स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान (Zakir Khan) ने मंगलवार को अपने फैंस को चौंकाते हुए लाइव टूर से लंबे ब्रेक का ऐलान किया है। हैदराबाद में हुए अपने शो के दौरान जाकिर ने बताया कि वह अब कुछ समय के लिए लाइव परफॉर्मेंस से दूर रहने वाले हैं। जाकिर खान की टीम के मुताबिक, यह ब्रेक 2030 तक चल सकता है। इसके पीछे वजह हेल्थ इश्यूज़ और पर्सनल मैटर्स बताई जा रही है।
Instagram स्टोरी से दिया हिंट, दुबई पहुंचकर किया फैसला कन्फर्म
मंगलवार दोपहर जाकिर खान ने अपने Instagram हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की, जिससे उनके ब्रेक का इशारा मिला। इसके बाद दुबई पहुंचने पर उन्होंने एक और अपडेट शेयर कर इस फैसले की पुष्टि कर दी। जाकिर ने लिखा, “Every show is a celebration till June 20. I won’t be able to come to many cities this time, so please make a little extra effort and come to the shows. Thank you for all the love.” इस पोस्ट के बाद साफ हो गया कि जून 20 तक होने वाले शोज़ उनके लिए बेहद खास हैं और इसके बाद वह लंबा ब्रेक लेंगे।
Zakir Khan ने फैंस से खास अपील, ‘हर शो एक सेलिब्रेशन’

Zakir Khan ने अपने मैसेज में फैंस से अपील की कि वह इस बार कुछ शहरों में नहीं जा पाएंगे, इसलिए जहां भी शो हों, वहां फैंस थोड़ा एक्स्ट्रा एफर्ट करके जरूर पहुंचें। उनका यह मैसेज फैंस के लिए इमोशनल भी रहा, क्योंकि जाकिर के लाइव शोज़ को लेकर उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है।
Madison Square Garden में रचा था इतिहास
गौरतलब है कि पिछले साल Zakir Khan (जाकिर खान) ने एक बड़ा इतिहास रचा था। वह न्यूयॉर्क के मशहूर Madison Square Garden में हिंदी स्टैंड-अप शो करने वाले पहले भारतीय कॉमेडियन बने थे। इस खास मौके को जाकिर ने Instagram पर फैंस के साथ शेयर करते हुए इसे “बड़ा दिन” बताया था। उन्होंने लिखा था कि 6,000 लोगों के सामने हिंदी कॉमेडी करना उनके लिए बेहद भावुक और ओवरवेल्मिंग अनुभव था।
Vikas Khanna और Kal Penn ने किया था सपोर्ट
जाकिर ने उस यादगार रात के लिए अपने दोस्तों और टीम को धन्यवाद दिया था। उन्होंने बताया कि इस खास मौके पर सेलेब्रिटी शेफ विकास खन्ना और हॉलीवुड एक्टर काल पेन (Kal Penn) भी उन्हें सपोर्ट करने पहुंचे थे, जिससे यह पल और भी खास बन गया। शो से पहले जाकिर का पोस्टर Times Square के बिलबोर्ड्स पर भी नजर आया था। साथ ही, वह कई US मीडिया आउटलेट्स में भी दिखाई दिए, जो भारतीय कॉमेडी के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी गई।
2012 में मिली थी पहचान, ‘Sakht Launda’ से बने स्टार
जाकिर खान (Zakir Khan) को पहली बड़ी पहचान 2012 में मिली थी, जब उन्होंने Comedy Central का ‘India’s Best Stand-Up’ कॉम्पिटिशन जीता था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘Haq Se Single’, ‘Kaksha Gyarvi’ जैसे स्टैंड-अप स्पेशल्स के जरिए जाकिर ने देश और विदेश में जबरदस्त फैन बेस बनाया। उनकी ‘सख्त लौंडा’ पर्सनैलिटी और रिलेटेबल ह्यूमर आज भी दर्शकों को खूब पसंद आता है।
Also Read – Amala Paul Birthday Surprise: Boyfriend Jagat Desai ने किया फिल्मी अंदाज़ में प्रपोज, एक्ट्रेस ने कहा YES












