ISRO YUVIKA 2026 :भारत के लोकप्रिय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र इसरो (ISRO) ने इस वर्ष भी अपने यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम युवा विज्ञानी कार्यक्रम (YUVIKA 2026) को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। यह कार्यक्रम उन सभी बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होता है जो 8वीं पास कर चुके हैं और 9वीं में पढ़ रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से 9 वीं में पढ़ने वाले बच्चों को स्पेस साइंस, स्पेस टेक्नोलॉजी, स्पेस रिसर्च के बारे में जानकारी मिलती है।
यह दो हफ्तों का रेजिडेंशियल प्रोग्राम होता है। जहां चुने गए बच्चों को ISRO के केंद्र में रहने, खाने, सीखने और प्रोजेक्ट पर काम करने की सुविधा दी जाती है। ISRO YUVIKA 2026 यंग साइंटिस्ट कार्यक्रम की आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली है। वे सभी छात्र जो 8 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और अब 9 वीं में पढ़ रहे हैं वे इस गोल्डन चांस का पूरा लाभ उठा सकते हैं।
क्या है ISRO YUVIKA 2026?
ISRO YUVIKA 2026 यानी यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम जो दो हफ्तों का एक रेजिडेंशियल प्रोग्राम है। इसमें चुने गए बच्चों को ISRO के केंद्र में इसरो वैज्ञानिकों के साथ ट्रेनिंग करने, लैब में काम करने, इंटरएक्टिव क्लासेस अटेंड करने, स्पेस टेक्नोलॉजी के बारे में सीखने का मौका मिलता है। यहां बच्चे ISRO के अनुभवी साइंटिस्ट के साथ रहकर, उनके बीच अंतरिक्ष का अनुभव ले सकते हैं। यहां केवल किताबी पढ़ाई नहीं बल्कि बच्चों को स्पेस मिशन का प्रेक्टिकल अनुभव भी मिलता है ताकि बच्चे आगे चलकर स्पेस साइंस में करियर बना सके। असल में यह कोर्स शुरू करने का मकसद भी यही है कि इसरो के बारे में बच्चों को 9 वीं कक्षा में ही बता दिया जाए ताकि 10वीं के बाद वे स्पेस टेक्नोलॉजी और स्पेस रिसर्च में करियर बना सके।
ISRO YUVIKA 2026 मुख्य तिथियां
- ISRO YUVIKA 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू: 27 फरवरी 2026
- ISRO YUVIKA 2026 लास्ट डेट : 31 मार्च 2026
- ISRO YUVIKA 2026 चयन लिस्ट : 13 अप्रैल, 20 अप्रैल
- ISRO YUVIKA 2026 कोर्स आरंभ : 11 मई 2026- 22मई 2026
ISRO YUVIKA 2026 में कौन आवेदन कर सकता है?
- भारत का कोई भी छात्र जो 8 वीं उत्तीर्ण कर चुका है और 9 वी में पढ़ रहा है।
- आवेदक छात्र के पास 8 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम होना जरूरी है।
- इस कोर्स में किसी प्रकार की कोई फीस नहीं ली जा रही।
- हालांकि सिलेक्शन काफी अलग तरीके से होता है।

ISRO YUVIKA 2026 में सिलेक्शन कैसे किया जाएगा?
ISRO YUVIKA 2026 में बच्चों का चयन अलग-अलग पैरामीटर पर किया जाएगा
- 8वीं की कक्षा के अंकों पर 50% वेटेज
- ऑनलाइन क्विज पर 10% वेटेज
- बच्चा साइंस में रुचि रखता है या साइंस की एक्टिविटी से जुड़ा है तो इस पर 2% से 10% वेटेज
- बच्चा यदि खेलों में रुचि रखता है और स्कूल के लिए नेशनल या राज्य स्तर पर खेल चुका है तो उसे अलग प्राथमिकता दी जाती है।
- वहीं गांव से आने वाले बच्चों और बालिकाओं को 15% अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं।
इसरो YUVIKA 2026 में सेलेक्ट हो जाने पर क्या मिलेगा?
- ISRO YUVIKA 2026 में सेलेक्ट होने पर छात्रों को इसरो के केंद्र में दो हफ्ते रहने खाने और सीखने की सुविधा मिलेगी।
- कोर्स मैटेरियल पूरी तरह से मुफ्त मिलेगा।
- ट्रेन से आने जाने का खर्चा भी रीइंबर्स किया जाएगा।
- इसरो के वैज्ञानिकों से सीखने का मौका मिलेगा।
- यहां उन्हें विभिन्न वर्कशॉप प्रयोगशाला और प्रोजेक्ट सामने से देखने के लिए मिलेंगे।
- इसरो का यह कोर्स बच्चों को आगे चलकर टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग में मदद करता है।
- यह बच्चों के फ्यूचर के लिए एक शानदार अनुभव होगा।
- कोर्स खत्म होने पर बच्चों को ISRO का प्रमाण पत्र भी मिलेगा
ISRO YUVIKA 2026 में आवेदन कैसे करें?
- ISRO YUVIKA 2026 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ISRO की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाए।
- यहां जाकर YUVIKA के विकल्प पर क्लिक करें।
- वहां क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन लिंक 27 फरवरी 2026 से एक्टिव हो जाएगा।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही फॉर्म सामने आ जाता है।
- इस फॉर्म को सावधानी से भरें, फॉर्म भरने के बाद 8वीं कक्षा का रिजल्ट, फोटो, साइंस या साइंस से जुड़े सर्टिफिकेट, खेल से जुड़े सर्टिफिकेट इत्यादि अपलोड करें
- अब फॉर्म सबमिट कर दें और रजिस्ट्रेशन कंफर्मेशन प्राप्त करें।
- छात्रों द्वारा दिए गए आवेदनों की जांच इसरो के अधिकारी करते हैं।
- इसके बाद शॉर्टलिस्टेड छात्रों की लिस्ट ISRO अपने वेबसाइट पर जारी करता है और उन्हें ईमेल भी भेजता है।
कुल मिलाकर ISRO YUVIKA 2026 बेहतरीन अनुभव प्रोग्राम है। जहां बच्चों को ISRO में क्या होता है? कैसे होता है? यह सब सीखने के लिए मिलेगा। वह बच्चे जो भविष्य में अंतरिक्ष विज्ञान या टेक्नोलॉजी में कुछ करना चाहते हैं उनके लिए यह किसी गोल्डन ऑपच्यरुनिटी से कम नहीं। ध्यान रखें 27 फरवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। हालांकि कोर्स11 मई से 22 मई 2026 के बीच शुरू होगा।
Read More: 8वां वेतन आयोग 2026: 7% इंक्रीमेंट , 3.25 फिटमेंट फैक्टर अब होगी रिकॉर्ड तोड़ वेतन वृद्धि!!


