IPL 2023: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज यानी 8 अप्रैल को इस IPL सीजन का महामुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और चार बार की विनर टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ये मुकाबला खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच हमेशा से काफी रोमांचक मुकाबले खेले गए हैं। ऐसे में IPL की इन दो सबसे सफल टीमों का मुकाबला सबसे बड़ी टक्कर का मुकाबला होता है। इन दोनों टीमों के बीच आज का मुकाबला भी बेहद दिलचस्प रहता है, ये पूरे IPL की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदीता मानी जाती है।
इस मुकाबले में किस टीम का पलडा है भारी।
Source – Google
IPL 2023: आज के इस खास मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी लग रहा हैं और ऐसा इसलिए कहा जा रहा हैं क्योंकि वर्तमान समय में मुंबई के मुकाबले चेन्नई की टीम ज्यादा संतुलित लग रही हैं। दोनों टीमों में बल्लेबाजी में तो बराबरी की टक्कर है, लेकिन गेंदबाजी में चेन्नई की टीम मुंबई से आगे निकलती नजर आ रही है।
मुंबई के टीम की स्पिन गेंदबाजी काफी कमजोर लगती हैं। वहीं चेन्नई के पास जडेजा और मोईन अली के रूप में दो अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर्स मौजूद है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के पास मुंबई के मुकाबले ऑलराउंडर्स की भी अच्छी संख्या है, जो कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी में बेहतर संतुलन बना देते है।
लखनऊ को हराकर, चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था पिछला मुकाबला।
Source – Google
IPL 2023चेन्नई ने अब तक इस सीजन में दो मुकाबले खेले हैं, अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने चेन्नई को आखिरी ओवर में 5 विकेट से हरा दिया था, लेकिन दूसरे मैच में इसी टीम ने लखनऊ सुपर जइंट्स को 12 रन से शिकस्त देकर जीत की पटरी पर वापसी कर ली थी, इस मुकाबले में चेन्नई के बल्लेबाज जबरदस्त बल्लेबाजी करते में नजर आए थे। ये मुकाबला चेन्नई के दृष्टिकोण से काफी सही रहा था।
IPL 2023 में बैंगलोर की टीम ने पहले मुकाबले में मुंबई को हराया था।
Source – Google
IPL 2023 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी, इस टीम को अपने पहले मुकाबले में बैंगलोर के हाथों बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 171 रन बनाए थे, जवाब में बैंगलोर की टीम ने महज दो विकेट खोकर इस लक्ष्य 22 गेंद बाकी रहते हुए ही ये मुकाबला जीत लिया था। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम में फाइटिंग स्किल्स बिल्कुल नजर नहीं आयी थी।