Kia Carens Clavis HTE EX: यदि आप भी लंबे समय से एक ऐसी कार की तलाश कर रहे हैं जिसमें सनरूफ हो और कार किफायती दाम पर भी मिल जाए तो Kia ने लांच कर दिया है अपने Kia Carens Clavis का HTE EX वेरिएंट। जी हां, यह वेरिएंट उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो पारिवारिक उपयोग के लिए किफायती कीमत और बेहतरीन फीचर्स वाली गाड़ी खरीदना चाहते हैं। Kia Carens Clavis HTE EX का Ex Showroom Price 12.55 लाख रखा गया है जो की टर्बो-पेट्रोल और डीजल विकल्प में उपलब्ध है। सबसे खास बात यह 7 सीटर MPV आ रही सिंगल पैन सनरूफ के साथ। जी हां मिड रेंज में मिलने वाली यह एक ऐसी गाड़ी है जिसमें किफायती दाम में आपको मिल रहा है सिंगल पैन सनरूफ।
क्या है Kia Carens Clavis HTE EX की खासियत
सिंगल पेन सनरूफ: इस गाड़ी की सबसे खास बात है कि इसमें कम दाम में भी सनरूफ मिल रहा है। यह सनरूफ केबिन में ज्यादा खुलापन और ज्यादा रोशनी तथा प्रीमियम अनुभव देता है। हालांकि इससे पहले सनरूफ की सुविधा हायर वेरिएंट में ही उपलब्ध थी पर अब मिड रेंज वेरिएंट में यह सुविधा लोड की जा रही है।
कम्फर्ट और सुविधा: Kia Carens Clavis HTE EX में Kia ने लोड किए हैं विशेष फीचर जैसे की फुली ऑटोमेटिक टेंपरेचर कंट्रोल, LED DRL, और LED पोजीशन लैंप्स, LED इंटीरियर लैंप्स, ऑटो अप/ डाउन ड्राइवर साइड पावर विंडो यह सारी सुविधाएं इसे हायर वेरिएंट के काफी करीब बनाती है हालांकि दाम में यह हायर वेरिएंट से काफी रीजनेबल है।
इंजन विकल्प: Kia Carens Clavis HTE EX में 3 इंजन ऑप्शन दिए जा रहे हैं।
- 1.5L पेट्रोल 7 सीटर जिसका दाम 12,54,901 एक्स शोरूम होगा।
- 1.5L टर्बो पैट्रोल 7 लीटर जिसका दाम 13,41,900 रुपए एक्स शोरूम होगा।
- 1.5L डीजल 7 सीटर जिसका दाम 14,52,900 एक्स शोरूम होगा।
सेफ्टी फीचर्स: Kia Carens Clavis HTE EX में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें किया ने पैसिव सेफ्टी और एक्टिव सेफ्टी के सारे फीचर्स लोड किए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो निम्नलिखित सुरक्षा तकनीक इस्तेमाल की गई है
- 6 एयरबैग, ABS + EBS
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
- व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट
- हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल
- डाउन हिल ब्रेक कंट्रोल
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट
- रियर ऑक्युपेंट अलर्ट, हाई स्पीड अलर्ट
- फॉरवर्ड कोलाइजन अवॉइडेंस असिस्ट
- लेन कीप असिस्ट ,स्मार्ट क्रूज कंट्रोल
- 360 डिग्री कैमरा
- ब्लाइंड व्यू मॉनिटर
- ब्लाइंड्स स्पॉट डिटेक्शन एंड रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट
पावरट्रेन और ड्राइव सिस्टम: Kia Carens Clavis HTE EX को 3 अलग-अलग इंजन विकल्प में उपलब्ध कराया जा रहा है जिसकी पावर काफी अलग होगी। इसका मुख्य उद्देश्य है कि ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से अपने लिए बेहतर मॉडल का चुनाव कर सके।
- 1.5 L नेचरली एस्पायरेटेड पेट्रोल का पावर 115PS होगा जो 143 से 145 nm टॉर्क जनरेट करेगा।
- 1. 5 L टर्बो पैट्रोल T-GDI टेक्नोलॉजी पर चलेगा जो की 158 से 160 PS पावर और 253 nm टॉर्क जनरेट करेगा।
- 1.5 L CRDi जो 115 से 116 PS पावर जेनरेट करेगा और 250 nm टॉर्क देगा।
ट्रांसमिशन ऑप्शन: इस गाड़ी में अलग-अलग गियर बॉक्स विकल्प दिए जा रहे हैं जैसे की,
- 6 स्पीड मैनुअल
- 6 स्पीड इंटेलिजेंट मैन्युअल ट्रांसमिशन
- 6 स्पीड ऑटोमेटिक/ 7 स्पीड DCT डुएल क्लच ट्रांसमिशन
Kia Carens Clavis HTE EX variant क्यों खास है
- इस गाड़ी में मिल रहा है कम दाम में सनरूफ का मजा
- साथ ही गाड़ी में FACT और LED के साथ ऑटोमेटिक सुविधा तथा आरामदायक सीट लोड की जा रही है।
- यह गाड़ी वैल्यू फॉर मनी होने वाली है मतलब बजट को ध्यान में रखकर प्रीमियम आनंद।
Kia Carens Clavis HTE EX किसे खरीदनी चाहिए?
- यह गाड़ी उन लोगों के लिए परफेक्ट विकल्प हैं जो 7 सीटर कॉन्फ़िगरेशन वाली फैमिली कार लेना चाहते हैं।
- साथ ही ऐसी कर ढूंढ रहे हैं जो कम दाम में सनरूफ और FACT जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराए।
- यह गाड़ी जहां एक ओर बेसिक वेरिएंट से काफी ऊपर है वही यह हायर वेरिएंट के काफी नजदीक है मतलब दम काम और काम बेजोड़।
कुल मिलाकर Kia Carens Clavis HTE EX एक वैल्यू फॉर मनी, 7 सीटर MPV होने वाली है। यह गाड़ी बजट फ्रेंडली और फीचर रिच कार खरीदने का सपना देखने वालों के लिए एक परफेक्ट सॉल्यूशन होगा। यदि आप भी प्रीमियम अनुभव चाहते हैं वह भी ज्यादा खर्च किए बिना, तो आप Kia Carens Clavis HTE EX के इस वेरिएंट पर विचार जरूर कर सकते हैं।












