IND vs NZ 3rd ODI : क्रिकेट प्रेमियों के लिए जनवरी 2026 का महीना बेहद ही खास है क्योंकि क्रिकेट से जुड़ी कई सारी सीरीज एक साथ शुरू हो चुकी हैं। इसी में से एक है सबसे महत्वपूर्ण मुकाबले जो की है वन डे इंटरनेशनल का मुकाबला। जी हां, हम बात कर रहे हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन दिवसीय वनडे मैच की जिसका तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 18 जनवरी 2026 को रविवार के दिन इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले हुए 2 मैचों में दोनों टीमों ने 1-1 जीत दर्ज करवाई है। ऐसे में आज का यह अंतिम मुकाबला सीरीज का परिणाम तय करेगा।
यह मैच इसलिए भी खास है क्योंकि यह मैच हो रहा है भारत की भूमि पर और भारत की टीम को वनडे सीरीज में जीतने का पूरा अनुभव है, हालांकि न्यूजीलैंड ने अब तक भारत में एक भी वनडे सीरीज नहीं जीती है। इसीलिए इस बार NZ पर दबाव बहुत ज्यादा है और दर्शकों को इसी की वजह से इस मैच की सबसे ज्यादा प्रतीक्षा है। यह मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा और सीधा प्रसारण होलकर स्टेडियम इंदौर से किया जाएगा।
टीम इंडिया की शक्ति और रणनीति
भारत ने इस सीरीज में संतुलित बल्लेबाजी और सधी हुई गेंदबाजी का संयुक्त कांबिनेशन दिखाया है। इस बार टीम की कप्तानी शुभमन गिल संभाल रहे हैं, जिनकी टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज के रूप में परफॉर्म कर रहे हैं। मध्य क्रम श्रेयस अय्यर केएल राहुल संभाल रहे हैं। गेंदबाजी का विभाग मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को सौंप दिया गया है जिसकी वजह से यह मैच और भी ज्यादा दिलचस्प हो जाता है।
न्यूजीलैंड टीम का आत्मविश्वास
हालांकि भारत की टीम न्यूजीलैंड को कांटे की टक्कर दे रही है। परंतु NZ भी इस बार पूरी तैयारी के साथ पिच पर उतरेगा। न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज डेरेल मिशेल और विल यंग ने इससे पहले भी मैच में शानदार प्रदर्शन किया है और इस बार भी पिच पर कमाल दिखाएंगे। टीम के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टीम में काफी सामंजस्य बनाए रखा है और उनकी रणनीति निश्चित ही आज की मैच में देखने को मिलेगी।
पिच की रिपोर्ट और मौसम की स्थिति
इंदौर का मौसम आज सामान्य रहने की संभावना है। बारिश के दूर-दूर तक कोई आसार नहीं। बल्कि खुली हुई धूप दिखाई देगी जिससे दर्शकों को मैच देखने का मजा आएगा। वही बात करें पिच की तो होलकर स्टेडियम हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल रहा है, जहां शानदार बड़े स्कोर बनाए जा सकते हैं। हालांकि शुरुआत में पिच थोड़ी धीमी जरूर लगती है लेकिन धीरे-धीरे ट्यूनिंग बैठने लगती हैं और स्पिन गेंदबाजों को यह पिच काफी फायदा देती है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 122 खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 63 ने जीते हैं और न्यूजीलैंड ने 51, 7 मैच में कोई परिणाम नहीं निकला और दोनों के बीच एक टाइ मैच हुआ है। यह रिकॉर्ड स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि हर बार NZ पर भारत भारी रहा है। हालांकि क्रिकेट की दुनिया में कुछ भी संभव हो जाता है। अचानक से हारती हुई टीम जीत हासिल कर लेती है तो जीतती हुई टीम हार का स्वाद चख लेती है।
3rd ODI में प्लेइंग 11
टीम इंडिया : शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा( बेंच पर यशस्वी जयसवाल, आयुष बदौनी, ध्रुव जुरैल)
NZ टीम: डिवॉन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरेल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिश है, माइकल ब्रेसवेल, जेम्स निकली, क्रिश्चियन क्लार्क, काइल जेमिसन, जे एडिन लेनोक्स
मैच प्रिडिक्शंस
दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीतना बेहद जरूरी है क्योंकि यह मैच निर्णायक मैच होने वाला है। हालांकि भारत की रणनीति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि टॉस जीतने के बाद भारत पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगा ताकि बड़ा स्कोर खड़ा कर सके। यदि न्यूजीलैंड टॉस जीता तो गेंदबाजी ही लेगा ताकि टॉस जीत कर लक्ष्य का पीछा कर सके। अगर दोनों टीम में से पहले टीम ने बल्लेबाजी का फ्लो तेज रखा तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम आसानी से 350 से ज्यादा का स्कोर बना सकती है। भारत के सलामी बल्लेबाज और मध्य क्रम को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह लक्ष्य काफी आसान होगा। हालांकि भारत यदि पहले बल्लेबाजी करती है तो भारत को न्यूजीलैंड के विकेट एक के बाद एक झटकाने की भी कोशिश करनी होगी जो की होलकर पिच पर पूरी तरह से संभव है।
स्ट्रीमिंग और प्रसारण
तीसरे ODI मुकाबले का निर्णायक मैच जिओ हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के रूप में दिखाया जाएगा। साथ ही टीवी पर या मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दोपहर 1:30 बजे से प्रसारित होगा।
भारत का घरेलू मैदान पर सीरीज जीतने का दबाव और न्यूजीलैंड के लिए एक ऐतिहासिक जीत हासिल करने का मौका, ऐसे में यह मुकाबला एक रोमांचक मुकाबला हो जाता है जो किसी भी क्रिकेट प्रेमी के लिए खास अनुभव होगा। अब देखना यह होगा कि दोनों टीम में आज कैसे अपनी रणनीति और अनुभव का कमाल दिखाती है।
Read More: भारत vs न्यूज़ीलैंड 3rd ODI 2026: तारीख, स्थान, समय, प्लेइंग XI












