भारत में भी देगा दिखाई, 3 राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन
Chandra Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2026) 17 फरवरी 2026 को पड़ा था।इसके ठीक 15 दिन बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसे ज्योतिषीय गणना में सही नहीं माना जाता है। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण का कई राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा ।
साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को होलिका दहन के दिन लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2026) की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर होगी और इसका समापन शाम 7 बजकर 52 मिनट पर होगा। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो भारत, पूर्वी एशिया, दक्षिण-पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ उत्तरी क्षेत्रों से भी दिखायी देगा। भारत के अधिकांश भागों में आंशिक चन्द्र ग्रहण दिखायी देगा, जबकि पश्चिमी भारत में प्रच्छाया चन्द्र ग्रहण दिखायी देगा। आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
Read Also- कुंभ राशि में प्रवेश करते ही इन राशियों पर मेहरबान हो जाएंगे मंगल

इन 3 राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन
वृषभ राशि (Taurus)
चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी। हर काम में सफलता मिलेगी। अचानक से धन की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमोशन या नई नौकरी मिलने के भी प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पैसों की इस दौरान कोई कमी नहीं रहेगी। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। अचानक से इनकम में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।
Read Also- बुध के गुरु के नक्षत्र में गोचर करने से होंगे कई बदलाव, इन राशियों के लिए शुभ परिणाम
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों को विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। निवेश से लाभ मिलेगा और पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। नई नौकरी प्राप्त होने के भी प्रबल आसार हैं। बॉस से आपके संबंध मजबूत होंगे। धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। लव लाइफ भी बढ़िया रहेगी। बिजनेस में खूब पैसा कमाएंगे।

