Good Health Tips: आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप मजेदार खाने को देखकर अपने आप को कंट्रोल नहीं कर पाते भले ही आपके पेट में बिल्कुल भी जगह ना हो लेकिन फिर भी आप खाना खा ही लेते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है ऐसा करने से आपके शरीर पर काफी गलत इफेक्ट पड़ता है वजन बढ़ाने के अलावा कई सारी शारीरिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं ऐसे में यदि आप ओवर ईटिंग से बचना चाहते हैं और अपने सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताना चाहते हैं जिसके माध्यम से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं
Health Tips: आराम से खाना खाए
कई लोग ऐसे होते हैं जो बहुत जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं और जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं इसे ही ओवर ईटिंग कहा जाता है लेकिन यदि आप धीरे-धीरे आराम से चबा-चबा कर खाना खाते हैं तो आप ओवर ईटिंग करने से बच सकते हैं इससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भी अच्छा बना रहेगा
फाइबर युक्त खाना खाना चाहिए

Health Tips: आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिसमे फाइबर की मात्रा अधिक हो क्योंकि फाइबर का अधिक सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और आपको अधिक भूख नहीं लगती आप फाइबर युक्त खाने में हरी सब्जी, बींस, फल आदि को सम्मिलित कर सकते हैं ऐसा करने पर आप ओवर ईटिंग से बच सकते हैं
हर 2 घंटे में खाना खाने से बचे
Health Tips: यदि आप एक बार खाना खा लेते हैं उसके बाद आपको 4 से 5 घंटे का गैप रखकर खाना खाना चाहिए यदि आप हर 2 घंटे में खाना खाते हैं तो आप ओवर ईटिंग कर सकते हैं ऐसा करने पर आपकी पाचन क्रिया सही नहीं रहती है क्योंकि खाना को पचाने में चार से पांच घंटे का समय लगता है ऐसे में आपको गैप लेकर ही खाना खाना चाहिए
यह भी पढ़े- Health Tips: किडनी को रखना है स्वस्थ, तो अपनाये ये 5 उपाय, साथ ही कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
खाना खाते समय पोर्शन पर अवश्य ध्यान दें
जब आप खाना खाते हैं तो उसे समय आपको यह ध्यान रखना होगा कि आप कितनी रोटी है चावल खा रहे हैं कितनी मात्रा में सब्जी का सेवन कर रहे हैं और कितनी सलाद खा रहे हैं यह जानना आपके लिए काफी जरूरी होता है यदि आप एक बैलेंस डाइट लेते हैं तो आप ओवर ईटिंग से बच सकते हैं इससे आपके शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व भी मिल जाएंगे और आपका शरीर स्वस्थ बना रहेगा
यह भी पढ़े- इस 5G Mobile पर मिल रही है ₹7000 की छूट, इस मोबाइल में मिलता है 120 वाट का चार्जर

