Renault Duster Launch 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है, क्योंकि Renault Duster Facelift अपने नए अवतार में लांच हो चुकी है। एक समय था जब रेनॉल्ट डस्टर ने कॉन्पैक्ट SUV सेगमेंट में भारत के बाजारों में अपनी पहचान बनाई थी और अब यही SUV अब नए रूप में नए एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ फिर से भारत की सड़कों पर वापसी करने वाली है। इस बार यह SUV केवल नाम के साथ वापस नहीं आ रही है बल्कि असल में नई रणनीति के साथ बाजारों में लौट रही है। इसकी लांच की खबर से ही Hyundai, Toyota, Tata जैसे ब्रांड्स पर खतरा मंडराने लगा है।
नई Renault Duster इंटीरियर और एक्सटीरियर के मामले में ही बेहतर नहीं है, बल्कि इसमें दिए जा रहे हैं बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स, नए इंजन विकल्प, स्मार्ट कनेक्ट टेक्नोलॉजी और ग्लोबल लेवल प्लेटफार्म का दम। मतलब अब यह SUV परफॉर्मेंस और भरोसे का दूसरा विकल्प बन जाएगी। इस SUV के लॉन्च होते ही पता चल जाएगा कि आखिर भारतीय बाजारों में Renault Duster SUV फिर से गेम चेंज कर पाएगी या नहीं।
Renault Duster SUV का बोल्ड डिजाइन
रेनॉल्ट डस्टर SUV का नया डिजाइन पूरी तरह से बदल दिया गया है। हालांकि इसका बॉक्सी और मस्कुलीन SUV लुक अभी भी पारंपरिक बना हुआ है। परंतु इसके साथ आधुनिक ट्विस्ट का तड़का लगाया जा रहा है। बोल्ड ग्रिल, शार्प LED हैडलाइट्स और डार्क बॉडी क्लैड्डिंग इस गाड़ी को अलग पहचान दे रहे हैं। साथ ही मिल रहे हैं कनेक्ट LED टेललाइट्स। इस बार यह गाड़ी लौट रही है नए कलर वेरिएंट्स में, बात करें गाड़ी के व्हील्स की तो यह अब पहले से ज्यादा दमदार होने वाले हैं मतलब गाड़ी को मिल रहा है एक पावरफुल लुक।
आरामदायक इंटीरियर जो देता है प्रेक्टिकल अनुभव
Renault Duster SUV का इंटीरियर भी पहले से बेहतर कर दिया गया है। गाड़ी में 10.5 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्राइड ऑटो/ एप्पल कारप्ले, वायरलेस फोन चार्जर और 6 स्पीकर अलार्म ,सेफ्टी टेक्नोलॉजी में ADAS Level 2 फीचर्स और 360 डिग्री कैमरा फीचर लोड किये जा रहे हैं।
इंजन और पावर ट्रेन के बेहतर विकल्प
New Renault Duster SUV CMF-B प्लेटफार्म पर बनाई जा रही है जो कि इसे पहले से ज्यादा मजबूत करती है। गाड़ी में इंजन विकल्प टर्बो-पेट्रोल के साथ आ रहे हैं जो इस प्रकार से होंगे
- 1.3 लीटर HR13 टर्बो-पैट्रोल इंजन जो देगा 156HP का पावर
- 1.00 लीटर टर्बो पैट्रोल जो बेहतर पावर और टॉर्क जनरेट करेगा।
- आने वाले समय में गाड़ी में हाइब्रिड सॉल्यूशन भी जोड़े जाएंगे।
- गाड़ी में मिलेगा मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दोनों का विकल्प
बेहतर सुरक्षा के लिए ADAS का वादा
गाड़ी में सेफ्टी के लिए लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। जहां मिलेंगे
- 6 एयर बैग, इलेक्ट्रॉनिक्स स्टेबिलिटी कंट्रोल,
- हिल डीसेंट कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स,
- इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट
- ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन जैसे खास फीचर्स जो शहर के साथ-साथ हाईवे की यात्राओं को आसान बनाएगी।
क्या होगी भारत में इसकी कीमत
New Renault Duster SUV ex showroom price अनुमानित रूप से
- बेस वेरिएंट 10 से 12 लाख
- मिड वेरिएंट : 12 से 15 लाख
- टॉप वैरियंट: 15 से 18 लाख
- आने वाले समय में हाइब्रिड वेरिएंट: 18 से 20 लाख या उससे ज्यादा भी हो सकती है।
यह सारे दाम एक्स शोरूम कीमत होंगे। ऑन रोड कीमत में 1 से 2 लाख का इजाफा हो सकता है। रेनॉल्ट के आधिकारिक लॉन्च के बाद कीमत को और बढ़ा दिया जाए। हालांकि प्री बुकिंग में कीमतों के बारे में विस्तारित विवरण जारी कर दिया जाएगा।
कुल मिलाकर वे सारे ग्राहक जो लंबे समय से एक प्रीमियम SUV की तलाश कर रहे थे खासकर ऐसी SUV जो किफायती दामों में बेहतर सेफ्टी और बेहतर माइलेज प्रदान करें तो उन सभी के लिए New Renault Duster SUV 2026 एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसे भारत के रास्तों के लिए खासकर डिजाइन किया गया है जिसकी वजह से अब यह मार्केट में अन्य ब्रान्ड्स को कांटे की टक्कर देगी।
Read More: Samsung Galaxy S26 Ultra : प्राइवेसी डिस्प्ले, 7 साल का अपडेट और अब तक का सबसे दमदार कैमरा














