• Latest
  • Trending
  • All
Mangal Gochar 2026

Mangal Gochar 2026: कुंभ राशि में प्रवेश करते ही इन राशियों पर मेहरबान हो जाएंगे मंगल

February 18, 2026
Kisan News

Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी

March 7, 2026
Methi ke Fayde

Methi ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है मेथी, जानें इसके फायदे

March 7, 2026
Dwidwadash Yog in march

Dwidwadash Yog: मार्च में सूर्य-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, तीन राशियों के जीवन में होगा उथल-पुथल

March 7, 2026
भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?

भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?

March 7, 2026
Shani Dev

Astro Tips: शनि है कमज़ोर तो काले-नीले रंग के कपड़ों से बना या दूरी, जानें क्यों?

March 7, 2026
Severe heat in MP

Severe heat: मप्र में इस बार प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार, पारा अभी से 38 °C के पार

March 7, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत vs न्यूज़ीलैंड – ये तीन मुकाबले तय करेंगे मैच का रुख

March 7, 2026
Indian Oil Dividend 2026: ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल जानें

Indian Oil Dividend 2026: ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल जानें

March 7, 2026
Cylinder Price in MP

Cylinder Price: मध्य प्रदेश में 11 महीने बाद घरेलू LPG सिलेंडर हुआ 60 रुपए महंगा, नर्मदापुरम में सबसे महंगा

March 7, 2026
Indore's Ger

Rang Panchami: इंदौर की गेर में मिसाइलों से बरसाएंगे रंग, टेसू के फूलों से बने गुलाल से बनेगा तिरंगा

March 7, 2026
Royal Enfield Guerrilla 450 का अपडेटेड मॉडल

Royal Enfield Guerrilla 450 का अपडेटेड मॉडल जल्द हो सकता है लॉन्च, नए फीचर्स और बेहतर राइड क्वालिटी मिलने की उम्मीद

March 7, 2026
PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त कब आएगी? ₹2000 ट्रांसफर को लेकर बड़ा अपडेट

March 7, 2026
Saturday, March 7, 2026
Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News
No Result
View All Result
Home धार्मिक

Mangal Gochar 2026: कुंभ राशि में प्रवेश करते ही इन राशियों पर मेहरबान हो जाएंगे मंगल

by Manohar Pal
February 18, 2026
in धार्मिक
0
Mangal Gochar 2026

Mangal Gochar 2026

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

होगा जबरदस्त धन का लाभ, बदलेगी किस्मत

Mangal Gochar 2026 : मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल 23 फरवरी को दोपहर 11 बजकर 49 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद मंगल (Mangal Gochar 2026) 2 अप्रैल की दोपहर बाद 3 बजकर 28 मिनट तक कुंभ राशि में ही गोचर करते रहेंगे, उसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल एक पुरुष ग्रह है और यह दिन के समय अधिक प्रभावशाली होता है। साथ ही यह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। शुभ मंगल व्यक्ति को शक्तिशाली और साहसी बनाता है, वहीं जन्मपत्रिका में मंगल अच्छी स्थिति में न होने पर समाज के विरूद्ध कामों के लिए प्रेरित करता है।

मंगल वैसे तो सही मार्ग पर चलने वाला और सच्चाई का साथ देने वाला ग्रह है, लेकिन बुरे के साथ यह बुरा है। शरीर में नाभि के आसपास का क्षेत्र मंगल का क्षेत्र माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि मंगल के कुंभ राशि में प्रवेश से विभिन्न राशियों पर इसका असर पड़ेगा। साथ ही जानेंगे कि इसके अशुभ प्रभावों से बचने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।

 

मेष राशि (Aries)

मंगल आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान का संबंध हमारे आय और इच्छाओं की पूर्ति से होता है। मंगल के इस गोचर से आपको और आपके मातापिता को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। इसके अलावा पशुपालक और व्यापारी वर्ग को भी कई तरह से फायदे मिलेंगे। आपकी आध्यात्मिक विचारों के प्रति आस्था बढ़ेगी। न्यायिक प्रक्रियाओं में आपकी रुचि होगी और आप अपने साहस का परिचय देंगे। तो मंगल के शुभ फल बनाये रखने के लिए अगर आपके लिए संभव हो तो 2 अप्रैल तक घर में कुत्ता पालें अन्यथा कुत्ते को रोटी डालें।

Mangal Gochar 2026
Mangal Gochar 2026

वृष राशि (Taurus)

मंगल आपके दसवें स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के दसवें स्थान का संबंध हमारे करियर, राज्य और पिता से होता है। मंगल के इस गोचर से आपको अपनी मेहनत के अनुसार करियर में सफलता मिलेगी। इस दौरान आपकी अचल संपत्ति में इजाफा हो सकता है। इसके अलावा आपका गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा और आपकी सेहत भी ठीकठाक रहेगी। हालांकि आपको अपने घर में रखे सोने का ध्यान रखना चाहिए। उसे लॉकर में रखना ज्यादा बेहतर होगा। लिहाजा मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए 2 अप्रैल तक जब भी मौका मिले, किसी जरूरतमंद की मदद जरूर करें।

Read Also- बुध के गुरु के नक्षत्र में गोचर करने से होंगे कई बदलाव, इन राशियों के लिए शुभ परिणाम

मिथुन राशि (Gemini)

मंगल आपके नवें स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका का नवां स्थान भाग्य का होता है। अतः मंगल के इस गोचर से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको हर तरह का सुख मिलेगा। अगर बड़े भाई का सहयोग मिले, तो आपकी किस्मत के पहिए और भी तेजी से दौड़ेंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इसके अलावा प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत लोगों को 2 अप्रैल तक लाभ मिलेगा। साथ ही युद्ध संबंधी चीज़ों के व्यापार करने वालों को भी धन लाभ होगा। अतः मंगल की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए अपने भाई की पत्नी, यानी अपनी भाभी का आशीर्वाद लेकर उन्हें कुछ गिफ्ट करें।

 

कर्क राशि (Cancer)

मंगल आपके आठवें स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के आठवें स्थान का संबंध हमारे आयु से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको हर तरफ से सुख मिलेगा। लेकिन मंगल का आठवें पर गोचर आपको 2 अप्रैल तक अस्थायी रूप से मांगलिक बनायेंगे ऐसे में अगर आप विवाहित हैं तो आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर हां तो मंगल के इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए। साथ ही आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। अतः मंगल के टेम्पेरेरी मांगलिक प्रभाव से बचने के लिए आज से लेकर 2 अप्रैल तक प्रतिदिन कुत्ते को रोटी डालें।

 

सिंह राशि (Leo)

मंगल आपके सातवें स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के सातवें स्थान का संबंध हमारे जीवनसाथी से है। मंगल के इस गोचर से आपकी गणित विषय में रुचि बढ़ेगी और धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। लेकिन अपने जीवनसाथी की तरक्की और उनकी सेहत का ख्याल जरूर रखना चाहिए।

बता दें कि सातवें स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको भी 2 अप्रैल तक के लिए टेम्पेरेरी रूप से मांगलिक बना देगा। ऐसे में अगर आप विवाहित हैं तो आपको भी इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर ऐसा है तो सतर्क होकर इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए। लिहाजा मंगल के टेम्पेरेरी मांगलिक प्रभाव से बचने के लिए अपनी बुआ या बहन को लाल रंग के कपड़े गिफ्ट करें और उनका आशीर्वाद लें।

 

कन्या राशि (Virgo)

मंगल आपके छठे स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के छठे स्थान का संबंध हमारे मित्र, शत्रु और स्वास्थ्य से है। मंगल का यह गोचर आपको साहसी बनायेगा और आपकी कलम आपकी ताकत बनेगी। इस बीच आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जिसका भविष्य में आपको लाभ होगा, लेकिन आपसे कुछ ऐसे लोग भी हाथ मिलाना चाहेंगे, जो आगे चलकर आपकी जड़ें खोदेंगे। लालच मित्र को भी शत्रु बना सकता है। लिहाजा मंगल के अशुभ फलों से बचने के लिए मंगलवार के दिन किसी छोटी उम्र की कन्या का आशीर्वाद लेकर उसे कुछ गिफ्ट करें।

 

तुला राशि (Libra)

मंगल आपके पांचवें स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के पांचवें स्थान का संबंध हमारे संतान, बुद्धि, विवेक और रोमांस से है। मंगल के इस गोचर से आपको हर तरफ से लाभ मिलेगा। आपके करियर को एक बेहतर दिशा मिलेगी, आपको अपने गुरु के सहयोग से विद्या का पूरा लाभ मिलेगा। साथ ही आपको संतान का सुख मिलेगा। आप अपने विवेक से कुछ भी हासिल करने में सक्षम होंगे। अतः मंगल के शुभ फल बनाये रखने के लिए 2 अप्रैल तक रोज़ सुबह उठकर घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद ले।

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

मंगल आपके चौथे स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के चौथे स्थान का संबंध हमारे भवन, भूमि, वाहन और माता से है। मंगल के इस गोचर से आपको भूमिभवन और वाहन का सुख मिलेगा। साथ ही माता का सहयोग भी प्राप्त होगा। लेकिन आपके चौथे स्थान पर मंगल का यह गोचर 2 अप्रैल तक आपको अस्थायी रूप से मांगलिक बनायेगा। ऐसे में आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि क्या आपके जीवनसाथी की कुंडली में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर हां तो सतर्क होकर आपको मंगल के इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए। लिहाजा मंगल के टेम्पेरेरी मांगलिक प्रभावों से बचने के लिए पानी में कुछ बूंद दूध और थोड़ासा मीठा डालकर बरगद की जड़ में डालें और पानी डालने से जो मिट्टी गिली हो, उससे अपने माथे पर तिलक लगाएं।

 

धनु राशि (Sagittarius)

मंगल का यह गोचर आपके तीसरे स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान का संबंध हमारे पराक्रम, भाईबहन और यश से है। मंगल के इस गोचर से आपकी तरक्की इस बात पर निर्भर करेगी कि आप अपने भाई बहनों से साथ कैसा व्यवहार करते हैं। क्योंकि आपके भाई बहन ही आपकी सफलता की चाबी हैं। बाकी आपका गृहस्थ जीवन ठीक रहेगा और ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। लिहाजा मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए एक चॉकलेटी रंग का कपड़ा लेकर किसी नाई या दर्जी को गिफ्ट कर दें।

 

मकर राशि (Capricorn)

मंगल आपके दूसरे स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान का संबंध हमारे धन और स्वभाव से है। मंगल के इस गोचर से आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। 2 अप्रैल तक आपको अन्न धन या अन्य किसी प्रकार की कमी नहीं होगी। ससुराल पक्ष से भी आपको समय-समय पर आर्थिक रूप से लाभ मिलता रहेगा। इस दौरान विशेषकर दवाइयों, मशीनों या जासूसी के काम से जुड़े लोगों को फायदा होगा। लिहाजा मंगल के अशुभ फलों से बचने के लिए धार्मिक कार्यों में सहयोग देते रहें और भाइयों की हर संभव मदद करें।

Read Also- वास्तुशास्त्र में पूजा घर को माना जाता है पवित्र स्थान, इन नियमों का रखें ध्यान तो भाग्य में होगी वृद्धि

कुंभ राशि (Aquarius)

मंगल का यह गोचर आपके लग्न स्थान, यानी आपके पहले स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका में लग्न यानी पहले स्थान का संबंध हमारे शरीर और मुख से है। आपके लग्न स्थान पर मंगल के इस गोचर से आपको भरपूर यश सम्मान मिलेगा और आपको धन लाभ होगा। साथ ही लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आपकी संतान को न्यायालय से लाभ मिलेगा। हालांकि जन्मपत्रिका में पहले स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको 2 अप्रैल अस्थायी रूप से मांगलिक प्रभाव देगा। ऐसे में अगर आप विवाहित हैं तो आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर हां तो सतर्क होकर इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए। लिहाजा मंगल के अस्थायी रूप से मांगलिक प्रभावों से बचने के लिए मन्दिर में बेसन या चने की दाल से बनी किसी चीज़ का दान करें।

 

मीन राशि (Pisces)

मंगल आपके बारहवें स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान का संबंध आपके व्यय और शय्या सुख से है। इस दौरान आपको शय्या सुख मिलेगा, लेकिन 2 अप्रैल तक व्यर्थ के खर्चे से आपको बचना चाहिए। बता दें कि आपके बारहवें स्थान पर मंगल का यह गोचर 2 अप्रैल तक आपको अस्थायी रूप से मांगलिक बना देगा।

ऐसे में अगर आप विवाहित हैं तो आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर हां तो सतर्क होकर आपको मंगल के इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए। साथ ही मंगल के अस्थायी मांगलिक प्रभावों से बचने के लिए 2 अप्रैल तक सूर्यदेव को नित्य रूप से जल में थोड़ा सा मीठा मिलाकर अर्घ्य दें।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। stackumbrella एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
Tags: AstroAstrologyCapricornGeminiMangal Gochar 2026Mangal Gochar 2026 and HoroscopeMangal Gochar 2026 In Kumbh RashiMars will be kind to these zodiac signsscorpiosoon as it enters Aquariusज्योतिष भविष्यवाणीधन लाभधनशक्ति राजयोगमकर राशिमिथुन राशिवृश्चिक राशिसाप्ताहिक अंक ज्योतिष
ShareTweetPin
Manohar Pal

Manohar Pal

Recent Posts

  • Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी
  • Methi ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है मेथी, जानें इसके फायदे
  • Dwidwadash Yog: मार्च में सूर्य-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, तीन राशियों के जीवन में होगा उथल-पुथल
  • भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?
  • Astro Tips: शनि है कमज़ोर तो काले-नीले रंग के कपड़ों से बना या दूरी, जानें क्यों?

Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.