कभी 200 कोरोना मामलों पर लॉकडाउन शुरू कर दिया गया था, अब भारत में कोरोना मामले 10 लाख के पार हो चुके हैं। गुरूवार को आए 32,615 नए कोरोना मामलों के साथ भारत ने 10 लाख कोरोना मामलों का आकड़ा पार कर लिया है। वहीं अब तक कोरोना से देश में लगभग 25,000 लोग अपनी जान गवा चुके हैं।

देश में COVID-19 मामलों को एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन लगे और और वाकी के नौ लाख मामलें सिर्फ 56 दिन में पूरे हुए हैं। दुनिया में भारत की तुलना में केवल अमेरिका और ब्राजील में COVID-19 के अधिक मामले हैं। दुनियां में भारत कोरोना से सबसे प्रभावति देशों में तीसरे स्‍थान पर है।  6,36,541 लोग कोरोना महामारी से ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय में देश में कोरोना के 3,42,237 एक्टिव मामले हैं।

अगर कोरोना मामलों के रिकवरी रेट की बात की जाए तो कोरोनावायरस रिकवरी रेट 63.25 प्रतिशत हो गया है। जो भारत के लिए एक अच्‍छी बात है इसी को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डाँ. हर्षवर्धन ने ट्वीट करते हुए कोरोन को लेकर महत्‍वपूण जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।

यहां देखें वीडियो-

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि देश में को विभाजित -19 संक्रमण के ज्यादातर मामले में मामूली लक्षण हैं जोकि भारत के लिए अच्‍छी बात है। साथ ही उन्‍होनें कहा कि केवल 0.32 प्रति कोरोना रोगी वेंटिलेटर पर हैं और 3 प्रतिशत से भी कम रोगियों को ऑक्सीजन की जरूरत है। इससे यह पता चलता है कोरोन की जंग में भारत जीत की कगार पर है।

यह भी जरूर पढ़े- पटना: कोविड -19 आइसोलेशन वार्ड में नाबालिग लड़की का बलात्कार, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार