शिक्षा और करियर के क्षेत्र में होंगे परिवर्तन
Budh Nakshatra Gochar: बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन हो चुका है। बुध 15 फरवरी को शतभिषा नक्षत्र से निकलकर पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। जो 10 मार्च तक गुरु के नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद में संचार करेंगे। बुध के नक्षत्र परिवर्तन (Budh Nakshatra Gochar) से कई राशियों के जीवन में बदलाव आ सकता है।
बुध का ज्ञान और संपन्नता के कारक ग्रह गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासकर करियर और शिक्षा क्षेत्र में सफलता इन राशियों को अर्जित होगी। आइए विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में।
Read Also- फाल्गुन अमावस्या पर कर लें ये उपाय 7 पीढ़ियों का उद्धार, पूर्वजों का मिलेगा वरदान
वृषभ राशि (Taurus)
आपके करियर क्षेत्र में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आय के अतिरिक्त साधन भी इस राशि के जातकों को प्राप्त होने की संभावना है। अपनी जिम्मदारियों को आप भलीभांति पूरा करेंगे जिसके चलते घर के लोगों के साथ भी आपका तालमेल सुधरेगा। जो लोग अपना बिजनेस शुरू करने का विचार बना रहे थे उनको अच्छी सलाह इस दौरान मिल सकती है। मार्च 10 तारीख तक आपको शिक्षा क्षेत्र में भी उपलब्धियां मिलने की संभावना है। सेहत में अच्छे बदलाव आ सकते हैं।

तुला राशि (Libra)
आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी और अपने अनुभव का आप सही इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके चलते आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान और अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। इस राशि के कुछ जातकों को पदोन्नति मिलने की भी संभावना है। अगर उच्च शिक्षा के लिए घर के दूर जाना चाहते हैं तो आपका ख्वाब पूरा हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव तुला राशि के जातकों को देखने को मिल सकते हैं।
Read Also- वास्तुशास्त्र में पूजा घर को माना जाता है पवित्र स्थान, इन नियमों का रखें ध्यान तो भाग्य में होगी वृद्धि
मकर राशि (Capricorn)
आपकी वाणी में मधुरता बुध के नक्षत्र परिवर्तन के बाद आएगी। अपनी बातों से लोगों का दिल आप जीत सकते हैं जिससे सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय बेहद अनुकूल साबित हो सकता है, प्रतियोगी परीक्षाओं में आप सफलता पा सकते हैं। घर के लोगों के साथ भविष्य को लेकर योजनाएं बनाते आप नजर आ सकते हैं। अपनी सेहत को दुरुस्त करने के लिए आप प्रयास करेंगे और इसका अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलेगा।

