज्यादा लोग प्रभावति, सामने आए हैरान कर देने वाले वीडियो

पटना महिला पुलिस स्टेशन की प्रभारी आरती जायसवाल ने कहा कि पीड़ित के बयान के आधार पर इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महेश कुमार (40), जो दानापुर का रहने वाला है और हैरान कर देने वाली बात यह है कि वह एक सेवानिवृत्त सेना का जवान भी यह चुका है, जो अब एक निजी सुरक्षा एजेंसी के साथ काम कर रहा है।”

उन्‍होनें कहा कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच की गई है, जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

यह भी जरूर पढ़े- कानून से तंग आकर आत्‍महत्‍या करने को मजबूर किसान और उसका परिवार, वीडियो में देखें पुलिस का बर्बरता

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp