दीपेंद्र गोयल हायरिंग : भारत के सबसे चर्चित बिजनेसमैन दीपेंद्र गोयल ने हाल ही में अपनी नई टेक्नोलॉजिकल कंपनी Temple के लिए एक हायरिंग अनाउंसमेंट की है। इस हायरिंग अनाउंसमेंट ने सोशल मीडिया से लेकर टेक की दुनिया में हलचल मचा दी है। क्योंकि इस बार हायरिंग में केवल टेक्निकल योग्यता नहीं देखी जाएगी बल्कि एप्लीकेंट का बॉडी फिटनेस भी देखा जाएगा। यही तय करेगा की उम्मीदवार दीपेंद्र गोयल के टेंपल कंपनी में नौकरी करने के लायक है या नहीं? हालांकि शुरुआत में दीपेंद्र गोयल हायरिंग का पोस्ट काफी अजीब लग सकता है लेकिन असल में इसके पीछे दीपेंद्र गोयल की गहरी सोच और उनकी कंपनी का मिशन छुपा हुआ है।
दीपेंद्र गोयल हायरिंग की घोषणा और सोशल मीडिया पर हड़कंप
भारत के जाने-माने बिजनेसमैन और जोमैटो के पूर्व सीईओ दीपेंद्र गोयल ने जब अपनी नई कंपनी Temple के लिए इंजीनियर को हायर करने की घोषणा की तो उन्होंने कुछ अनोखी मांगे भी रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे इंजीनियर चाहिए जो टेक्नोलॉजी में तो एक्सपर्ट हों ही साथ ही एथलीट भी हों। इसके लिए उन्होंने कुछ क्राइटेरिया भी बता दिए हैं। यह पहली बार है जब किसी स्टार्टअप में इंजीनियर को नौकरी पर रखने के लिए शारीरिक फिटनेस, बॉडी फैट परसेंटेज जैसी योग्यता पर ध्यान दिया जाएगा। और इसीलिए सोशल मीडिया पर दीपेंद्र गोयल हायरिंग अनाउंसमेंट तेजी से वायरल हो रही है।
क्या है दीपेंद्र गोयल की नई कंपनी ‘टेंपल’ ?
पूर्व Zomato CEO दीपेंद्र गोयल ने हाल ही में एक नई कंपनी टेंपल की नींव रखी है जो असल में नए मॉडर्न वियरेबल टेक्नोलॉजिकल डिवाइस विकसित करेगी। यह डिवाइस बाजार में मौजूद अन्य स्मार्ट गैजेट से बहुत अलग होने वाला है। क्योंकि असल में यह डिवाइस इंसान के न्यूरोलॉजिकल डाटा की मैपिंग करेगा। यह शरीर को नहीं बल्कि दिमाग में होने वाले उतार चढ़ाव को नोटिस करेगा और उसी के आधार पर आपको शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक रूप से फिट बनाएगा।
यही कारण है कि दीपेंद्र गोयल को ऐसे इंजीनियर की जरूरत है जो कोडिंग तो करें ही, साथ ही इस डिवाइस के लिए डाटा इकट्ठा करने में मदद भी करें। नए तैयार किए गए डिवाइस को इन इंजीनियर को ही इस्तेमाल करना होगा इसीलिए दीपेंद्र गोयल ने बेस्ट इंजीनियर के साथ-साथ बेस्ट एथलीट बॉडी की मांग भी रखी है।

कौन से पदों पर होगी भर्ती?
दीपेंद्र गोयल की नई कंपनी टेंपल एक नई सोच के अंतर्गत बनाई जा रही है। जिसमें नौकरी पाने के लिए केवल सॉफ्टवेयर स्किल काफी नहीं बल्कि एथलीट फिटनेस पर पूरा ध्यान देना होगा। कुल 12 पदों पर यह भर्तियां होंगी।
- एनालॉग सिस्टम इंजीनियर
- इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन इंजीनियर
- एंबेडेड सिस्टम इंजीनियर
- डिजाइन और वैलिडेशन इंजीनियर
- सीएफ इंजीनियर
- अधेसिव मटेरियल इंजीनियर
- सेंसर एल्गोरिथम इंजीनियर
- डीप लर्निंग इंजीनियर
- कंप्यूटेशन न्यूरो साइंटिस्ट इंजीनियर
- न्यूरल डिकोडर रिसर्चर
- कंप्यूटर विजन इंजीनियर
- न्यूरो इमेजिंग इंजीनियर और प्रोडक्ट मैनेजर्स
कौन – कौन इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकता है?
- दीपेंद्र गोयल की टेंपल कंपनी हायरिंग के लिए कुछ विशेष क्राइटेरिया बनाए गए हैं।
- इसमे इंजीनियरिंग की डिग्री तो जरूरी है ही साथ ही बॉडी फिटनेस क्राइटेरिया भी पूरा करना होगा। इसमें ऐसे पुरुषों को हायर किया जाएगा जिनका बॉडी फैट 16% से कम है।
- महिलाओं के लिए बॉडी फैट रिक्वायरमेंट 26% से कम रखा गया है।
- मतलब ऐसे इंजीनियर जो इस डिवाइस को विकसित करेंगे, इसका उपयोग खुद भी करेंगे।
- हालांकि ऐसे उम्मीदवार जो फिलहाल यह क्राइटेरिया पूरा नहीं करते लेकिन अगले तीन महीने में फिट बॉडी बनाने का वादा करते हैं वे भी तीन महीनों के प्रोबेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
कैसे करें इस जॉब के लिए आवेदन ?
टेंपल में आवेदन प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार build@temple.com इस ईमेल एड्रेस पर अपना पूरा रिज्यूम में भेज सकता है। इस ईमेल में उम्मीदवार को अपने सारे रिलेटेड डाक्यूमेंट्स और फिटनेस से जुड़ी सारी डिटेल भी भेजनी होगी। सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को 45 लाख प्रतिवर्ष का वेतन मिल सकता है।
जैसे ही यह हायरिंग कॉल सामने आई इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। दीपेंद्र गोयल ने इससे जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी शेयर की है। इस पर लोगों ने अपने-अपने कमेंट भी किये हैं। कुछ लोग इसे प्रोडक्ट सेंट्रिक स्टार्टअप का बेस्ट आइडिया बता रहे हैं। तो कुछ लोग इसे विवादित हायरिंग कह रहे हैं। हालांकि दीपेंद्र गोयल के हिसाब से उन्हें केवल इंजीनियर की जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें फिट एथलीट बॉडी रखने वाले इंजीनियर चाहिए जो खुद अपने शरीर पर ध्यान देते हों। क्योंकि उनका यह बोल्ड इनोवेशन आगे चलकर टेक वर्ल्ड की सोच बदलने वाला है।

