IPL 2023: वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर और टी20 के दमदार बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के कैप्टन डेविड वॉर्नर अपनी धीमी बैटिंग से खुद और अन्य बल्लेबाजों पर दबाव बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वॉर्नर को रनों की स्पीड बढ़ानी चाहिए। मुंबई इंडियंस के विरुध्द अच्छी शुरुआत रही, लेकिन टाइमिंग की वजह से वे खुलकर नहीं खेल सके।
टीम पर पानी फिर रहा
हालांकि वॉर्नर ने टूर्नामेंट में अपनी तीसरी फिफ्टी बनाई। लेकिन वे दिल्ली के लिए ऐसा कुछ भी नहीं कर सके जो उसकी नियति बदले। उनका स्ट्राइक रेट दिल्ली कैपिटल्स के लिए चिंता का विषय है। (IPL 2023)
क्रिस गेल ने कहा कि पहले छह ओवर में उन्होंने कुछ इच्छा दिखाई और पॉजिटिव होने का प्रयास किया। उन्होंने खुद और प्लेयर्स पर दबाव बना दिया।

खिलाड़ी आते ही रन बनाना चाहते हैं, लेकिन वॉर्नर बॉल को निकालने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। इसी वजह से दिल्ली को पारी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। (IPL 2023)
लगातार चौथी हार
क्रिस गेल ने कहा कि डेविड वॉर्नर को इस बात पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वे काफी अनुभवी प्लेयर हैं और वे अच्छे से जानते हैं कि उन्हें क्या करना है? (IPL 2023)

उन्होंने इस बारे में बात की थी। दिल्ली स्कोर प्वाइंट में सबसे नीचे है। फिलहाल दिल्ली का अगला मुकाबला बैंगलोर से होगा। (IPL 2023)

